• Home
    • Death Clock
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    • Home
    • Death Clock
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Subscribe
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Home » Festivals » दीपावली में रंगोली का क्या महत्व है ? दिवाली में रंगोली क्यों बनाई जाती है ?
    Festivals

    दीपावली में रंगोली का क्या महत्व है ? दिवाली में रंगोली क्यों बनाई जाती है ?

    raftaarBy raftaarOctober 16, 2019Updated:March 31, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    दीपावली में रंगोली का क्या महत्व है ? दिवाली में रंगोली क्यों बनाई जाती है ?
    दीपावली में रंगोली का क्या महत्व है ? दिवाली में रंगोली क्यों बनाई जाती है ?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमस्ते दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएँगे कि दीपावली में रंगोली का क्या महत्व है? और दिवाली में रंगोली क्यों बनाई जाती है? और उसके ऐसे कौन से फायदे हैं? जो आपको लाभदाई है। तो चलिए जानते हैं रंगोली के बारे में भारत के प्राचीन संस्कृति में से एक लोकप्रिय प्राचीन संस्कृति है रंगोली। रंगोली का सही अर्थ है रंगोली के जरिए भावनाओं को व्यक्त करना। अलग-अलग राज्यों में रंगोली को विभिन्न नाम से जाना जाता है। रंगोली विशेष त्यौहार और पूजा के दिन बनाई जाती है। रंगोली को आमतौर पर सूखे और प्राकृतिक रंगों से बनाया जाता है। यह ज्यादातर के दैहलीज और आंगन में बनाई जाती है।

    रंगोली आमतौर पर उत्साह, शुभ विवाह, शुभ मुहूर्त और पूजा पाठ, शुभ कार्य में बनाई जाती है। दीपावली एक ऐसा त्यौहार है जो हिंदू बहुत जल्लोष के साथ मनाते हैं। और दियो से अपने घरों को जगमगा देते हैं। चारों और रोशनी ही रोशनी दिखाई पड़ती है। परंतु दियो के साथ-साथ रंगो का भी इसमें समावेश है।

    भारत जैसे संस्कृतिक देश में रंगों का बहुत बड़ा महत्व है। यहा पर आए दिन कोई ना कोई त्यौहार रहता है। लेकिन दीपावली एक ऐसा त्यौहार है जो साल में एक बार आता है। और लोग इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं। रंगो के बिना यह दुनिया बेजान हो जाएगी। रंगों का अपने जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। शायद ही कोई ऐसी खुशी होगी जो बिना रंगों के मनाई गई हो।

    रंगोली में ज्यादातर ज्यामितिक आकार एवं फूल पत्तों एवं देवताओं की आकृतियां और कोई भी प्रकार का दृश्य बनाया जा सकता है। रंगोली बनाने के पीछे धार्मिक मान्यता यह है कि रंगोली बनाने से अशुभ शक्तियां आपके घर में प्रवेश नहीं करती है। और आपके घर में हमेशा सकारात्मक शक्ति का और दैवीय शक्ति का वास रहता है।

    Table of Contents

    • रंगोली का महत्व :
    • दीपावली में रंगोली बनाने के फायदे क्या है ?
      • दीपावली में रंगोली से जुड़ी कुछ धार्मिक मान्यताएं जिसकी वजह से रंगोली बनाने की प्रथा की शुरुआत हुई :
      • देवी उर्वशी से जुडी प्रचलित प्राचीन कहानी :
      • रामायण से संबंधित धार्मिक मान्यताएं :
      • भगवान तिरुमल से जुड़ी प्रचलित कहानी :
      • Related posts:

    रंगोली का महत्व :

    प्राचीन काल से भारत वंश में त्योहारों पर और शुभ काम के समय रंगोली बनाने की प्रथा चली आ रही है। रंगोली का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है। बिना रंगों के कोई भी त्यौहार बेजन लगेगा। किसी भी उत्सव या पूजा पाठ, शुभ मुहूर्त और शुभ विवाह में रंगोली को बनाई जाती है। रंगोली से संबंधित कई सारी धार्मिक मान्यताएं हैं।

    See also  पतंजलि एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने की वजह से होने वाली शरीर को तरह-तरह प्रकार के फायदे :-

    हिंदू धर्म के अनुसार रंगोली सिर्फ एक कला या चित्र नहीं है या कोई भी सजावटी की वस्तु नहीं है। घर में रंगोली बनाने से यह बुरी आत्मा और वास्तु दोष को दूर रखती है।

    रंगोली बनाने से घर में सुख समृद्धि आती है। फूल, दिए और प्राकृतिक रंगो के सहायता से रंगोली बनाई जाती है। रंगोली दीवारों पर भी बनाई जाती है। विविध प्रकार की आकृतियां बनाई जाती है। आज भी लोग गांव में दीवारों को रंगोली से सजाते हैं। लेकिन मेट्रो सिटीज में मानो यह सब परंपराएं खत्म सी हो गई है। सिर्फ त्योहारों पर ही लोग रंगोली बनाते हैं।

    दीपावली में रंगोली बनाने के फायदे क्या है ?

