• Home
    • Death Clock
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    • Home
    • Death Clock
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Subscribe
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Home » Health Care » माइग्रेन का इलाज कैसे करे ? माइग्रेन क्या है ? लक्षण क्या है ?
    Health Care

    माइग्रेन का इलाज कैसे करे ? माइग्रेन क्या है ? लक्षण क्या है ?

    raftaarBy raftaarSeptember 30, 2019Updated:March 11, 2022No Comments8 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    माइग्रेन का इलाज कैसे करे ? माइग्रेन क्या है ? लक्षण क्या है ?
    माइग्रेन का इलाज कैसे करे ? माइग्रेन क्या है ? लक्षण क्या है ?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमस्ते दोस्तों आज हम इस लेख के माध्यम से आपको माइग्रेन का इलाज करने के लिए आसान घरेलू नुस्खे बताएं। मेट्रोसिटीज में लोगों की लाइफ इतनी भागदौड़ भरी रहती है। कि उनको अपना खाने पीने का और अपने स्वास्थ्य का जरा भी ध्यान रखने का समय नहीं मिल पाता है। या वह इतने व्यस्त हो जाते हैं। कि अपनी खुद की और ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसका नतीजा सर दर्द हो जाता है। कई बार यह लोगों को आम समस्या लगती है। लेकिन यह माइग्रेन भी हो सकता है।

    तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि क्या होता है माइग्रेन ? और उसके लक्षण क्या होते हैं? और इससे आप कैसे माइग्रेन का इलाज करके इससे छुटकारा पा सकते हैं? घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से। माइग्रेन पर किसी भी दवाई का असर नहीं होता है। माइग्रेन पीड़ित व्यक्ति को कभी भी अचानक से सर दर्द हो जाता है। इसके कुछ लक्षण है। यह ज्यादातर लड़कियों में होता है। माइग्रेन की सबसे बड़ी समस्या है परेशानी लेना। ज्यादा ताणतणाव लेने से आप माइग्रेन के शिकार हो सकते हैं।

    अगर किसी को माईग्रेन है तो उनको अपना खाने पीने का बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। और वक्त से खाना खाना पड़ता है। क्योंकि इससे आपका सर दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है। और बहुत ज्यादा तकलीफ हो सकती है। इसके कारण आपको चक्कर भी आते हैं। और कभी-कभी सर दर्द इतना बढ़ जाता है। कोई कोई इंसान बेहोश हो जाता है।

    Table of Contents

    • माइग्रेन क्या होता है ?
      • माइग्रेन होने के लक्षण :
    • माइग्रेन का इलाज कैसे करें उसके लिए घरेलू नुस्खे :
      • पूरी तरह से नींद लेना :
      • मेडिटेशन से करे माइग्रेन का इलाज :
      • आहार अच्छा ले :
      • गाय का घी से करे माइग्रेन का इलाज :
      • कपूर से करे माइग्रेन का इलाज :
      • लहसुन :
      • पालक और गाजर का जूस :
      • प्राणायाम :
      • माइग्रेन में क्या परहेज करें :
      • धने, बडीशोप और शक्कर का पाउडर :
      • हींग :
      • Related posts:

    माइग्रेन क्या होता है ?

    माइग्रेन में ज्यादातर एक तरफ सर में दर्द होता है। यह ज्यादातर कुछ घंटे तक या कुछ दिनों तक रहता है, फिर अपने आप ठीक हो जाता है। कई बार यह दर्द पूरे सर में भी होता है। और यह आता जाता रहता है।

    जब माइग्रेन होना शुरू हो जाता है। या इसकी  शुरुआत होने वाली होती है, तो शरीर को कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिससे कि पता चल जाता है, कि अभी सिर दर्द होने वाला है। जब यह शुरुआत हो जाता है तो ऐसे लगता हैं जैसे सर पर हतोढ़े पढ़ रहे हो। और बहुत तेज दर्द होने लगता है। इसमें बहुत ज्यादा बेचैनी होती है। और बहुत ज्यादा सर दर्द होता है। माइग्रेन पर किसी भी दवाई का असर नहीं होता है। क्योंकि यह एक अटैक की तरह होता है। जो कुछ घंटे या कुछ दिनों तक रहता है। फिर अपने आप ठीक हो जाता है।

    See also  शास्त्रीय संगीत सुनने के फायदे shastriy sangit sunane ke fayde

    ज्यादातर लोग माइग्रेन को सामान्य बीमारी समझकर कुछ दवाइयां खाकर यह समझते हैं। कि उनका यह सर दर्द कम हो जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। बल्कि आप उल्टा अपना ध्यान न रखकर लापरवाही करते हैं। क्योंकि माइग्रेन की इसे एक उचित ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है।

