Home Health Care पैरों के लिए व्यायाम और योगासन के बारे में जानकारी

पैरों के लिए व्यायाम और योगासन के बारे में जानकारी

0
पैरों के लिए व्यायाम और योगासन के बारे में जानकारी
पैरों के लिए व्यायाम और योगासन के बारे में जानकारी

नमस्कार दोस्तों आज हम जानेंगे पैरों के लिए व्यायाम और योगासन के बारे में जानकारी काम करने के साथ-साथ हमें अपने सेहत की ओर भी ध्यान देना चाहिए‌। हम कई बीमारियों से मुक्त रहे रोगों  से दूर रहे इसलिए हमें अपने आहार में नियमित रूप से हरी भरी सब्जियों का उपयोग करना चाहिए। नियमित रूप से आपको फलों का जूस भी लेना चाहिए। खट्टे मीठे फल खाने चाहिए। इनमें से आपको विटामिन सी अच्छी मात्रा में मिल सकता है। इससे हमारे शरीर के रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ने में मदद होती है अगर हमारे शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता अच्छी मात्रा में है, तो हम कई प्रकार की बीमारियों से, रोगों से दूर रह सकते हैं। कई प्रकार के रोगों के संक्रमण से हमारा बचाव हो सकता है। इसलिए हमें अपने शरीर की रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ानी चाहिए।

    हमारे शरीर के रोग प्रतिकारक क्षमता मजबूत रखने के लिए हमें योगासन भी करना चाहिए। वैसे तो योगासन के कई प्रकार जाने जाते हैं। कई प्रकार के अलग-अलग प्रकार के व्यायाम होते हैं। हमारे शरीर के प्रत्येक अंगों के लिए अलग-अलग तरह के व्यायाम भी है। जिन्हें करने से हमारे शरीर के प्रत्येक अंग मजबूत रहने में मदद हो सकती है। और उनकी कार्यक्षमता बनने में भी मदद होती है। दोस्तों, आज हम पैरों के लिए व्यायाम और योगासन के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। कई बार ज्यादा थकान की वजह से, काम के अति प्रेशर के वजह से, एक ही जगह बैठने से, या फिर भागदौड़ की वजह से हमारे पैर दुखने लगते हैं। कई बार तो उनमें सूजन भी आ जाती है। इसीलिए हमें पैर अच्छे रखने के लिए उनके कुछ योगासन करने चाहिए। व्यायाम करने चाहिए। जिससे हमारे पैर ठीक रह सकते हैं। तो दोस्तों, ऐसे कौन से व्यायाम है? योगासन है? जिन्हें करने से हमारे पैर मजबूत रह सकते हैं? तो चलिए जानते हैं, इन योगासनों के इन व्यायाम के बारे में, जो हमारे पैरों के लिए बेहतर रहेंगे।

पैरों को मजबूत रखने के लिए कुछ व्यायाम:-

हमें अपने पैरों के मजबूती के लिए कुछ व्यायाम योगासन करने चाहिए जिससे हमारे पैर अच्छे रह सकते हैं पैरों की थकान जा सकती है चलिए जानते इन व्यायाम के बारे में-

पैर की थकान जाने के लिए योगा-

कई बार हमारे पैर थक जाते हैं, पैरों में थकान आ जाती है, एडिया दर्द करने लगती है। यह दर्द जाने के लिए एक मैट लेकर उस पर बैठ जाए। अपने दोनों पैरों को सीधा फैला कर बैठे। अपने दोनों हाथ पैरों के जांघों पर रखें। बाद में अपने दोनों हाथों के पंजे पाओ के  उंगलियों को टच करने का प्रयास करें। ऐसा करते वक्त आपको लंबी सांस लेनी है और अपने पैरों की उंगली आपने मुंह के तरफ मोडनी है। फिर अपने साँस छोड़ कर पहले वाले पोजीशन पर आ जाए। वैसे आपको 2 से 15 मिनट तक करना है ऐसा करने से आपके पैरों की थकान चली जाएगी। आपके एड़ियों का दर्द भी कम होने लगेगा। जब-जब आपके पैरों पर थकान आए, आपके पैर दुखने लगे तब आपको ऐसा योगा करना चाहिए ऐसा करने से आपके पैरों की थकान दूर हो जाएगी और आपके पैर मजबूत भी होने लगेंगे।

साइकिलिंग करें।

   दोस्तों, दिन भर में वक्त निकालकर आपको साइकिलिंग भी करनी चाहिए। अगर आप नियमित रूप से साइकिलिंग करते हैं, साइकलिंग का योगा करते हैं। तो इससे आपके पैरों की चर्बी भी कम होने लगती है। आपके पैर सर्कुलर मोशन में घूमते हैं। इससे आपके पैरों का अच्छी तरह से योगा होता है। साइकिलिंग करने से आपके पैर मजबूत होने लगते हैं। पैरों की थकान भी जाने में मदद हो सकती है।

