Home Health Care खट्टी डकार के बारे में जानकारी और घरेलू उपाय

खट्टी डकार के बारे में जानकारी और घरेलू उपाय

0
खट्टी डकार के बारे में जानकारी और घरेलू उपाय
खट्टी डकार आने के कारण

हमें अपनी सेहत की ओर ध्यान देना चाहिए। नियमित रूप से हमें ताजी हरी-भरी सब्जियां का सेवन करना चाहिए। फलों का जूस सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से आपको रोजाना एक फल का भी सेवन करना चाहिए। इससे, आपकी सेहत अच्छी रहने में मदद होती है। अगर आप यह सब करते हैं, तो आपके शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ने में मदद होती है। अगर हमारे शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता यह अच्छी मात्रा में हो और मजबूत भी हो तो कई प्रकार की बीमारियों से, रोगों से, संक्रमण से हम दूर रहते हैं। कई बार खाना खाने के बाद हमें खट्टी डकार आती है। लेकिन कई बार हम इसे अनदेखा कर देते हैं। और इसकी और ध्यान भी नहीं देते। लेकिन खट्टी डकार जब आपको आती है तभी आपको इसकी और ध्यान देना चाहिए। वैसे तो यह मामूली समस्या होती है। लेकिन अगर आप इसकी और अनदेखा कर देते हैं, तो यह समस्या बढ़ सकती है। और आप को एक अलग ही समस्या भी आ सकती है। डकार हमें क्यों आती है? इसके कारण क्या हो सकते हैं? इसके कारणों के बारे में हमको जान लेना चाहिए। और इस पर हम क्या उपाय कर सकते हैं, यह भी हमें पता होना चाहिए।

दोस्तों, आज हम खट्टी डकार के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं। खाना खाने के बाद हमें डकार क्यों आती है? और इस से क्या नुकसान हो सकते हैं? इसके लिए हमें कौन से उपाय करना चाहिए? तो चलिए जानते हैं, डकार आने के कारण और इसके उपाय।

ट्टी डकार आने के कारण, समस्या और उपाय :-

खट्टी डकार के कारण समस्या और उपाय
खट्टी डकार के कारण समस्या और उपाय

कई बार हमें खाना खाने के बाद खट्टी डकार आने लगती है। लेकिन ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे कारण का कारण क्या हो सकता है? तो चलिए जानते हैं,

अगर आप खाना खाते वक्त कुछ जल्दबाजी में खाना खाते हैं, तो इसके कारण आपको खट्टी डकार आ सकती है। क्योंकि खाना खाते वक्त पेट में ज्यादा मात्रा में हवा चली जाती है। और इससे कारण खट्टी डकार आ सकती है।

अगर अब शराब पीते हैं तो शराब पीने के कारण भी खट्टी डकार आ सकती है।

खाना खाने के बाद अगर आप का खाना हजम नहीं हुआ हो और आपको अपचन की समस्या निर्माण हो गई हो, तो इसके कारण आपको खट्टी डकार आ सकती है।

अगर आप धूम्रपान करते हैं धूम्रपान की आदत आपको हो चुके हैं तो इस कारण इस वजह से आपको खट्टी डकार आ सकती है।

अगर आप कोल्ड ड्रिंक पीने के बहुत ही शौकीन हो तो कोल्ड ड्रिंक पीने की वजह से भी खट्टी डकार आ सकती है।

दोस्तों इन कारणों की वजह से हमें डकार आ सकती है। अगर आपको भी खट्टी डकार आ सकती है तो इन प्रकार की समस्या आपको निर्माण हो सकती है। जैसे कि,

डकार आने की वजह से पेट में जलन होने लगती है और गले में भी जलन होने लगती है।

कई बार अपचन होने के कारण डकार आती है और इसकी वजह से आपको उल्टी भी आ सकती हैं।

डकार आने की वजह से सिर दर्द करने लगता है। बेचैनी होने लगती हैं।

कई बार तो डकार आने के कारण पेट में दुखने भी लगता है। पेट में गड़बड़ होने लगती हैं।

खाना अच्छी तरह से हजम ना होने पर डकार आने पर हमारा पेट भी फूलने लगता है। पहले से ज्यादा पेट ज्यादा फुला हुआ दिखाई दिखाई देता है।

डकार आने पर यह सभी समस्याएं निर्माण हो सकती इसलिए खट्टी डकार जब आए तब आपको यह उपाय भी करके देखने चाहिए। जैसे कि,

    • जब जब आपको खट्टी डकार आती है तभी आपको एक गिलास में आधा नींबू निचोड़ लेना चाहिए थोड़ा सा नमक मिला करो उसे अच्छी तरह पानी में मिक्स करके उसका सेवन करना चाहिए। इससे आपको आराम मिल सकता है।
    • जब भी आपको डकार आती है अपचन जैसा लगता है तो आपको निंबू के साथ सोडा भी लेना चाहिए। नींबू सोडा को सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया बढ़ने में मदद होती है और यह समस्या दूर हो सकती है।
    • कई बार डकार आने के कारण गले में जलन होने लगती है और पेट में भी जलन होने लगती है तो इसके लिए आपको रात को सोते वक्त या फिर उसी वक्त ठंडा दूध पीना चाहिए।
    • दोपहर के वक्त अगर आपको खट्टी डकार आ रही है तो आपको दही खाना चाहिए उसमें थोड़ा सा मीठा मिलाकर मिक्स कर कर उसका सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर को ठंडक पहुंचेगी।
    • डकार आने के बाद आपको थोड़ा ठंडा पानी पीना चाहिए।
    • अगर आपको अपचन जैसा लग रहा है और खट्टी डकार भी आ रही है तो खाने के बाद आपको नियमित मिश्री और सौंफ मिलाकर खाना चाहिए। इससे आपका खाना जल्दी हजम होगा।
    • डकार की समस्या अगर आपको बार-बार आती है तो आपको जीरा और सेंधा नमक का उपयोग करना चाहिए इसके लिए आपको थोड़ा सा जीरा लेकर उसे एक बर्तन लेकर अच्छी तरह से गैस पर सेंक लें। ठंडा होने के बाद उसे मिक्सी के जार पर अच्छे से पीस लें। उसके अच्छी पाउडर बनाकर रख ले। जब जब आपको डकार आती है तब तब आपको थोड़े गुनगुने पानी में एक चम्मच जीरा पाउडर डालकर उसमें थोड़ा सा काला नमक लेकर अच्छी तरह से मिलाकर घोल ले। और इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपको डकार नहीं आएगी। और खाया हुआ खाना भी अच्छी तरह से हजम होने में मदद होगी।
    • खाना खाने के बाद जब आप पानी पीते हो तो उसमें थोड़ा-सा नींबू निचोड़ कर उस पानी का सेवन करें ऐसा करने से भी आपको डकार नहीं आएंगी और खाया हुआ खाना भी अच्छी तरह से हजम होने में मदद होगी।

 

दोस्तों, अगर आप हमने बताए हुए उपाय अपनाते हैं तो इससे आपको डकार नहीं आएगी। और खाना भी अच्छी तरह से हजम होने में मदद हो सकती है। अगर आपको खट्टी डकार आने के साथ-साथ ज्यादा पेट दर्द हो रहा हो या फिर आपको ज्यादा मात्रा में एसिडिटी हो गई हो, तो आपको डॉक्टर की राय लेनी चाहिए।

तो दोस्तों हमने दी हुई जानकारी आपको कैसी लगी है आप हमें हमारे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।

धन्यवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here