फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Subscribe
    • Health Care
    • Swapna Shastra
    • Beauty Tips
    • Fitness
    • Hair Tips
    • मराठी में जानकारी
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Home » Periods Problem » अनियमित मासिक धर्म के कारण / लक्षण / घरेलू नुस्खे
    Periods Problem

    अनियमित मासिक धर्म के कारण / लक्षण / घरेलू नुस्खे

    raftaarBy raftaarNovember 2, 2019Updated:March 22, 2022No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    अनियमित मासिक धर्म के कारण / लक्षण / घरेलू नुस्खे
    अनियमित मासिक धर्म के कारण / लक्षण / घरेलू नुस्खे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमस्ते दोस्तों, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे। कि जिस किसी महिलाओं के अनियमित मासिक धर्म है उनके लिए उपयुक्त घरेलू नुस्खे। मासिक धर्म एक प्रक्रिया है जो हर महीने महिलाओं को आती है। यह हर महीने बाद आती है। और इसके बीच का अंतर 22 से 32 दिनों तक का होता है। यह साल में 12 बार आती है, या फिर अगर किसी किसी को यह हो 13 महीने तक भी आती है।

    कभी-कभी मासिक धर्म चक्र यानी कि 22 से 32 दिनों का समय बीत जाने के बाद भी महिलाओं को मासिक धर्म में नहीं आता है। इसे अनियमित मासिक धर्म कहते हैं। यह बहुत ही सामान्य समस्या हो गई है। परंतु अगर यह समस्या ज्यादा या कम हो जाए, तो यह बहुत गंभीर समस्या हो सकती है। इससे आपके शरीर में बहुत सारे बदलाव हो सकते हैं। और इसकी वजह से गर्भावस्था में भी बहुत ज्यादा तकलीफ़ हो सकती हैं। इसके लिए आपके पीरियड नियमित रूप से आना बहुत जरूरी है।

    अनियमित पीरियड का कारण है कि महिलाओं के आजकल की जीवनशैली के कारण, खानपान में मिलावट, और प्रदूषण की वजह से, और सेहत की ध्यान ना रखने की वजह से, यह होता है खून में कमी के कारण भी एक वजह हो सकती है। अनियमित मासिक धर्म के लिए जिन महिलाओं को मासिक धर्म की समस्या है, तो यह बहुत बड़ी समस्या भी हो सकती है। और इससे कई सारी बीमारियां भी हो सकती है। इसके लिए आपको आपके मासिक धर्म को नियमित रूप से आए इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

    आज हम आपको बताएँगे क्या कारण है?  जिसकी वजह से यह होता है और उसके लक्षण और उसके बचने के लिए घरेलू उपाय तो चलिए जानते हैं।

    Table of Contents

    • अनियमित मासिक धर्म आने के कारण :
      • अनियमित मासिक धर्म के कारण :
      • अनियमित मासिक धर्म के लक्षण :
    • अनियमित मासिक धर्म से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय :
      • अदरक :
      • जीरे और धनिए का पाउडर :
      • हल्दी वाला दूध :
      • सौंफ का पाउडर :
      • गाजर और चुकंदर का जूस :
      • अंजीर :
      • खजूर :
      • पपीता :
      • फलों का सेवन करें :

    अनियमित मासिक धर्म आने के कारण :

    महिलाओं मे अनियमित मासिक धर्म आना आजकल मानो सामान्य हो गया है। डॉक्टरों का मानना है कि कभी-कभी यह अगर थोड़ा बहुत इधर हो उधर हो तो ठीक है। लेकिन यह समस्या अगर ज्यादा बढ़ जाए तो आपको इसका इलाज करना बहुत जरूरी है।

    पहले यह जान लेते हैं कि अनियमित मासिक धर्म यानी कि क्या होता है। मासिक धर्म 5 से 6 दिनों का होता है। यह हर महीने महिलाओं में आता है। मासिक धर्म के शुरू होने से अगले मासिक धर्म के शुरू होने तक का समय मतलब मासिक धर्म चक्र होता है।

    अगर मासिक धर्म चक्र में बदलाव होते हैं यानी कि मासिक धर्म चक्र का समय 22 से 32 दिनों का होता है। यह अगर बहुत पहले या फिर बहुत देर से आने लगे तो इसका मतलब यह कि आपका अनियमित मासिक धर्म हो रहा है।

    अनियमित मासिक धर्म के कारण :

    • आपकी जीवनशैली
    • मोटापा होना
    • ब्लड शुगर होना
    • कई सारी बीमारियाँ होना
    • खान पान में ध्यान न रखने की वजह से
    • आहार में पोषक तत्वों की कमी के कारण
    • शरीर में खून की कमी की वजह से
    • हारमोंस असंतुलित होने की वजह से
    • धूम्रपान करना
    • अल्कोहल का सेवन
    • गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करना
    • तनाव लेना
    • थायराइड की समस्या होना
    • अगर आप दवाइयों का सेवन कर रहे हो

    यह सब बड़ी वजह हो सकती है अनियमित मासिक धर्म के लिए।

    अनियमित मासिक धर्म के लक्षण :