पैरों को मजबूत रखने के लिए कुछ व्यायाम
पैरों को मजबूत रखने के लिए कुछ व्यायाम

चलने का व्यायाम करें।

 नियमित रूप से आपको चलने का व्यायाम करना चाहिए। चलने का व्यायाम करने से आपके पैर मजबूत होने में मदद होती है। आपके पैरों के जो मांसपेशियां है वह अच्छे रहने में मदद होती है। अगर आप नियमित रूप से चलने का व्यायाम करते हैं तो इससे आपके पैरों में थकान नहीं आती। आपके पैरों की हड्डियां भी मजबूत होने में मदद होती है।

सूर्य नमस्कार का योगा करें।

अपने पैरों की मजबूती के लिए आप को नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का भी योगा करना चाहिए। सूर्य नमस्कार का योगा करने से आपके पाओं की मांसपेशियां मजबूत होने में मदद होती है। इस प्रकार के व्यायाम में पैरों की स्ट्रैचिंग भी की जाती है। यह व्यायाम नियमित रूप से करने से हमें हमारे पैर मजबूत रखने में मदद होती है।

पैरों की एक्सरसाइज:-

  वैसे तो पैरों के लिए कई प्रकार के एक्सरसाइज की जाती है। जैसे कि,

  • एक चेयर या फिर टेबल अपने पीछे 2 फीट की दूरी पर रख दे। बाद में अपने दोनों पैरों में से एक पैर  को घुटने में मोड़ कर अपने पीछे रखे हुए टेबल पर रखने का प्रयास करें। और दूसरे पैर से अपने पूरे शरीर का भार लेकर अपने ऊपर की बॉडी को नीचे की तरफ स्ट्रैचिंग करने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपके दोनों पैर मजबूत होने में मदद होंगी। इस प्रकार के एक्सरसाइज से आपके पैरों में स्ट्रैचिंग का योगा होगा। जिससे आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होने में मदद होगी।
  • पैरों के व्यायाम के लिए आप डंबल्स का योगा कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक हाथ में डंबल्स लेकर जिस हाथ में अपने डंबल्स पकड़ा है उसके बाजू वाले साइड के पैर को पीछे रखना है। और दूसरे पैर पर अपने पूरे बॉडी का भार लेना है। ऐसी ही क्रिया आप दूसरे हाथ में डंबल्स लेकर दूसरे पैर के साथ कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके पैरों का व्यायाम होगा और आपके पैरों की हड्डियां भी मजबूत होने में मदद हो सकती है।
  • एक मैट लेकर उस पर पीठ पर सीधा सो जाए। अपने दोनों हाथ स्ट्रेट रखें। और अपने दोनों पैर भी स्ट्रेट रखें। बाद में आपका दाया पैर ऊपर की ओर ले कर जाए। 1 मिनट के लिए उसे वैसे ही पोजीशन में रहने दे। बाद में उस पैर को नीचे लेकर बाया पैर ऊपर की ओर लेकर उसे भी 1 मिनट उसी पोजीशन में रहने दे। पहले बाया और फिर दाया…पहले बाया फिर दाया ऐसे कर करके आपको अपने पैरों को योगा करना है। ऐसे करने से भी आपके पैर मजबूत रहने में मदद होती है।
  • दीवार की सहायता से भी हम पैरों का व्यायाम कर सकते हैं। इसके लिए आपको आपकी पीठ दीवार की ओर रखनी है। अपने दोनों घुटनों को धीरे धीरे मोड़ कर अपने बॉडी का पिछला हिस्सा दीवार को चिपका कर धीरे-धीरे बैठने की पोजीशन में आपको आना है। आपके पूरे बॉडी का भार आपको आपके पैरों पर उठाना है। ऐसा करने से आपको अपने पैरों का व्यायाम करना है योगा करना है। इस प्रकार के बयान से भी आपके पैर मजबूत होने में मदद हो सकती है।

 

उठक बैठक करें।

 दोस्तों, उठक बैठक करने का योगा भी आप कर सकते हैं। यह योगा करने से आपके पैरों में मजबूती मिलती है। आपके पैरों का अच्छी तरीके से व्यायाम होता है। आपके पैरों की मांसपेशियां अच्छी रहने में मदद होती है। और आपके पैरों में जो ज्यादा चर्बी जमा हुई है, तो वह भी कम होने में इस प्रकार के योगा से मदद हो सकती है।

दोस्तों, अपने पैरों की मजबूती के लिए हमने बताए हुए योगा को आप जरूर अपना के देखिए इस प्रकार के व्यायाम आप करके देखिए। इस प्रकार के व्यायाम करने से आपके पैरों में मजबूती मिल सकती है। और आपके पैरों की थकान जाने के लिए भी यह व्यायाम महत्वपूर्ण हो सकते। दोस्तों हमने दी हुई जानकारी आपको कैसी लगी यह आप हमें हमारी कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।

 धन्यवाद।

पैरों में ऐंठन के कारण और उपाय

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here