    माइग्रेन होने के लक्षण :

    • माइग्रेन पीड़ित लोगों को सिरदर्द के दौरे पड़ते हैं। बहुत तेज सिर दर्द होने लगता है।
    • दर्द सर के किसी भी भाग में हो सकता है।
    • इसमें लोगों की देखने की क्षमता भी कम हो जाती है। और इससे आंखों में और कान के पर्दे के नीचे भी बहुत तेजी से दर्द होने लगता है।
    • इसमें आधे सर का दर्द होता है दाएं साइड या बाय साइड मैं सर दर्द होता है।
    • 3 से 4 घंटे से ज्यादा और चार-पांच दिन तक अगर सर दर्द है तो यह भी माइग्रेन का लक्षण हो सकता है।
    • माइग्रेन में सर दर्द के साथ-साथ उल्टी जैसा महसूस होता है। और उल्टी होने के बाद कभी-कभी सर दर्द ठीक हो जाता है।
    • ज्यादा रोशनी के संपर्क में और धूप के संपर्क में जाने से भी सर दर्द होने लगता है।
    • बस से प्रवास करना या शोर-शराबा और आवाज  सुनकर भी तुरंत माइग्रेन होना शुरू हो जाता है।
    • किसी भी प्रकार की स्ट्रांग स्मेल/ सुगंध लेने से भी सिर दर्द शुरू हो जाता है। जैसे कि परफ्यूम ज्यादा सुगंध-वाली अगरबत्ती या किसी भी तरह की ऐसी खुशबू जिससे बहुत ज्यादा सुगंध आ रही हो।
    • नींद पूरी ना होने से सर दर्द होना शुरू हो जाता है। और यह दर्द बहुत तेजी से होता है। 4 से 5 घंटे तक रहता है। यह कभी-कभी पूरे हफ्ते पर ही रहते हैं।
    See also  पपीते में मौजूद पोषक तत्व की जानकारी हिंदी में

    माइग्रेन का इलाज कैसे करें उसके लिए घरेलू नुस्खे :

    पूरी तरह से नींद लेना :

    पूरी तरह से नींद ना होने के कारण भी आपको सुबह-सुबह ही माइग्रेन की बीमारी या सर दर्द होना शुरू हो जाता है।

    आंखों के आगे अंधेरा सा छा जाता है। और दर्द इतना तेज हो जाता है कि पूरा शरीर ठंडा पड़ जाता है। और आपको किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इसके लिए आपको रात में पूरी नींद लेनी चाहिए।

    मेडिटेशन से करे माइग्रेन का इलाज :

    माइग्रेंन तनाव लेने से भी बढ़ता है। जितना हो सके उतना तनाव कम ले क्योंकि तनाव के कारण आपका माइग्रेन बढ़ सकता है। और आपको बहुत ज्यादा तेजी से दर्द हो सकता है। इसके लिए आपको मेडिटेशन रोजाना करना चाहिए। इससे आप को शांति मिलती है। और आपका दिमाग शांत रहता है। अगर आप ये रोजाना करेंगे। तो जल्दी ही आप माइग्रेन से छुटकारा आ सकते हो।

    आहार अच्छा ले :

    माइग्रेन पीड़ित लोगों को अपना खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि भूखे रहने से आपका सर दर्द और ज्यादा बढ़ सकता। इसके लिए आपके खाने में आपको हरी सब्जियां, फल खाना चाहिए।

    दिन में थोड़ा थोड़ा करके खाना खाना चाहिए। जैसे कि आपको सिर दर्द की परेशानी ना हो। और अपने खाने में अंकुरित अनाज का भी समावेश करें इससे आपको विटामिंस मिनिरल्स और पोषक तत्व मिलेंगे। जो आपको  माइग्रेन से छुटकारा पाने में मदद करेंगे। आपको अपने खाने में तली हुई चीजें और बासी पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। और कोई भी ठंडी चीजें नहीं खानी चाहिए पीनी चाहिए।

    गाय का घी से करे माइग्रेन का इलाज :

    गाय का देसी घी आपको रोज 2 बूंद अपने नाक में डालना  है। यह दिन में आपको दो बार करना है। दूसरी बार आप सोते समय रात में इसका इस्तेमाल कर सकते हो। इससे आपको माइग्रेन से छुटकारा मिलने में मदद होगी। यह आपको रोजाना करना है।

    कपूर से करे माइग्रेन का इलाज :

