Home Health Care नेत्र कैंसर के लक्षण, कारण और उपाय

नेत्र कैंसर के लक्षण, कारण और उपाय

0
नेत्र कैंसर के लक्षण, कारण और उपाय
नेत्र कैंसर के लक्षण, कारण और उपाय

अक्सर काम के भाग दौड़ के वजह से हम अपने सेहत की ओर ध्यान देना भूल जाते हैं। दोस्तों, काम के साथ-साथ हमें अपने खुद के लिए भी वक्त निकलना चाहिए। अपनी सेहत का अच्छी तरीके से ख्याल रखना चाहिए। हमारे शरीर के प्रत्येक अंग उनका अच्छी तरीके से ख्याल रखना चाहिए। अगर हमें किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, कोई दिक्कत हो रही है, तो उस समस्या की ओर हमें ध्यान देना चाहिए। समस्या तो कई प्रकार की हो सकती है। दोस्तों, आज हम नेत्र कैंसर के लक्षण, कारण और उपाय इस प्रकार के समस्या के बारे में जाने वाले हैं। आंखें यह हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। आंखों से ही हम यह दुनिया देख पाते हैं। कोई भी काम अच्छी तरीके से कर सकते हैं। अगर आंखों से संबंधित आपको कोई समस्या आ रही है, तो जल्दी से आपको इसकी ओर ध्यान देना चाहिए, ना कि नजरअंदाज करें। वैसे तो आंखों से जुड़ी हुई कई प्रकार की समस्याएं होती है। किसी को आंखों से धुंधला सा नजर आता है। किसी को पास का दिखना कम होता है, तो किसी को दूर कर देखना कम होने लगता है। दोस्तों, नेत्र कैंसर यह भी एक बहुत ही बड़ी समस्या होती है। नेत्र कैंसर यह समस्या क्यों होती है? इसके क्या लक्षण हो सकते हैं?  यह समस्या आने के बाद हमें क्या करना चाहिए? कौन से उपाय हम कर सकतें हैं? इसके बारे में आपको अवश्य ही जान लेना चाहिए। तो चलिए जानते हैं, नेत्र कैंसर यह समस्या कैसे आती है? इसके लक्षण और इसके उपाय इस समस्या के बारे में।

नेत्र कैंसर कैसे होता है? : Netr Cancer Kaise Hota Hai ?

आंखों के कारण ही हम यह सुंदर जग देख पाते हैं। अगर आंखों से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो इसके ओर हमें तुरंत ध्यान देना चाहिए। आंखों से जुड़ी हुई अनेक प्रकार की समस्याएं होती है। उसी तरह नेत्र कैंसर है यह भी एक आंखों की बड़ी समस्या होती है। नेत्र कैंसर यह आंखों के कोई भी हिस्से में हो सकता है। अगर आंखों में आंखों की कोशिकाएं ज्यादा रूप में बढ़ने लगती है। तब नेत्र कैंसर होने की संभावना होती है। आंखों की कोशिकाएं ज्यादा मात्रा में बढ़ने के कारण वह आंखों में फैलने लगती है। अगर कैंसर यह स्वस्थ है, तो वह बढ़ता रहेगा लेकिन शरीर के अन्य विभागों में नहीं फैलेगा। और अगर कैंसर यह असाध्य है, तो यह शरीर के अन्य विभागों में भी फैलने लगता है।

नेत्र कैंसर के लक्षण कौन से होते हैं? : Netr Cancer Ke Lakshan Kaunse Hote Hai ?

नेत्र कैंसर होने के कारण आंखों में कई प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं जैसे कि,

नेत्र कैंसर के लक्षण, कारण और उपाय
नेत्र कैंसर के लक्षण, कारण और उपाय
  • आंखों से धुंधला धुंधला नजर आना।
  • आपकी आंखों में या फिर उसके आसपास की जगहों में दर्द होने लगना।
  • आंखों का फड़कना।
  • आंखों की पलक पर गांठ होना।
  • आंखों में काला धब्बा दिखाई देना।
  • कोई भी दर्द के बिना दृष्टि की हानि होना।
  • आंखों में परछाई से दिखाई देना।
  • आंखों में एकदम से रोशनी चमकना।

दोस्तों, यह कुछ लक्षण है जो नेत्र कैंसर होने पर दिखाई दे सकते हैं अगर इनमें से आप को कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो आपको डॉक्टर के पास जाकर अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो ऐसा नहीं कि आपको आंखों का ही कैंसर हो सकता है, इसके अलावा आपको अन्य आंखों से जुड़ी अन्य समस्या भी हो सकती है। लेकिन सही समयपर हि जांच पड़ताल करके आंखों का इलाज करवाना उचित रहेगा।

ये कैंसर होने के कारण : Yah Cancer Hone Ke Karan

यह कैंसर होने के तो कई प्रकार के कारण हो सकते हैं जैसे कि,

  • जिन लोगों की आंखों के आसपास की त्वचा में या फिर आंखों में पिगमेंटेशन होता है या फिर तिल या मस्सा होता है, उन लोगों को नेत्र कैंसर होने की संभावना होती है।
  • वंश परंपरागत भी यह समस्या आ सकती है।
  • अगर सूरज की रोशनी से आपका ज्यादा संपर्क होता है सूरज की रोशनी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में आंखों में जा रही है तो इस वजह से भी यह कैंसर होने की संभावना होती है।
  • कई बार आंखों का कैंसर यह 50 से 60 उम्र के व्यक्तियों में दिखाई देता है। हालांकि, उस उम्र में यह संभावना हो सकती है।
  • नेत्र कैंसर यह अनुवांशिक समस्या हो सकती है अगर घर में किसी व्यक्ति को यह समस्या है तो उसके आगे की पीढ़ी को भी यह समस्या सकती है।

