Home Health Care आंखों की सूजन के कारण और उपाय

आंखों की सूजन के कारण और उपाय

0
आंखों की सूजन के कारण और उपाय
आंखों की सूजन के कारण और उपाय

सभी को अपने सेहत की ओर ध्यान देना चाहिए। हमारे शरीर के प्रत्येक अंग महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए हमें अपने शरीर के अंगों की भी सेहत अच्छी रखनी चाहिए। आंखें भी हमारे शरीर का अहम हिस्सा होते हैं। आंखों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। दोस्तों, आंख हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। आंखों से ही हम यह दुनिया देख पाते हैं। इसीलिए, हमें हमारी आंख भी स्वच्छ रखने चाहिए हमारी आंखों की सेहत अच्छी रखनी चाहिए। कई बार मौसम के बदल के कारण हमारी सेहत बिगड़ सकती है। तो कई बार हमारे आंखों पर भी इसका परिणाम दिखाई देता है। इसीलिए, हमें अपने शरीर के प्रत्येक महत्वपूर्ण अंग का ध्यान रखना चाहिए। आंखों से ही हम हमारे हरे क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। दोस्तों, हमारे शरीर के प्रत्येक अंग एक दूजे से जुड़े होते हैं। अगर आपके शरीर का एक-एक अंग दुखने लगा हो, या फिर उसे कोई तकलीफ हो, तो धीरे-धीरे दूसरे अंग पर भी इसका प्रभाव दिखाई देता है। दोस्तों आज हम आंखों की सूजन के कारण जानने वाले हैं और इसके लिए हम कौन से उपाय कर सकते इसके बारे में भी जानने वाले हैं। वैसे तो आंखों की सूजन के कई प्रकार के कारण हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, सूजन के कारण और उसके उपाय।

आंखों की सूजन के कारण : Ankhon Ki Sujan Ke Karan

हमारी आंखें बहुत ही कोमल और नाजुक होती है। गलती से हमारा हाथ भी आंखों में चला गया तो उससे उसके कारण भी हमारी आंखों की समस्या निर्माण हो सकती है। कई बार हमारी आंखों को अचानक से सूजन आ जाती है। इसके क्या कारण हो सकते हैं इसके बारे में आपको अवश्य जान लेना चाहिए तो चलिए जानते हैं आंखों की सूजन के कारण-

आंखों की सूजन के कारण और उपाय
आंखों की सूजन के कारण और उपाय
  • अगर आपकी आंखों में धूल मिट्टी के बारीक कण चले गए हो तो इसके कारण आपके आंखों में सूजन आ सकती है।
  • अचानक रूप से आपकी आंखों में अगर कचरा चला गया हो, तो इसकी वजह से भी आपकी आंखें लाल हो सकती है। और उन में सूजन भी आ सकती है।
  • नहाते वक्त अगर आपकी आंखों में साबुन चला गया हो साबुन का पानी चला गया हो तो इस वजह से आपकी आंखें लाल होकर सूजन उनमें आ सकती है।
  • अगर आपकी आंखों को किसी चीज की एलर्जी है तो एलर्जी की वजह से भी आपकी सूजन आ सकती है और लाल भी हो सकती है।
  • अगर आपकी आंखों के पलकों की नीचे का ऑइल ग्रंथि यह बंद हो गया हो तो इस कारण भी आपकी आंखें लाल हो सकते हैं या फिर उन में सूजन आ सकती हैं।
  • अगर कोई चीज आपकी आंखों पर लग गई हो, तो इस कारणवश आपकी  सूजन आ सकती है।
  • कई बार आपकी आंखें आने के कारण भी आपकी आंखों में सूजन आ सकती है।
  • पूरी नींद न होने के कारणवश आपकी आंखों में सूजन आती है।
  • पीरियड्स के दौरान हमारे शरीर में हार्मोन बदल हो जाते हैं, इसके कारण भी  सूजन आ सकती हैं।
  • कई बार थायराइड के कारण भी आपकी आंखों में सूजन आ सकती है।
  • ज्यादा रोने की वजह से भी सूजन आ जाती है।
  • सर्दी जुखाम की वजह से भी  में सूजन आती है।

दोस्तों, ऐसे कई प्रकार के कारण है जिसके वजह से हमारी आंखों में सूजन आ सकती है और हमारी आंखें लाल भी हो सकती है। आंखों की सूजन के कारण कौन से हो सकते हैं यह हमने जान लिया है। अगर आपकी सूजन आ गई है तो उस पर आप कौन से प्रकार के उपाय कर सकते हैं इसके बारे में अब हम जान लेते हैं।

आंखों की सूजन जाने के लिए उपाय : Aankhon Ki Sujan Ke Liye Upay

कई बार इसी कारण हमारी आंखों में सूजन आ जाती है और साथ ही हमारी आंखें लाल भी होती है तो आंखों में सूजन आने के बाद वह कम होने के लिए तथा जाने के लिए हम कौन से उपाय कर सकते हैं इसके बारे में हमें अवश्य जान लेना चाहिए।

  • दोस्तों अगर आप की आंखों में धूल मिट्टी के कण चले गए हो या फिर कोई कचरा चला गया हो तो इसके लिए आपको ठंडे पानी से चेहरा धोना चाहिए। ठंडे स्वच्छ पानी से हमें आंखें भी साफ कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से हमारी आंखों में जो कचरा चला गया था वह निकलने में मदद होती है और हमारी आंखों की सूजन भी जाने में मदद होती है।
  • अगर आपकी आंखों में सूजन आ गई है तो एक रुमाल में बर्फ के गोले लेकर उससे आंखों के आसपास की जगह को बर्फ के गोले से सेकना चाहिए। इससे आपकी सूजन कम हो सकती है।
  • ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल होने के बाद हम उसे फेंक देते हैं लेकिन उसे ना फेंकते हुए आप उसको फ्रिज में रख दे। और बाद में उस ठंड ग्रीन टी बैग की मदद से अपनी आंखों पर सिकाई करें। ऐसा करने से भी आपकी आंखों की सूजन कम हो सकती है।
  • ककड़ी को फ्रिज में रख दें और ठंड होने के बाद ककड़ी के स्लाइस निकालकर अपनी आंखों पर रख दें ऐसा करने से भी आपकी आंखों की सूजन जाने में मदद होती है।
  • आंखों की सूजन कम करने के लिए आप एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा यह ठंड प्रवृत्ति का होता है। थोड़ा सा एलोवेरा जेल निकाल कर उसे अपनी आंखों के आसपास के जगह लगा ले यह काम आपको संभलकर करना है ऐसा करने से भी  आपकी सूजन कम हो सकती है।
  • नारियल तेल लेकर आंखों की आस पास की जगह पर लगा ले ऐसा करने से भी आंखों की सूजन कम होने में मदद होती है।
  • दोस्तों, अगर आपकी आंखों में सूजन आने के साथ-साथ आपकी आंखें लाल होकर दर्द भी कर रही हो तो जल्दी से जल्दी आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और जल्दी से इलाज करवाना चाहिए।
  • दोस्तों, अगर यह कुछ उपाय आप अपनी सूजन कम करने के लिए कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी सूजन कम होने में तथा जाने में भी मदद हो सकती है। और यह उपाय आपको बहुत ही संभलकर करना चाहिए। और कोई भी उपाय करने से पहले आपको आपके डॉक्टर की राय भी लेनी चाहिए।

 तो दोस्तों, हमनें दी हुई जानकारी आपको कैसी लगी यह आप हमें हमारे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।

धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here