    कपूर को पीसकर उसमें थोड़ा सा गाय का घी मिश्रित करके इस मिश्रण को अपने सिर पर लगा ले। जब भी आपको बहुत ज्यादा तेज दर्द हो रहा हो तब यह बहुत ही उपयुक्त घरेलू नुस्खा है। इससे आपका सर दर्द कम हो जाएगा। और आपको राहत मिलेगी। गाय के घी में से उपयुक्त तत्व होते है। जो आपका माइग्रेन दूर करने में आपकी मदद करते हैं।

    See also  अमरूद खाने की वजह से हमारे शरीर को कौन-कौन से अलग-अलग प्रकार के फायदे और नुकसान :-

    लहसुन :

    लहसुन का अच्छे से पेस्ट बनाकर उसके रस को छान के उसमें थोड़ा सा चुटकी भर हींग डालिए। और यह रस आप रात को सोते समय 2 बूंद अपने नाक में डालें। इससे आपको जल्द से जल्द माइग्रेन से छुटकारा मिलेगा। और आपका सर दर्द खत्म हो जाएगा।

    पालक और गाजर का जूस :

    पालक और गाजर का जूस बराबर मात्रा में एक ग्लास रोज सुबह खाली पेट पीना है। इससे आपकी माइग्रेन की परेशानी कुछ ही दिन में खत्म हो जाएगी। यह आपको 2 से 3 हफ्ते तक लेना है। यह आप हमेशा भी पी सकते हैं।

    आपके माइग्रेन की परेशानी के साथ-साथ और भी बीमारी का निवारण होगा और आपका शरीर तंदुरुस्त रहेगा।

    प्राणायाम :

    अनुलोमविलोम और कपाल भाती यह दोनों प्रणायाम रोज सुबह करना चाहिए। इससे आपको माइग्रेन से छुटकारा मिलने में मदद होगी । और आपका शरीर और दिमाग तंदुरुस्त रहेगा |

    माइग्रेन में क्या परहेज करें :

    ज्यादा देर तक भूखे ना रहे। नियमित समय पर खाना खाए। ज्यादा टाइट कपड़े ना पहने। कंफर्टेबल कपड़े पहने जिसमें आप कंफर्टेबल महसूस करें। ज्यादा धूप में बाहर ना निकले आपको अगर निकल ना पड़े तो सनग्लासेस पहन के निकले।

    ज्यादा शोर-शराबे वाली जगह में ना जाए। आपका सर दर्द बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं। इन चीजों का ध्यान रखें क्योंकि इन सब के कारण आपको सर दर्द हो सकता है। परफ्यूम ज्यादा स्ट्रांग सुगंधावाला न इस्तेमाल करें।

    धने, बडीशोप और शक्कर का पाउडर :

    इन तीनों को बराबर मात्रा में पीसकर एक चम्मच पाउडर एक गिलास पानी में मिक्स करके रोजाना दो से तीन बार पीये। इससे आपकी माइग्रेन की परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

    हींग :

    हींग के पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर इस मिश्रण को अपने सिर पर लेप लगाकर रखें। आप रात को सोते समय कर सकते हैं।

    इसे आपके आपका सर दर्द कम हो जाएगा और आप हींग का सुगंध भी ले सकते हैं। इससे भी आपका माइग्रेन कम हो जाएगा और आपका सर दर्द बंद हो जाएगा।

    दोस्तों, अगर यह घरेलू नुस्खे आप रोजाना आजमाते हैं। तो आपका माइग्रेन बहुत ही जल्द ठीक हो जाएगा। और इससे आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

    Related posts:

    1. आंखों की अच्छी देखभाल करने के लिए तरह-तरह के एक्सरसाइज :-
    2. भीगे हुए चने और स्प्राउट का सेवन करने की वजह से शरीर को कौनसे फायदे हो सकते हैं
    3. चीता में क्रॉनिक स्ट्रेस-रिलेटेड गैस्ट्रोएंटेराइटिस पैथोलॉजी
    4. पतंजलि आंवला जूस पीने की वजह से हमारे शरीर को कौन-कौन से अलग-अलग प्रकार के फायदे हो सकते हैं :-
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपने में शिवजी को देखने का मतलब क्या होता है ? स्वप्नफल
    Next Article 15 दिनों में फोरआर्म्स कैसे बढ़ाए ? आसान तरीके से
    raftaar

    Related Posts

    Health Care

    प्रेगनेंसी कितने दिन में पता चलता है

    May 19, 2023
    Health Care

    फणस खाने के नुकसान और फायदे – फणस खाने के बाद हमें कौन-कौन सी अलग-अलग चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

    May 14, 2023
    Beauty Tips

    गर्मियों में पसीना आना

    May 12, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.