Home Health Care पुरुष नसबंदी सर्जरी क्या है?

पुरुष नसबंदी सर्जरी क्या है?

0
पुरुष नसबंदी सर्जरी क्या है?
पुरुष नसबंदी सर्जरी क्या है

छोटे बच्चे सभी को ही प्यारे होते हैं। घर में बच्चे सभी को प्यारे लगते हैं। बच्चे होने के बाद उनके माता-पिता को उन को अच्छी तरीके से ख्याल रखना पड़ता है। बच्चों की देखभाल करनी पड़ती है। बच्चों को अच्छे संस्कार देने पड़ते हैं, उनके लिए क्या सही है? क्या गलत है? उनकी शिक्षा वगैरे सब माता पिता को देखना पड़ता है। इसीलिए, परिवार नियोजन भी रखना पड़ता है। अगर परिवार में बहुत ज्यादा बच्चे रहेंगे तो इतना खर्चा भी माता-पिता को उठाना पड़ेगा जिसमे उनको कठिनाइयां आ सकती है इसलिए आपको परिवार नियोजन आना चाहिए। “हम दो हमारे दो” यह नारा के अनुसार आपको परिवार नियोजन रखना चाहिए। परिवार नियोजन रखने के लिए महिला नसबंदी एवं पुरुष नसबंदी यह आप कर सकते हैं। अक्सर परिवार नियोजन रखने के लिए महिलाओं को ही नसबंदी करवानी पड़ती है। लेकिन, पुरुष नसबंदी यह काफी सहज होती है। दोस्तों, आज हम पुरुष नसबंदी सर्जरी क्या है?? इस प्रकार के बारे में जानने वाले हैं। पुरुष नसबंदी यह परिवार नियोजन के लिए बहुत ही फायदेमंद सर्जरी होते हैं। अगर आपको आपका परिवार नहीं बढ़ाना है, ऐसा आप सोच रहे हैं या आपको लग रहा है, तो आप पुरुष नसबंदी कर सकते हैं। तो दोस्तों पुरुष नसबंदी क्या है? यह सर्जरी कैसे करती है? इससे आपको क्या लाभ हो सकते हैं? नसबंदी क्यों कराई जाती है? इसके बारे में आपको पता होना चाहिए। तो चलिए जानतें हैं, पुरुष नसबंदी के बारे में।

पुरुष नसबंदी क्या है? : Purush Nasbandi Kya Hai

अगर आपको परिवार नियोजन करना है, आपको एक या फिर दो बच्चे हो चुके हैं, और आपको अभी बच्चे नहीं चाहिए है तो इसके लिए आप नसबंदी यह सर्जरी कर सकते हैं। कई बार कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि नसबंदी होने के बाद उनकी मर्दानगी खत्म हो जाएगी। जिन पुरुषों को ऐसा लगता है, तो उन्हें पुरुष नसबंदी के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। पुरुष नसबंदी यह सर्जरी ऐसी होती है, जो सिर्फ प्रजनन क्षमता को खत्म कर सकती है, ना कि इससे, मर्दानगी यह खत्म नहीं होती है। इसलिए, आपको पुरुष नसबंदी सर्जरी के बारे में अवश्य ही जानना चाहिए, सोचना चाहिए।

<yoastmark class=

दोस्तों, पुरुष नसबंदी यह पुरुषों के लिए जन्म नियंत्रण के विधि को नियंत्रित रखने वाली एक छोटी सी सर्जरी तथा ऑपरेशन होता है। पुरुष नसबंदी यह बहुत ही कम टाइम का ऑपरेशन होता है। इस ऑपरेशन में पुरुष के वीर्य लेने वाली जो नलिकाए होती है, जो ट्यूब होते हैं, उनको बंद किया जाता है। कई बार बच्चे होने के बाद संभोग द्वारा अनचाही प्रेगनेंसी ठहर जाती है। तो इसको रोकने के लिए आप पुरुष नसबंदी सर्जरी कर सकते हैं। हालांकि, यह अनचाही प्रेगनेंसी रोकने के लिए एक असरदार तरीका माना जाता है। पुरुष नसबंदी सर्जरी यह सिर्फ 15 मिनटों में ही हो जाते हैं। और सर्जरी होने के बाद खुद के पैरों से चलकर घर पर भी जा सकता है। इसलिए महिला नसबंदी से पुरुष नसबंदी यह काफी सहज होती है।

 पुरुष नसबंदी सर्जरी के दौरान, सबसे पहले इसमें दोनों तरफ से इंजेक्ट करके लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता है। इस वजह से प्राइवेट पार्ट में सेंसेंशन नहीं रहता है। बाद में पुरुष के प्राइवेट पार्ट में मतलब अंडकोष के दोनों ओर एक एक सेंटीमीटर का चीरा लगाया जाता है। इस प्रक्रिया से स्पर्मेटिक कॉर्ड तक सर्जन पहुंच जाता है। इस स्पर्मेटिक कॉर्ड में स्पर्म नलिका होती है। इस स्पर्म नलिकाका एक छोटा सा हिस्सा 1 सेंटीमीटर तक काट दिया जाता है। स्पर्म नलिका का हिस्सा काटने से स्पर्म को बाहर निकलने से रोका जाता है। और बाद में वहां पर बांधने के बाद टांके लगाए जाते हैं। जो गलने वाले होते हैं। इस वजह से पुरुष के प्रजनन क्षमता पर रोक लगाई जाती है। लेकिन, इससे मर्दानगी खत्म नहीं होती है। यह सर्जरी होने के बाद अनचाही प्रेगनेंसी रोक सकते हैं।

सर्जरी होने के बाद : Surgery Hone Ke Bad

पुरुष नसबंदी सर्जरी यह बहुत ही कम वक्त में मतलब 15 मिनट में हो जाती हैं। सर्जरी होने के बाद खुद अपने पैरों से घर पर चलकर जा सकता है। सर्जरी होने के बाद आपको प्राइवेट पार्ट पर कुछ दर्द महसूस होगा उसे जाने के लिए आपको चार से सात दिनों का वक्त लग सकता है। और उसके बाद है आप अपने संभोग की क्रिया आरंभ भी कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले आप ना करें तो बेहतर होगा। पुरुष नसबंदी सर्जरी होने के बाद आपको दो बार वीर्य की टेस्ट करानी पड़ सकती है। और उसमें आपके वीर्य की टेस्ट नेगेटिव आनी चाहिए।

 दोस्तों, पुरुष नसबंदी यह क्या है यह सर्जरी कैसे की जाती है इस प्रक्रिया के बारे में हमने जान लिया है। तो दोस्तों हमने दी हुई जानकारी आपको कैसी लगी है आप हमें हमारे कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं।

धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here