Home Health Care कान दर्द के कारण और उपाय

कान दर्द के कारण और उपाय

0
कान दर्द के कारण और उपाय
कान दर्द के कारण और उपाय

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? दोस्तो, भगवान ने हमारा शरीर बहुत ही सुंदरता से बनाया हैं। और हमारा शरीर ऐसा अंग है, जिसमें जरा सी भी खराबी आ जाए, तो हम उससे पीडित हो जातें हैं। कान दर्द के कारण और उपाय कौन से है, यह आज हम जानते हैं ।

तो दोस्तो आज हम ऐसेही दर्द के बारें में जानने वालें हैं उसका नाम हैं, कान में दर्द हो जाये, तो उसके कारण क्या है? और उसके लिए हम क्या कर सकतें हैं? 

        दोस्तों, बहुत लोगों को कान में दर्द होने की समस्याएं होतीं हैं। जब कान में दर्द होता हैं, तो हम बेचैन हो जातें हैं, और कान का दर्द बर्दाश्त नही होता हैं। कभी कभी लोगों को कान में दर्द होता है उसके बाद कान मे से पानी और मवाद निकल जाता हैं। और कान के दर्द के साथ हमे सिर दर्द भी हो सकता है। 

          तो दोस्तों, आज हम कान में दर्द होने के कारण और कान मे दर्द होने के लिए कोनसे उपाय कर सकतें हैं, उसके बारें में आज हम जानने वालें हैं। तो चलिए फिर जानतें हैं। 

कान में दर्द होने के कारण:-

दोस्तों कान मे दर्द होने के बहुत कारण हैं। तो चलिए जानतें हैं। 

 

  1. जब हमे सर्दी होती हैं, तो उसके इन्फेक्शन से हमारे कान मे दर्द भी हो सकता हैं। 
  2. अगर आप कोई नुकीली चीज़ कान में डालते हैं, तो कान के अंदरुनी भाग में हमें चोट आ सकतीं हैं, इसके कारण कान में दर्द हो सकता हैं। 
  3. वायरल इन्फेक्शन के दौरान कान में दर्द हो सकता हैं। 
  4. अगर कोई चिटी या फिर किडा़ कान में जाता हैं, तो कान में दर्द हो सकता है। 
  5. छोटे बच्चे खेलते खेलते गिरते हैं, कभी कभी कोई बच्चे कान के बल गिरते हैं, तो कान के अंदरूनी भाग में सुजन आतीं हैं, कान में दर्द हो सकता हैं। 
  6. कान में पाणी, शाम्पू जाने से कान में दर्द हो सकता हैं। 
  7. कान में मैल जम जानें से भी कान में दर्द हो सकता हैं। 
  8. जिन लोगो को सायनस की परेसानी हैं, उन लोगो के कान में दर्द हो सकता हैं। 
  9. गले में खराश, सर्दी, खासी जैसी समस्या में कान में दर्द होता हैं। 
  10. कई लोगो को बार बार कान मे उंगली डालने की आदत होतीं हैं। इसके कारण कानो में इन्फेक्शन हो सकता हैं, और कान में दर्द हो सकता है। 
  11. कान में फुंसी आने के कारण दर्द हो सकता हैं। 

कान मे दर्द होने के लक्षण:-

दोस्तों, काम में दर्द होने के लक्षण जानने वाले है, आईये फिर जानते हैं। 

 

  1. कान में दर्द होने के शुरुवाती दिनों में आपको कान में भारीपन महसूस होता हैं। 
  2. एक तरहा की बेचैनी और घबराहट महसूस होती हैं। 
  3. कम सुनाई देता है। 
  4. कान में से पानी या फिर मवाद आता है। 
  5. कान में आवाज आतीं हैं। 
  6. कान में खुजली आतीं है। 
  7. कान में सुजन आती हैं। 
  8. हमारा सारा ध्यान कान की तरफ ही रहता हैं, किसी भी चीज में मन नही लगता हैं।

 कान मे दर्द हो रहा हैं, तो इस बात का ध्यान दिजीयेगा। 

दोस्तों, अगर आपके कान मे दर्द हो रहा हैं, तो इस बात का ध्यान रखना चाहिएं। 

 

  • सबसे पहले कान मे दर्द होने का कारण जान लेना चाहिए। 
  • सर्दी खासी से कान मे दर्द हो रहा है तो डॉक्टर के पास तुरंत दिखाना चाहिए। 
  • बाहेर जाते समय का नको स्कार्फ से ढकना चाहिएं। 
  • अगर कान मे मेल जमा हो गया है आवाज आ रही तो कोई नुकली चीज नहीं डालनी चाहियें। 
  • ज्यादा आवाज़ वाली जगह पर नहीं जाइयेगा। 
  • कान में कोई भी ऑइल/तेल डालने से पहले डॉक्टर की सलाह लीजिएग। 
  • कान का दर्द दोन तीन दिन से ज्यादा हैं, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लीजिएगा। 

