Home Health Care धूम्रपान के दुष्प्रभाव

धूम्रपान के दुष्प्रभाव

0
धूम्रपान के दुष्प्रभाव
धूम्रपान के दुष्प्रभाव

दोस्तों, हमें अपनी सेहत की ओर ध्यान देना चाहिए। अपनी सेहत अच्छी रहने के लिए अपने आहार में विटामिन युक्त पदार्थों का अवश्य ही समावेश करना चाहिए। हमारे खानपान में हमें पोषक तत्व एवं पोषक घटकों को भी शामिल करने चाहिए। और हमारा शरीर स्वस्थ हेल्दी रहने के लिए हमें एक अच्छी दिनचर्या रखनी चाहिए। अच्छी आदतों को डाल देना चाहिए। कई बार हम अच्छी आदतें छोड़कर बुरी आदत होती और भी चले जाते हैं। दुनिया में ऐसे कई सारे लोग हैं, जिन्हें शराब, जुआ, धूम्रपान जैसी आदतें हो चुकी है। यह आदत जब एक बार लग जाए, तो उसे जल्दी छुटकारा नहीं पा सकते। लेकिन इसके हमारे शरीर के लिए कई सारे दुष्प्रभाव हो सकते हैं। सिनेमा में कई बार हीरो की एंट्री यह शराब पीने से या फिर धूम्रपान करने से दिखाई दी जाती है। और कई लोग इसकी नकल भी करने लगते हैं। और अपने दिनचर्या में भी यह आदत डाल लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, यह सब करने से आपका शरीर का कितना बड़ा नुकसान हो सकता है? कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से आप जकड़ सकते हैं। धूम्रपान हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। धूम्रपान करते वक्त अगर कोई आस पास बैठा हो, तो वह व्यक्ति भी बीमार पड़ सकता है क्योंकि उसके नाक मुंह में धूम्रपान करने वाले व्यक्ति का धुआं जा सकता है। और यह धुआं हमारे शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक नुकसान कारक हो सकता है। आजकल तो 15 से 16 उम्र के बच्चे भी धूम्रपान करने लगे हैं। कई सारे जगह पर आपको ऐसे बच्चे मिलेंगे जो धूम्रपान कर रहे हैं, जिन्हें धूम्रपान की लत लग चुकी है, लेकिन उनके लिए धूम्रपान कितना घातक हो सकता है, इसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। दोस्तों क्या आप भी धूम्रपान करते हैं? क्या आपको भी धूम्रपान की आदत पड़ चुकी है? लेकिन यह आदत कितनी बुरी हो सकती है, इसके बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए। तो आज हम धूम्रपान के दुष्प्रभाव, इससे हमारे शरीर के लिए कौन से नुकसान हो सकते हैं? यह हमारे शरीर के लिए कितना घातक हो सकता है? इसके बारे में आज हम जाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं धूम्रपान करने से होने वाले दुष्प्रभाव, जो हमारे शरीर के लिए कितने हानिकारक हो सकते हैं।

धूम्रपान के दुष्प्रभाव : Dhumrpan Ke Dusprabhav

कई सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें धूम्रपान की लत लग चुकी है। किसी किसी को तो धूम्रपान की ऐसी लत लग जाती है कि वह धूम्रपान करने के बिना रह नहीं सकते। और धूम्रपान नहीं किया तो वह बीमार भी पड़ते हैं। लेकिन धूम्रपान कितना घातक हो सकता है इसके बारे में वह कल्पना भी नहीं करते। धूम्रपान करने से हमारे शरीर में कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। और वह कौन से हो सकतें हैं? इसके बारे में अब हम जान लेते हैं।

धूम्रपान के दुष्प्रभाव
धूम्रपान के दुष्प्रभाव
  • धूम्रपान करने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी पावर पर प्रभाव पड़ता है। इससे हमारी इम्यूनिटी पावर कम होने लगती है। अगर हमारी रोगप्रतिकारक क्षमता कम होने लगती है तो कई प्रकार के बीमारियों में आप क्या कर सकते हैं अगर आपके पास कोई बीमार व्यक्ति बैठा है तो उसका संक्रमण आपको भी हो सकता है और आप भी बीमार पड़ सकते हैं इसलिए धूम्रपान की आदत आपको जल्द से जल्द छुड़ानी चाहिए।
  • धूम्रपान की आदत की वजह से आपके पेट में इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है इसके वजह से आपको पेट का कैंसर भी हो सकता है।
  • धूम्रपान के वजह से आपको मुंह का कैंसर हो सकता है। कई ऐसे लोग हैं जो धूम्रपान कर रहे हैं, तो उनके दातों पर भी उसका असर दिखाई देता है।
  • धूम्रपान करने की वजह से आपको गले का भी कैंसर हो सकता है। धूम्रपान का धुआ आप सीधे गले में खींचते हैं इससे गले पर उसका दुष्प्रभाव पड़ता है।
  • धूम्रपान का धुआ सीधे आपके अन्नप्रणाली में भी जाता है इसलिए आपको अन्न नलिका का भी कैंसर हो सकता है।
  • धूम्रपान करने से आपके शरीर के इंसुलिन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है और इस कारणवश आपको डायबिटीज की समस्या से भी सामना करना पड़ सकता है। मतलब आपको डायबिटीज हो सकता है।
  • धूम्रपान करने से व्यक्ति को खांसी की समस्या भी आ सकती है।
  • धूम्रपान करने से इसका सीधा प्रभाव आपके फेफड़ों पर भी पड़ सकता है। इसके कारण आपके फेफड़े खराब हो सकते हैं।
  • धूम्रपान करने से आपको ह्रदय संबंधित बीमारी हो सकती है। ह्रदय रोग हो सकता है।
  • कई ऐसे लोग हैं जो धूम्रपान की आदत के वजह से उन्हें भूख नहीं लगती। उनकी भूख कम हो जाती है।
  • धूम्रपान करने से आदमी चिड़चिड़ा हो जाता है उसके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है।
  • धूम्रपान करने से आप मानसिक बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं।
  • जिन महिलाओं को धूम्रपान करने की आदत है वह वक्त से पहले रजोंनिवृत हो सकती है। जिन महिलाओं को धूम्रपान की ज्यादा आदत हो चुकी है तो वह बांझ भी बन सकती है।
  • धूम्रपान की रोजाना आदत से व्यक्ति नपुंसक भी बन सकता है।
  • नियमित रूप से धूम्रपान करने से इसका सीधा असर अपनी आंखों पर भी पड़ सकता है। जिसके कारण ग्लूकोमा या फिर मोतिया बिंदु भी हो सकता है आंखों की रोशनी कम होने लगती है।

दोस्तों, धूम्रपान करना एक बुरी आदत है। धूम्रपान करने की वजह से कई सारे बीमारियों से आपको सामना करना पड़ सकता है। इस आदत की वजह से आपका शारीरिक नुकसान हो सकता है। आपका शरीर कमजोर पड़ सकता है। धूम्रपान करने की रोजाना आदत से अपनी इंद्रियों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इस आदत की वजह से कई लोगों को तो कैंसर भी हो चुका है। इसलिए, अगर आपको भी यह आदत लग चुकी है तो जल्दी से जल्दी इसको छुड़ाना चाहिए, नहीं तो आपको भी यह सारी समस्याएं आ सकती है।

 दोस्तों, हमने दी हुई जानकारी आपको कैसी लगी यह आप हमें हमारे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।

धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here