फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Subscribe
    • Health Care
    • Swapna Shastra
    • Beauty Tips
    • Fitness
    • Hair Tips
    • मराठी में जानकारी
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Home » Hair Tips » बालों की समस्या के घरेलू उपाय
    Hair Tips

    बालों की समस्या के घरेलू उपाय

    raftaarBy raftaarOctober 21, 2019Updated:March 30, 2022No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    बालों की समस्या के घरेलू उपाय
    बालों की समस्या के घरेलू उपाय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल तो बालों की समस्या हर  किसी को रहती है। जैसे कि बालों का झड़ना ,डैंड्रफ बालों का सफेद होना, दो मुहे बाल। हम बालों को खूबसूरत करने के चक्कर में बालों को कुछ ऐसे प्रसाधनो का उपयोग करते हैं, जिससे कि हमारे बाल बहुत ज्यादा प्रमाण में झडने लगते हैं।

    आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में हम अपना और अपने बालों का ख्याल रखना भूल जाते हैं। जब कि बाल आपकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करता है। अगर आपके बाल मुलायम घने और सुंदर काले हैं, तो आप बहुत सुंदर दिखते हैं। अगर आपके बाल रूखे सफेद और पतले हैं तो यह आपके सुंदरता पर परिणाम करता है। हर कोई चाहता है, कि उसकी बाल काले घने और सुंदर दिखे इसके लिए हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कैसे अपने बालों का ध्यान रखें कैसे।

    घरेलू नुस्खों का उपयोग करके आप अपने बालों को घना और मुलायम बनाएं। बालों की समस्या पुरुषों और महिलाओं में दोनों में पाई जाती है। ज्यादा कर महिलाओं में बालों की समस्या रहती है बालों की समस्या के कई कारण है। जैसे कि आपका खान-पान आप आपकी दैनिक दिनचर्या ऐसे अनेक कारण है जिसकी वजह से आपकी बाल खराब हो सकते हैं, या हो रहे हैं। इसके लिए आप को डरने की जरूरत नहीं है, ऐसे कई सारे घरेलू नुस्खे हैं जिसका इस्तेमाल करके आप अपने बालों को खूबसूरत और मुलायम बना सकते हो। और झडने से भी रोक सकते हो।

    बाजार में ऐसे कई सारे बालों के लिए तेल और शैंपू उपलब्ध है। पर कई ऐसे तेल, शैंपू और साबन है जीसमे बहुत सारे केमिकल की मिलावट होती है। उस वजह से आपके बाल बेजान हो जाते हैं। और उनकी नमी भी चली जाती है। और रूखे हो जाते हैं आजकल बाल झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसके लिए कई सारे लोग उपाय ढूंढते हैं, कि कैसे अपने बालों को सुरक्षित किया जाए और क्या ऐसा नुस्खा आजमाएं कि वह अपने बालों का अच्छे से ध्यान रख सके।

    कई लोगों को नुस्खा तो पता रहता है लेकिन उसका सही मायने में कैसे उपयोग करना है, और उसका क्या फायदा है। यह लोगों को पता नहीं होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे और कौन सा नुस्खा आपके बालों के लिए उपयुक्त है। कैसे आपको इसका इस्तेमाल करना है।

    बालों की समस्या दूर करने के घरेलु उपाय

    100 में से 99% लोग बालों की समस्या से परेशान है इसलिए हम आपको यह लेख में बताएंगे कि कैसे अपने बालों को सुरक्षित करें, और झड़ने से बचाएं। यह घरेलू नुस्खे उपयोग करोगे तो आपके बाल हमेशा सलामत रहेंगे।

    आइए तो जानते है केसे आप अपने बालों की सुरक्षा कर सकते हो। बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि बालों में पोषण का कमी अपने खान-पान में विटामिंस की कमी और कई पोषक तत्व की कमी, शरीर में खून की कमी की वजह से, बालों की जड़े कमजोर होने के कारण, योन रोग के कारण, बाहर निकलते समय सिर का खुला रहना की वजह से इन कारणों की वजह से बालों की कई सारी समस्याएं उत्पन्न होती है।

    जैसे कि बालों का झड़ना, बाल रूखे होना, बालों में डैंड्रफ होना बालों मे नमी ना होना।

