Home Periods Problem पीरियड में बेचैनी महसूस क्यों होती है ?

पीरियड में बेचैनी महसूस क्यों होती है ?

0
पीरियड में बेचैनी महसूस क्यों होती है ?
पीरियड में बेचैनी महसूस क्यों होती है ?

अक्सर आपने सुना होगा कई बार लड़कियों को पीरियड में बेचैनी महसूस होती है | इसी वजह से वह पीरियड आने से पहले एक-दो दिन या पीरियड के आने के बाद कहीं बाहर जाने को मना करती है | पीरियड के बारे में तनाव अपने मन में रखने की वजह से लड़कियों को पीरियड के दौरान बुखार आ जाता है और उन्हें कमजोर महसूस होता है |

बुखार और कमजोरी की वजह से महिलाएं और लड़कियां बाहर जाना टालती है | पीरियड में क्रेम्प्स यानी कि दर्द की वजह से अक्सर लड़कियां स्कूल में जाना पसंद नहीं करती |

पीरियड में लड़कियां ऐसा क्यों करती है ?

हमने आपको पहले ही बताया की लड़की का पीरियड क्या होता है ? हर महीने जननांग से गर्भाशय की ऊपरी परत से बना हुआ खून बाहर निकलता है और यह खून निकलना जरूरी भी है | जब लड़की प्रेग्नेंट होती है तब उसका पीरियड्स आना बंद हो जाता है |

पीरियड में अचानक से बुखार आना यह मासिक धर्म के दौरान और पीरियड आने से पहले तनाव लेने की वजह से होता है | पीरियड में मन ना लगने की वजह से और अकेलापन का अहसास होने की वजह से अक्सर लड़कियां परेशान रहती है और कहीं बाहर नहीं जाती है | आसान भाषा में इसे प्रीमेंस्ट्रूअल सिंड्रोम यानी पीरियड के पहले के लक्षण ऐसा कहा जाता है |

पीरियड में बेचैनी को दूर करने के लिए क्या ख्याल रखें ?

यदि आपको मासिक धर्म के दौरान बुखार और अकेलापन महसूस हो रहा है, तो आपको कुछ चीजों का ख्याल रखना जरूरी है जैसे कि –

अपने खान-पान पर ध्यान रखें :

अक्सर महिलाएं अपने खानपान की तरफ ध्यान नहीं रखती है इसी वजह से उन्हें पीरियड के दौरान कैल्शियम और विटामिन की कमी महसूस होने की वजह से थकान महसूस होती है और कुछ काम करने का मन नहीं होता है |

जितना हो सके उतना विटामिन सी का सेवन आपको करना चाहिए | अपने खान-पान में ताजे फलों का सेवन और फाइबर युक्त सब्जियों का सेवन करना बहुत ही जरूरी होता है |

पीरियड के दौरान आपको उल्टी-सीधी चीजों से दूर रहना है जैसे कि बाहरी पैक किया हुआ खाना चिप्स, फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, कैफीन का सेवन, नशे से दूर रहे, नमक का इस्तेमाल कम करें, ऐसी चीजों का ख्याल रखने की वजह से आपको पीरियड्स में बेचैनी महसूस नहीं होगी |

एसिडिटी से बच कर रहिए :

यदि आप बाहरी खाना या फ़ास्ट फ़ूड खाते हो, तो आपको एसिडिटी के समस्या होती है और इसी एसिडिटी की वजह से कई बार हमें बिना वजह बुरा लगने लगता है | इसीलिए हो सके तो आप खाना खाने से पहले एसिडिटी ना होने की गोली जैसे कि, ओमी का सेवन कर सकते हैं | यदि अधिक मात्रा में एसिडिटी हो गई है, तो आप ईनो का सेवन भी कर सकते |

हाइजीन बरकरार रखें :

मासिक धर्म के दौरान हाइजीन बरकरार ना रखने की वजह से अक्सर इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है और इसी वजह से कई बार महिलाओं को बुरा महसूस होने लगता है, इसीलिए हो सके उतना हाइजीन रहने का प्रयास करें | आप अपने यौन अंग को पीरियड के दौरान या पीरियड के पहले व्ही वाश करले |

लीकेज से बचने के लिए ख्याल रखिए :

ज्यादातर लड़कियां पीरियड के दौरान के समय लीकेज ना हो इसी वजह से हर काम को डर डर कर करती है | इसलिए लिखे से बचने के लिए और अपने मन की बेचैनी से बचने के लिए आप टैंपोन का इस्तेमाल कर सकती हो | यदि आपको कोई खेलकूद वाला काम करना है, तब आप टैंपोन के साथ साथ सेनेटरी पैड या पीरियड पेंटी का इस्तेमाल कर सकती हो |

सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल करने से आप 4 से 5 घंटे तक बेफिक्र कोई भी काम कर सकते हो | यदि आपको 4 से 5 घंटे से ज्यादा काम करना है, तो आप टैंपोन का इस्तेमाल कर सकती हो |

बस आपको इस बात का ख्याल रखना है की कभी भी एक बार इस्तेमाल किया हुआ टैंपोन सैनिटरी पैड आप को फिर से इस्तेमाल नहीं करना है | यह की पीरियड के दौरान बेचैनी महसूस होने के बारे में जानकारी और इसका इलाज कैसे किया जाए इस विषय की जानकारी |

आपको अन्य प्रकार की जानकारी चाहिए होगी, तो आप नीचे कमेंट में लिख कर हम से पूछ सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here