कान का दर्द दूर करने के लिए कुछ उपाय:-

दोस्तो, अगर आपके कान में दर्द होने की समस्याएं हैं, तो आप यह उपाय करके देखे, 

लसुन का इस्तमाल कीजिए

दोस्तों, लहसून में एंटीबॅक्टरियल गुण होतें हैं, जो हमारे कान के दर्द के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आपको लसुन की दो या तीन कली को सरसो के तेल मे अच्छी तरहा से गरम करके यह तेल थोडा ठंडा होने के बाद बारीक कपडे से छान ले, और आपके कान में दो बुंद डालने से आपके कान का दर्द कम होने में मदत मिलतीं हैं।

और कान में मैल जमा होकर कान दुख रहा हैं, तो मैल आसानी से उपर आ जाता हैं। दर्द के साथ कान मे से मवाद भी निकल रहा हैं, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले। 

तुलसी का प्रयोग करके देखिये

दोस्तों, अगर आपके कान में दर्द हो रहा हैं। तो आप तुलसी का इस्तमाल करके देखिये, क्योकी कभी कभी सुखेपन की बजह से कान में दर्द हो सकता हैं,  तो तुलसी का इस्तेमाल जरूर कीजिएगा। क्योंकि तुलसी मे बहुत सारे औषधीय गुणधर्म होते हैं,जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

अगर कान में मैल जमा हो गया है, और उसके कारण आपके कान मे दर्द हो रहा हैं, तो आप तुलसी का रस निकाल कर उसके दो- तीन बूंद कान में दिन भर मे दो बार डाल के देखियेगा, तो आपको फरक महसूस होगा। 

गरम पाणी का इस्तेमाल कीजिए

कई बार जब कान में दर्द होता हैं, तो दर्द के साथ साथ कान के बाहरी हिस्से में सुजन आ जातीं हैं। तब अगर आप गरम पाणी का इस्तेमाल करेंगें, तो आपको आराम मिलेगा, इसके लिए आपको गरम पानी करके, एक बोतल या गरम पाणी की बॅग मिलती हैं,

उसमे डालकर आपके कान के बाहरी हिस्से को गरम पानी बोतल रखने से आपके कान को गर्माहट मिलेगी और सुजन कम होगी, दर्द भी कम होगा, और आपको आराम मिलेगा। 

जैतून का तेल इस्तेमाल करके देखिये

अगर आपके कान मे दर्द होता है, कान मे सुजन आ जाती हैं, या फिर मैल जमा हो जाने से कान से सुनाई नही देता हैं, उस समय अगर आप जैतून का तेल इस्तमाल करेंगे, तो आपको उसका फायदा मिलेगा। इसके लिए आपको जैतून का तेल हलकासा गरम करके कान में दो या तीन बूंद डालने चाहियें, ऐसा करने से आपके काम का मैल निकलने में आसानी होगी और कान दर्द भी कम होने में मदत मिलती है। 

लौग का इस्तमाल कीजिए

दोस्तो, लॉंग मे बहुत औषधी गुणधर्म होतें है। और एंटीबॅक्टरियल गुणधर्म भी होते है। इसके लिए लौग कान के दर्द के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। अगर आपके कान में दर्द होता हैं। तो लौग को सरसों या कोकोनट ऑइल में अच्छी तरह से गरम करके वह तेल हलका ठंडा होने के बाद कान में दोन तीन बुंद दिन में दो बार डालने से आपके काम का दर्द कम होने में मदत मिलतीं हैं। 

प्याज का इस्तमाल करके देखिये

दोस्तों, कान के दर्द के साथ साथ सुजन हैं, तो आप प्याज का इस्तमाल करके देखिये। इसके लिए आपको प्याज का रस निकाल कर उसे हलकासा गरम करके कान मे दो या तीन बूंद डालने से आपको आराम मिलेगा। 

चलो तो फिर दोस्तो, आज हमने आपको अगर कान मे दर्द हो रहा हैं, उसके लिए क्या करना चाहिए, ये बताया है। 

      दोस्तो हमनें बताइ हुईं जानकारी के नुसार  उसका इस्तमाल करने के पहलें आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिएगा। और अगर कान का दर्द  दो या तीन दिनों मे कम नहीं होता हैं, तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिएगा। 

       दोस्तों, हमनें बताई हुई जानकारी में अगर आपको कोई सवाल होंगे, तो आप हमारे कमेंट्स बॉक्स में बता सकतें है। 

धन्यवाद

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here