नमस्कार दोस्तों आज आप पीरियड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए ? इस विषय में पपीते का सेवन करना चाहिए या नहीं ? यह जानकारी पाएंगे |
अक्सर आपने सुना होगा पीरियड के दौरान यदि आप अपने खानपान की तरफ ध्यान नहीं देती है तब आप अपने पीरियड को पीड़ादायक बना सकती है | अच्छे से पीरियड आने के लिए आपका खान-पान अच्छा होना बहुत जरूरी होता है | मासिक धर्म के दौरान हर महीने लड़की का मासिक खून उसके यौन अंग से बाहर निकलता है और इसे मासिक स्त्राव भी कहा जाता है |
आमतौर पर महिलाएं पीरियड में पपीता नहीं खाने का सलाह देती है, लेकिन ऐसा क्यों कहती है ? क्या आपको पता है ?
Table of Contents
पीरियड में पपीता ना खाने की सलाह क्यों दी जाती है ?
पुराने जमाने से पीरियड के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इन बातों का खयाल रखा जाता है | आमतौर पर जब महिला को पीरियड आने में देरी होती है, तब उन्हें पपीता खाने की सलाह दी जाती है |
अनियमित मासिक धर्म को नियमित करने के लिए पपीता खाना बहुत ही फायदेमंद है | पपीता में पपेन एंजाइम होते हैं और इस एंजाइम की वजह से पीरियड के दौरान इसका सेवन करने से पेट की नसों में खिंचाव पैदा होने लगता है और यह पीरियड में पेट दर्द होने की समस्या को पैदा करता है | आपने यह भी सुना होगा की, पीरियड में अनानास ना खाने की सलाह दी जाती है |
पीरियड में पपीते का सेवन कब करना चाहिए ?
कई बार मासिक धर्म के दौरान पपीते का सेवन करने की वजह से अधिक ब्लड फ्लो होने की समस्या होती है, ऐसा आपने सुना होगा | लेकिन ऐसा कुछ नहीं है |
स्टडीज में ऐसा पाया गया है कि कई सारी महिलाएं ऐसी भी है जिन्हें पीरियड के दौरान पपीता खाने से मासिक धर्म की कमजोरी से छुटकारा मिला है | इसलिए आप पीरियड के दौरान पपीते का सेवन कर सकती है, लेकिन आपको किसी भी चीज का सेवन एक नियमित मात्रा में करना चाहिए इससे आपको कोई समस्या नहीं होती है |
यदि आपका पीरियड सही समय पर हर महीने नहीं आ रहा है, तब आप इसका सेवन कर सकती हो | इस समय कच्चे पपीते का सेवन करने की सलाह दी जाती है |
तो दोस्तों यह थी पीरियड में पपीते का सेवन करने के बारे में जानकारी | यदि आपको किसी प्रकार का सवाल अपने मन में आ रहा है, आप नीचे कमेंट में लिखकर पूछ सकती है |
1 Comment
Positive ane ke bad negative ajana
Eska kiya kaarn ho sakta hai