दोस्तों, यह कुछ कारण है इन वजह से नेत्र कैंसर होने की संभावना होती है। नेत्र कैंसर होने से बचने के लिए हम कौन से उपाय कर सकते हैं क्या इलाज कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं।

ये कैंसर पर उपाय : Ye Cancer Par Upay

इस कैंसर से बचने के लिए हम कौन से उपाय कर सकते हैं या फिर इसका इलाज क्या हो सकता है? तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में,

सूरज की रोशनी से बचना चाहिए : Suraj Ki Roshani Se Bachna Chahiye

 कुछ लोगों को सूरज की रोशनी में ही खड़े होकर काम करना पड़ता है। लेकिन, सूरज की तेज रोशनी से मेलानोमा की समस्या आ सकती है और इस वजह से मित्र कैंसर या फिर स्किन कैंसर होने की संभावना होती। सूरज की तेज रोशनी से निकलने वाले हानिकारक अल्ट्रा वायरस किरणें इसके लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके लिए आपको सूरज की रोशनी से बचना चाहिए।

आंखों का नियमित चेकअप : Ankhon Ka Niyamit Checkup

आंखों से जुड़ी समस्या से बचने के लिए आपको आपके आंखों का नियमित रूप से चेकअप करवाना चाहिए। अगर आपको आंखों में धुंधला सा नजर आ रहा है, या फिर आंखें लाल हो रही है, आंखों में कुछ काला धब्बा नजर आ रहा है, तो आपको डॉक्टर के पास जाकर आंखों की जांच पड़ताल करवानी चाहिए। जिससे आपको सही वक्त पर इलाज मिल सकता है।

हेल्दी फूड खाए : Healthy Food Khaye

हमारी सेहत हमारे खान-पान से जुड़ी होती है। अगर नियमित रूप से आप हेल्दी फूड खाते हैं सभी प्रकार के पोषक तत्व एवं पोषक घटकों तथा कैल्शियम, मिनरल, आयरन सभी प्रकार के विटामिन्स, युक्त पदार्थों का सेवन करते हैं तो कई प्रकार के बड़ी समस्या से आप बच सकते हैं। हमारी आंखों की रोशनी के लिए हमें विटामिन ए अच्छी मात्रा में गेन करना चाहिए। इसके लिए आपको हरी-भरी सब्जियां, गाजर, ज्यादा मात्रा में पानी का भी सेवन करना चाहिए।

धूप में जाते वक्त चश्मे का उपयोग करें : Dhup Mein Jate Waqt Chshme Ka Upyog Kare

किसी ना किसी काम के सिलसिले में हमें धूप में बाहर जाना पड़ता है। तो उस वक्त हमें चश्मे का भी उपयोग करना चाहिए। सूरज से निकलने वाली किरणों से हमारी आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंच सकता है। उस वजह से हमारी आंखें लाल हो सकती है, आंखों में जलन महसूस हो सकती है, या फिर हमारी दृष्टि को कोई नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए, धूप में जाते वक्त आपको चश्मे का उपयोग करना चाहिए।

सर्जरी : Surgery

 ये कैंसर होने के कारण कई बार सर्जरी की जाती है। सर्जरी करने से पहले रोगी का स्वास्थ्य और उसके कैंसर का आकार सीमा वगैरह तय किया जाता है और उसके बाद सर्जरी की जाती है कई बार सर्जरी के कारण रोगी को अपनी आंखों की रोशनी भी खोनी पड़ सकती है।

कीमोथेरेपी : Kimotheorapy

अगर रोगी के आंखों में मेलानोमा शरीर के अन्य विभागों में फैल रहा है, या फिर फैल चुका है, तो इसके लिए कीमोथेरेपी एक ऑप्शन होता है। कीमोथेरेपी के मदद से मेलानोमा वाले रोगी मैं कैंसर कुछ प्रतिशत तक कम कर सकती है।

विकिरण चिकित्सा : Vikiran Chikitsa

इस कैंसर की कोशिकाओं को मारने के लिए विकिरण चिकित्सा की मदद ली जाती है। इस चिकित्सा में एक्सरे किरणो की मदद ली जाती है। इस चिकित्सा के मदद से आंख में दृष्टि बनाए रखने में मदद की जाती है। लेकिन कई बार अगर विकिरण यह नेत्र के संरचना में नुकसान भी पहुंचा सकता है, इसके वजह से दृष्टि जा भी सकती है।

दोस्तों, नेत्र कैंसर होने पर और इस कैंसर से बचने के लिए यह उपाय हम अपना सकते हैं। अगर नेत्र से जुड़ी हुई कोई भी समस्या आपको आ रही है तो जल्दी से आपको डॉक्टर के पास जांच पड़ताल करवानी चाहिए और सही समय पर इलाज करवा लेना चाहिए जिससे आप कई प्रकार के बड़ी समस्या से बच सकते हैं।

तो दोस्तों, हमने दी हुई जानकारी आपको कैसी लगी, यह आप हमें हमारे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।

धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here