Home Health Care गर्मियों में किस तरह का भोजन करें ? जानिए

गर्मियों में किस तरह का भोजन करें ? जानिए

0
गर्मियों में किस तरह का भोजन करें ? जानिए
गर्मियों में किस तरह का भोजन

बदलते मौसम के साथ साथ हमें अपने खानपान की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। आज हम गर्मियों में किस तरह का भोजन करना चाहिए ? इसके बारे में जानेंगे | अगर बदलते मौसम के अनुसार हम भोजन, आहार लेंगे तो हमारी सेहत भी अच्छी रहेगी। अभी गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर को जल्दी से थकान आने लगती है। गर्मियों का मौसम आने के साथ-साथ कई प्रकार की समस्याएं भी हमारे सामने आकर खड़ी हो जाती है। इसीलिए, हमें गर्मियों के मौसम में अपने सेहत की ओर ध्यान देना चाहिए। अपने खान-पान में कुछ ऐसे पदार्थों को शामिल करना चाहिए, जिससे हमारी सेहत अच्छी रह सके और कई प्रकार की समस्याओं से हम दूर रह सके। गर्मियों के मौसम में धूप ज्यादा होने के कारण कई प्रकार की समस्याओं से हमें गुजरना पड़ता है। जैसे कि, गर्मियों के मौसम में तापमान ज्यादा होने के कारण धूप ज्यादा होने के कारण हमारे शरीर की ऊर्जा जल्दी खत्म होने लगती है। तथा हमारे स्किन से रिलेटेड कई प्रकार की प्रॉब्लम भी आते रहते हैं। इसलिए, हमें गर्मियों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा अपना ध्यान रखना चाहिए।

दोस्तों, आज हम गर्मियों में किस तरह का भोजन करें इस प्रकार के बारे में जानने वाले हैं। अगर हम गर्मियों के मौसम में सही तरह के खानपान पर ध्यान देते हैं, तो हमारी सेहत भी अच्छी रह सकती है और कई प्रकार की समस्याओं से हम दूर रह सकतें हैं। तो चलिए जानते हैं, गर्मियों में किस तरह का भोजन करना चाहिए इस प्रकार के बारे में।

गर्मियों में कैसा खाना खाए ? Garmiyo Me Kaisa Khana Khana Chahiye ?

गर्मियों में कैसा खाना खाए
गर्मियों में कैसा खाना खाए

गर्मियों के मौसम में तेज धूप होती है। ज्यादा धूप होने के कारण हमें ज्यादा पसीना भी आता है और जल्दी थकान महसूस होने लगती है इसके लिए हमें अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। क्या खाएं? और क्या ना खाएं? इसके बारे में हमें पता होना चाहिए। तो चलिए जानते हैं, गर्मियों के मौसम में क्या खाएं और क्या ना खाएं।

गर्मियों के मौसम में क्या खाएं :

गर्मियों के मौसम में गर्मी ज्यादा होने के कारण धूप ज्यादा होने के कारण, हमें जिन पदार्थों से ठंडक मिल सकती है, जो ठंड प्रवृत्ति के होते हैं, उनका सेवन करना चाहिए। जैसे कि,

अनाज :

उन पदार्थों को हमारे भोजन में आहार में शामिल करना चाहिए जो शीतल हो। जैसे कि, भोजन में हमें ज्वार को शामिल करना चाहिए यह ठंड प्रवृत्ति की होती है और इसका पाचन भी जल्दी होने में मदद करती है। तथा हमें ब्राउन कलर के चावल, अरारोट का आटा, गेहूं, चावल, बाजरा इस प्रकार के अनाज को शामिल करना चाहिए।

दाल :

दाल में हमको मूंग की दाल, तूर की दाल मसूर की दाल तथा अन्य सभी प्रकार की दालों को हमें शामिल करना चाहिए। दाल खाने से हमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिलता है और हमारा स्वास्थ्य अच्छे रहना में भी मदद होती है।

ताजी हरी भरी सब्जियां :

गर्मियों के मौसम में आपको ताजी ताजी हरी भरी सब्जियां खानी चाहिए। इनमें पानी की मात्रा अच्छी होती है। ताजी हरी भरी सब्जियां खाने से हमारी सेहत अच्छी रहने में मदद होती है तथा हमारे शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता भी मजबूत होने में मदद होती है। हमें सभी प्रकार के विटामिंस की पूर्ति होती है। जैसे कि पालक, मेथी, लाल माठ, ककड़िया, गाजर, परवल, खीरा, टमाटर, लौकी, बैंगन,मटर, धनिया, पुदीना, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

फलों का सेवन करें :