    जब लड़की बाल अवस्था से युवावस्था में जाती है। तब उसे पीरियड आने की शुरुआत होने लगती है। पीरियड्स आने का मतलब यह है कि लड़की के जनन अंग अभी पूरी तरह से गर्भ धारण के लिए सक्रिय हो गए हैं। तभी पीरियड्स आने की शुरुआत हो जाती है। शुरुआती दीनो में जब भी पीरियड्स आते हैं, तो अनियमित मासिक धर्म सामान्य माना जाता है। लेकिन यह समस्या अगर पीरियड आने के एक डेढ़ साल के बाद भी समान हो। तो इसके लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। और कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए जिससे कि इसमें बदलाव हो। पीरियड साल में 12 से 13 बार आता है। महीने में यह एक बार आता है।

    अगर आपके पीरियड अगर डेढ़ 2 महीने के बाद एक बार आते हैं। या फिर दो-तीन महीने के बाद हमेशा अनियमित पीरियड्स आते हैं। तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि आपके पीरियड्स अनियमित हैं। इसके लिए आपको उपचार करना बहुत जरूरी है। क्योंकि अनियमित पीरियड की वजह से आगे चलकर आपको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि गर्भावस्था में आपको बहुत ज्यादा समस्या हो सकती है। और इसके अलावा कई सारी बीमारियाँ भी हो सकती है। इसके लिए आपको इस पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

    अनियमित मासिक धर्म से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय :

    अदरक :

    अदरक एक बहुत ही उपयुक्त पदार्थ है। जो आपके पीरियड्स में होने वाले दर्द को भी कम करके अनियमित पीरियड्स की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए आपको अदरक को कद्दूकस करके एक गिलास पानी में अच्छे से उबालना है। और पानी थोड़ा सा गुनगुना होने के बाद में यह आपको रोजाना पीना है इससे आपकी अनियमित पीरियड्स की समस्या खत्म हो जाएगी। इसको आपको रोजाना सुबह खाली पेट पीना है।

    जीरे और धनिए का पाउडर :

    जीरे और धनिए के बीच को अच्छे से थोड़ा सा तवे पर सेक कर इसका मिक्सर में पाउडर बना लीजिए। और रोज सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच इस पाउडर को मिलाकर पीजिए। इससे आप की अनियमित पीरियड्स की समस्या खत्म हो जाएगी। इससे पीरियड्स में जो दर्द होता है वह भी नहीं होगा।

    हल्दी वाला दूध :

    आपको रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना है। हल्दी में कई सारी ऐसे तत्व होते हैं। जो आपके शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी होते हैं। इसके लिए इसे आपको इसको दूध में समावेश करके पीना चाहिए। दूध में भी बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी साबित होते हैं।

    सौंफ का पाउडर :

    सौंफ को थोड़ा सा तवे पर गर्म करके उसका मिक्सर में पाउडर बना लीजिए। और इसे रोज सुबह गर्म पानी में मिक्स करके खाली पेट लीजिए। और रात में खाना खाने से 2 घंटे पहले लीजिए। इससे आपकी अनियमित पीरियड्स की समस्या खत्म हो जाएगी। और यह आपके शरीर के लिए भी बहुत गुणकारी है।

    गाजर और चुकंदर का जूस :

    आपको रोजाना अपने नाश्ते में गाजर और चुकंदर के जूस का समावेश करना चाहिए। या फिर अगर आप जूस नहीं पी सकते तो अपने खाने में इसका समावेश करें। जिससे कि इसके पोषक तत्व आपके शरीर को मिले। इससे आपकी खून की कमी की समस्या खत्म होती है। यह खून को साफ करने का भी काम करता है। और इससे आपकी अनियमित पीरियड्स की समस्या खत्म हो जाएगी।

    अंजीर :

    अंजीर आपको रोजना 3 से 4 खाना है। यह सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी होता है। और आपके और अनियमित पीरियड्स की समस्या के लिए बहुत ही उपयुक्त है।

    खजूर :

    खजूर को आप रोज रात को सोने से पहले खाए। या दिन में कभी भी खा सकते है। इससे आपकी खून की कमी भी दूर होगी। और यह आपके शरीर को तंदुरुस्त रखता है और आपके शरीर को।

    पपीता :

    पपीता बहुत ही गुणकारी है, आपके शरीर के लिए। इसके रोजाना सेवन से आपकी अनियमित पीरियड्स की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। अगर आपकी अनियमित पीरियड की समस्या खत्म भी हो गई है। फिर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे कोई भी नुकसान नहीं होगा। यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने का काम करता है। इसके लिए पपीता का सेवन करना बहुत उपयुक्त होता है।

    फलों का सेवन करें :

    ज्यादा से ज्यादा रोजाना फल का समावेश अपने खाने में करें। जैसे कि सेब, अंगूर, पपीता, संत्री, मोसंबी, टरबूज इत्यादि. यह आपके शरीर की पोषक तत्वों की कमी को दूर करेगा। और अनियमित पीरियड्स की समस्या को भी दूर करके जो पीरियड्स में हमको दर्द होता है वह भी कम करेगा।

    याद रखिए अगर आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या बहुत ज्यादा है। या फिर बहुत असहनीय दर्द होता है। यह बहुत ज्यादा खून जाता है। या नहीं भी जाता है। तो आपको डॉक्टर को दिखा कर, डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है।

    जानिए –

    5 मिनट में हाइट कैसे बढ़ाए ? लंबाई बढ़ाने का घरेलू उपाय

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    raftaar

    Related Posts

    पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए?

    April 1, 2022

    पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

    October 25, 2019

    पीरियड में बेचैनी महसूस क्यों होती है ?

    May 17, 2019
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    [pt_view id="ba3ee6b9l7"]
    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    फ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2023 FSI

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.