    1. अगर आप नियमित रूप से अपने बालों की तेल से मसाज करोगे तो आपके बाल मुलायम घने और काले हमेशा रहेंगे। याद रखिए आपको सिर्फ नारियल तेल से अपने बालों में चंपी करनी है। और अपने बालों में तेल से मसाज करने के बाद उसे 9 से 10 घंटे तक लगा रहने दें। बेहतरीन परिणाम के लिए इसके लिए आप अपने बालों में तेल रात में ही लगाएं और सुबह धो लीजिए।
    2. बालों की समस्या के लिए आप घर पर ऑयल बना सकते हो। इसके लिए आपको 100 ग्राम ऑयल में एक आंवला काट के डाल देना है। और वह तेल को अच्छे से उबालना है जब तेल अच्छे से उबल जाएगा तो उसको छान के ठंडा होने के बाद आप उससे मसाज कर सकते हो। यह बहुत उपयुक्त घरेलू नुस्खा है। यह आपके बालों की समस्या को दूर करेगा।
    3. सफेद बालों को काला करने का बहुत ही आसान घरेलू नुस्खा है। आपको सिर्फ लेना है आंवले का पाउडर एक चम्मच और काले तिल का पाउडर एक चम्मच भृंगराज का पाउडर इन तीनों को आपको 1 महीने तक रोज खाना है।
    4. बालों का झड़ना रोकने के लिए आपको लेना है एक चम्मच दालचीनी पाउडर चम्मच हनी यानी कि शहद एक चम्मच एलोवेरा जेल और इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके अपने बालों पर लगाना है। इसको आपको 15 मिनट तक लगे रहे ना देना है।
    5. कैसे करें अपने बालों को मुलायम? उसके लिए बहुत ही आसान घरेलू नुस्खा है। आपको लेना है एलोवेरा जेल और अपने बालों पर अच्छे से मसाज करके लगा लेना है इसको आपको 30 से 40 मिनट तक लगा रहने देना है उसके बाद आपको अपने बाल धो लेने हैं।
    6. कैसे करें डैंड्रफ को दूर? इसके लिए आपको अपने बालों की जड़ों में दही लगाना है। और इसे 30 मिनट तक लगा रहने दे। उसके बाद अपने बालों को शैंपू से धो लीजिए। इसका बेहतरीन रिजल्ट चाहिए तो यह आप हफ्ते में एक बार कर सकते है।
    7. बालों को मुलायम और घना करने के लिए आपको एक केला लेना है उसका आपको अच्छे से पेस्ट बना लेना है। और उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर इसको अच्छे से मिक्स करके अपने बालों में लगा लेना है। और बाल धोते समय आपको अपने शैंपू में थोड़ा एलोवेरा जेल डालकर अपने बाल धोना है। इससे आपके बाल मुलायम हो जाएंगे
    8. बालों को बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खा आपको लेना है नारियल तेल उसमें एक चम्मच कैस्टर ऑयल और एक चम्मच अदरक का पेस्ट उसको आपको अपने बालों में लगाना है। यह नुस्खे से आपके बाल जल्दी बढना शुरू हो जाएंगे।
    9. बालों को झड़ने से रोकने के लिए और बालों को काला बनाने के लिए हम आपको एक आसान घरेलू नुस्खा बनाएंगे। जिसके इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना और सफेद बाल काले हो जाएंगे आपको लेना है प्याज जिसमें सलफर होता है बहुत ही मूल्यवान मिनिरल है जो आपके बालों की समस्या को दूर करेगा आपको प्याज का अच्छे से मिक्सर में पेस्ट बनाना है। उसको अपने बालों में लगा लेना है। आधे घंटे के बाद अपने बालों को धो लेना है। यह आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हो। एक ही महीने में आपको बहुत अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
    10. सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा है भोजन अगर आपका भोजन सात्विक नहीं है। या अच्छा नहीं है जैसे कि विटामिन युक्त नहीं है तो वह आपके बालों ही नही पर बल्कि पूरे शरीर पर हावी होगा। जिससे आपको कई सारी समस्या हो सकती है। इसके लिए आपको आपके खाने  में सिर्फ हरी सब्जियां का सेवन करना है। और बाहर के फास्ट फूड को बंद करना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    raftaar

    Related Posts

    बालों के लिए एलोवेरा शैंपू का इस्तेमाल Balo Ke liye Alovera shampoo

    January 3, 2023

    पतंजलि एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने की वजह से होने वाली शरीर को तरह-तरह प्रकार के फायदे :-

    January 1, 2023

    बालों की ग्रोथ कैसे करे balo ki growth kaise kare

    December 17, 2022
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    [pt_view id="ba3ee6b9l7"]
    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    फ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2023 FSI

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.