गर्मियों में धूप ज्यादा होने के कारण हमारे शरीर में जल्दी पानी की मात्रा कम होने लगती है तथा हमारी एनर्जी भी डाउन होने लगती है। इसीलिए, गर्मियों के मौसम में आपको मौसमियो फलों का सेवन करना चाहिए। रोजाना आपको नारियल पानी लेना चाहिए। सेब, मौसंबी, संतरा, अनार, अंगूर, आम, खरबूजा जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। अक्सर गर्मियों के मौसम में कई लोग गन्ने का जूस भी लेना पसंद करते हैं। अलग-अलग फलों का जूस हमें लेते रहना चाहिए। इससे हमारे शरीर में पानी की मात्रा भी टिकी रहेगी और हमारी एनर्जी भी बढ़ने में मदद हो सकती है। फलों का जूस तथा फल खाने से हमारे शरीर में अच्छी मात्रा में ऊर्जा मिलेगी और हमारे शरीर की थकान भी दूर होने में मदद हो सकती है।

सुखा मेवा :

वैसे तो हमें सुखा मेवा सभी प्रकार के मौसम में खाना चाहिए। सूखा मेवा खाने से हमारे शरीर को विटामिंस की पूर्ति होती है। सुखा मेवा जैसे कि, बदाम, काजू, किशमिश, खजूर, अक्रोड, पिस्ता,अंजीर जैसे सभी प्रकार के सुखा मेवा का सेवन हमें करना चाहिए। इससे हमारे शरीर को मजबूती प्रदान होती है और हमारे हड्डियां भी मजबूत रहने में मदद हो सकती है।

पानी :

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हमें अपने शरीर में पानी की मात्रा को भी बढ़ाना चाहिए। दिन भर में हमें ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि गर्मियों के मौसम में धूप गर्मी ज्यादा होने के कारण हमारे शरीर की पानी की मात्रा जल्दी से कम होने लगती है और हमारे शरीर को थकान भी महसूस होने लगती है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने के कारण कई प्रकार की बीमारियों की समस्या आ सकती है इसलिए हमें गर्मियों के मौसम में ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए तथा पर में हमें नारियल पानी सभी प्रकार के फलों का जूस लेना चाहिए। गर्मियों के मौसम में आपको नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलने में मदद होती है, आपकी इम्यूनिटी पावर बढ़ने में मदद होती है और हमारा शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है।

गर्मियों के मौसम में क्या ना खाएं :

गर्मियों के मौसम में ज्यादा गर्मी होने के कारण तेज धूप होने के कारण हमें ज्यादा पसीना आता है और हमारे शरीर को थकान भी ज्यादा होने लगती है इसलिए हमें गर्मियों का मौसम का ध्यान रखते हुए ठंड मतलब शीतल प्रवृत्ति युक्त पदार्थों को ही भोजन में शामिल करना चाहिए लेकिन अक्सर कई बार गर्मियों के मौसम में हम ऐसी चीजें खा लेते हैं ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे हमारे शरीर को तकलीफ होने लगती है और कई प्रकार की समस्याएं आ सकती है जैसे कि,

  • गर्मियों के मौसम में हमें तरल पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए |
  • गर्मियों के मौसम में हमें मसालेदार पदार्थों का बहुत ही कम मात्रा में सेवन करना चाहिए या फिर ना करें तो बेहतर। क्योंकि यह पदार्थ शरीर में उस नेता पैदा करते हैं जिससे हमारे शरीर में और हिट बढ़ने लगती हैं और कई प्रकार की समस्याएं आ सकती है।
  • गर्मियों के मौसम में चाय का सेवन ना करें।
  • फैट युक्त पदार्थों का सेवन कम करें।
  • गर्मियों के मौसम में हमें बासी खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे हमें फ़ूड पोइज़निंग हो सकता है।
  • गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक्स आइसक्रीम ना खाए क्योंकि इससे सर्दी जुखाम जल्दी हो सकता है।
  • गर्मियों के मौसम में आपको फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए तथा बंद पैकेट वाले पदार्थों को खाने से बचना चाहिए।
  • गर्मियों के मौसम में ज्यादा मात्रा में कॉफी ना पिए।

दोस्तों, गर्मियों के मौसम में ज्यादा हिट होती है इसलिए हमें इन सभी पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इन पदार्थों का सेवन करने से हमारे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है तथा हम बीमार भी पढ़ सकते हैं। इसीलिए गर्मियों के मौसम में हमें सोच समझकर ही भोजन में सही पदार्थों को शामिल करना चाहिए। तो दोस्तों हम निधि हुई जानकारी आपको कैसी लगी और आप हमें हमारे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।

धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here