Home Health Care बवासीर के बीमारी का घरेलू इलाज

बवासीर के बीमारी का घरेलू इलाज

0
बवासीर के बीमारी का घरेलू इलाज
बवासीर के बीमारी का घरेलू इलाज

अगर हम अपने सेहत की ओर ध्यान नहीं देते हैं, तो कई प्रकार की बीमारियों से हमें गुजरना पड़ता है। इसलिए, हमें अपनी सेहत का अच्छी तरीके से ख्याल रखना चाहिए। हमारी सेहत के लिए क्या अच्छा है? क्या नहीं है? इसके बारे में हमें पता होना चाहिए। दोस्तों, बवासीर यह भी एक गंभीर समस्या होती है। ऐसे कई लोग होते जीने बवासीर की समस्या से गुजरना पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार से बवासीर को अर्श कहा जाता है। तथा बवासीर को पाइल्स भी कहा जाता है। बवासीर यह समस्या बहुत ही तकलीफदाय होती है। बवासीर मतलब गुदाशय के अंदर की तरफ और बाहर की तरफ सूजन आने लगती है। हमारे शरीर में वात और पित्त के असंतुलित व्यवहार की वजह से यह समस्या आ सकती है। इस वजह से शरीर की पाचन तंत्र प्रणाली पर बुरा असर पड़ता है। बवासीर इस समस्या की वजह से पेशेंट को कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इसीलिए, अगर बवासीर इस समस्या पर हमें सही समय पर इलाज मिल जाए, सही समय पर इसका उचित उपचार किया जाए, तो इस समस्या से हमें आराम मिल सकता है। दोस्तों, आज हम बवासीर के बीमारी के घरेलू इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। हम ऐसे कुछ घरेलू इलाज कर सकते हैं, जिस वजह से बवासीर इस समस्या से हमें छुटकारा मिल सकता है। आराम मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं, बवासीर के बीमारी का घरेलू इलाज।

बवासीर की बीमारी का घरेलू इलाज।

बवासीर यह समस्या दो प्रकार की हो सकती है। एक आंतरिक बवासीर और दूसरा बाहरी बवासीर। आंतरिक बवासीर यह गुदाशय के गुदा में होता है। और बाहरी बवासीर यह गुदाशय के बाहर होता है। बवासीर की वजह से बैठने में तकलीफ होने लगती है। बवासीर होने पर कई प्रकार की लक्षणों से गुजरना पड़ता है जैसे कि,

बवासीर के बीमारी का घरेलू इलाज
बवासीर के बीमारी का घरेलू इलाज
  • बैठने पर दर्द होना।
  • मल त्यागने में कठिनाई।
  • मल त्याग कर भी पेट साफ होने जैसे न लगना।
  • मलत्याग करते वक्त ब्लीडिंग होना।
  • खुजली होना।
  • मलाशय में गांठ होना।
  • गुदाशय में सूजन आना।

ऐसे कुछ लक्षण है, जो बवासीर होने पर दिखाई देते हैं। बवासीर इस समस्या से आराम मिलने के लिए हम कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, इन उपायों के बारे में।

घरेलू इलाज।

बवासीर इस समस्या पर कुछ घरेलू उपाय,ल हैं कुछ घरेलू नुस्खे हमें अपनाने चाहिए जैसे कि,

एप्पल विनेगर का उपयोग : Apple Vineger Ka Upyog

बवासीर की समस्या से राहत पाने के लिए आप एप्पल विनेगर का उपयोग कर सकते हैं इसके लिए आप एप्पल विनेगर का एक चम्मच एक गिलास पानी में डालकर उसका सेवन करें ऐसा आपको दिन में दो बार करना है। तथा एप्पल विनेगर में एक रूई डालकर उसी को आपको आपके गुदा में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको जलन होने से और खुजली से राहत मिल सकती है।

मट्ठे का प्रयोग करें : Matthe Ka Prayog Kare

ताजे मट्ठे सेवन करके आप बवासीर से राहत पा सकते हैं।  इसके लिए आपको नारियल की जटाओं को जलाकर उनकी राख बना लेनी हैं। यह बनी हुई राख ताजे मट्ठे में मिलाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए ऐसा करने से आपको बवासीर से आराम मिल सकता है।

एलोवेरा का उपयोग करें : Aloevera Ka Upyog Kare

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट तथा एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। एलोवेरा का उपयोग करके आपको बवासीर में राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको एलोवेरा का जेल निकालकर गुदा के बाहर लगाने से आपको आराम मिल सकता है। एलोवेरा जेल का उपयोग करने से आपके अंदर के बवासीर में तथा बाहरी बवासीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

दूध और नींबू का उपयोग : Dudh Aur Nimboo Ka Use

दूध और नींबू का उपयोग कर से आपको बवासीर से आराम नहीं सकता है। इसके लिए आपको सामान्य तापमान वाले दूध में आधा नींबू निचोड़ लेना है और इस दूध को फटने से पहले खाली पेट इसका सेवन करना है ऐसा करने से आपकी पाचन तंत्र प्रणाली अच्छी रहने में मदद होगी तथा आपका पेट भी साफ होने में मदद हो सकती है। जिससे आप इस तकलीफ से दूर रह सकते हैं।

अंजीर का सेवन करें : Anjir Ka Sevan 

सुबह उठने के बाद खाली पेट आपको 1 महीने तक पांच अंजीर का सेवन करना है। यह उपाय करने से आपको बवासीर इस समस्या से राहत मिलने में मदद हो सकती हैं। और इस समस्या से आप दूर रह सकते हैं।

आम की गुठली का उपयोग करें : Aam Ki Guthali Ka Use

दोस्तों, आम खाने के बाद हम गुठली फेंक देते हैं। लेकिन, इस गुठली के बीज की पाउडर का भी उपयोग बवासीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको आम की गुठली के बीज की पाउडर हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर उस पानी का सुबह खाली पेट सेवन करना है। दोपहर को भी आपको इस पानी का सेवन करना है और शाम को भी आपको इस पाउडर के पानी का सेवन करना है। ऐसा करने से आपका बवासीर ठीक हो सकता है।

पानी का सेवन ज्यादा मात्रा में करें : Pani Ka Sevan Jyada Matra Mein Karen

ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करने से हम कई प्रकार की शारीरिक बीमारियों से दूर रह सकते हैं। बवासीर यह समस्या आने पर आपको ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना है इस वजह से आपका पेट साफ रहेगा और इस समस्या से आपको राहत भी मिलने में मदद हो सकती है।

व्यायाम करें : Vyayam Kren

सवेरे उठकर मॉर्निंग वॉक के लिए जाने से तथा योगा करने से, व्यायाम करने से भी आपका बवासीर ठीक होने में मदद हो सकती है। इसी के साथ आपको मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। तथा हरी-भरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। अगर आपका पाचन तंत्र अच्छा रहेगा तो इस समस्या से आपको जल्दी छुटकारा मिल सकता है।

दोस्तों, बवासीर इस समस्या से कई लोगों को गुजारना पड़ता है और उन्हें कई प्रकार की तकलीफों का सामना भी करना पड़ता है इसके लिए आपको जल्दी से इस पर कुछ घरेलू उपाय करने चाहिए जिससे आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है तथा कोई भी उपाय करने से आपको डॉक्टर की राय जरूर लेनी चाहिए तथा डॉक्टर से इस समस्या पर जल्दी से इलाज करवाना चाहिए।

तो दोस्तों, हमने दी हुई जानकारी आपको कैसी लगी, यह आप हमें हमारे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।

धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here