    दीपावली में रंगों की बहुत ही ज्यादा अहमियत है। दीपावली में प्राकृतिक रंगों की सहायता से रंगोली की जाती है। रंगो को देखकर मन को एक अलग प्रकार का आनंद प्राप्त होता है। रंगोली बनाने के पीछे एक महत्वपूर्ण धारणा यह है कि अगर हमारे घर के आंगन में रंगों का एकत्रित समावेश है। तो यह आकर्षण का एक केंद्र होता है। जिससे माता लक्ष्मी घर में आती है। रंगोली के रंगों से आकर्षण होता है।

    रंगोली से माता लक्ष्मी का स्वागत करना चाहिए। रंगोली करने से घर शुद्ध होता है। और यह माना जाता है कि दीपावली के समय माता लक्ष्मी प्रत्येक के घर में आती है। माता लक्ष्मी के आगमन के लिए और उनके स्वागत के लिए रंगोली की जाती है। और दीए जलाए जाते हैं। ऐसी ही कई सारी धार्मिक मान्यताएं रंगोली से संबंधित है।

    दीपावली में रंगोली से जुड़ी कुछ धार्मिक मान्यताएं जिसकी वजह से रंगोली बनाने की प्रथा की शुरुआत हुई :

    अलग-अलग धर्म की विभिन्न मान्यताएं हैं। परंतु रंगोली बनाने के पीछे एक ही उद्देश्य है। कि यह आपको शुभ फल की प्राप्ति दे। और नकारात्मक शक्तियों को आपके घर से दूर रखें और आपके जीवन में सुख और शांति प्रदान करें। तो चलिए जानती है रंगोली से जुड़ी कुछ धार्मिक मान्यताएं।

    See also  टमाटर का सेवन करने की वजह से हमारे शरीर को कौन-कौन से अलग-अलग प्रकार के फायदे हो सकते हैं :-

    देवी उर्वशी से जुडी प्रचलित प्राचीन कहानी :

    ब्रह्मा जी ने आम के पेड़ का रस निकालकर जमीन पर एक स्त्री  का चित्र बनाएं। वह चित्र इतना सुंदर था कि वह स्वर्ग की अप्सराओं को भी मात दे रहा था। बाद में वह देवी उर्वशी के नाम से प्रचलित हुई। और उर्वशी का सौंदर्य तो पूरे विश्व में चर्चित है। तभी से रंगोली की प्रथा का आरंभ हुआ ऐसा माना जाता है।

    रामायण से संबंधित धार्मिक मान्यताएं :

    भगवान राम और माता सीता का विवाह बहुत ही धूमधाम से और अलौकिक हुआ था। पुराणों में जभी माता सीता के विवाह मंडप का वर्णन किया गया है। उसमें भी रंगोली का वर्णन किया है। उसी प्रकार जब भगवान राम जी, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या लौट रहे थे। तभी अयोध्यावासी ने उनका स्वागत अयोध्या नगरी को सजाकर किया था।  हर घर घर में रंगोली और दीये जलाए थे। तभी से रंगोली की प्रथा चली आ रही है ऐसी धार्मिक मान्यताएं हैं।

    चित्र लक्षण ग्रंथ में की गई कथा का वर्णन :

    चित्र लक्षण ग्रंथ के अनुसार एक राजा के पुरोहित का बेटा मर गया। तभी वह बहुत दुखी और चिंतित हो गए। राजा भी इस बात से चिंतित हो गए। और उन्होंने भगवान ब्रह्मा का आवाहन किया और उनसे अपनी चिंता व्यक्त की तभी ब्रह्मा जी ने राजा से कहा कि वह पुरोहित के पुत्र की चित्र बनाएं। तभी राजा ने जमीन पर कुछ रेखाएं खींची और उसका चित्र बनाने का प्रयास किया। ब्रह्मा जी ने चित्र में जान डाल दी। और पुरोहित का पुत्र जीवित हो गया। तभी से रंगोली की प्रथा शुरू हुई ऐसे धार्मिक मान्यताएं है।

    See also  गर्मी में कूलर या एसी का इस्तेमाल कैसे करें

    भगवान तिरुमल से जुड़ी प्रचलित कहानी :

    हमेशा लड़कियां ही क्यों रंगोली बनाती है। इसके पीछे भी एक धार्मिक मान्यता है।इसके पीछे एक प्राचीन कहानी है। कहां जाता है कि तमिलनाडु में मारकाड़ी के महीने में देवी अंडाल ले भगवान तिरुमल से विवाह करने की इच्छा व्यक्त की और उनसे विनती की, वह उनसे विवाह करें।

    उसके पश्चात उन्होंने कड़ी साधना की और वह भगवान तिरुमल में विलीन हो गई। तब से अविवाहित लड़कियां सुबह जल्दी उठकर सूर्योदय से पहले भगवान तिरुमल के स्वागत हेतू रंगोली बनाती है।

    इस प्रकार हिंदू धर्म में और पुराणों में प्राचीन कहानी के अनुसार रंगोली के कई सारे महत्व है। और पौराणिक कहानियां है। जहां से रंगोली बनाने की प्रथा की शुरुआत हुई थी। रंगोली बनाने से आपके घर में सुख शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहती है। और देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। इसके लिए रंगोली बनाना आवश्यक है।

    जानिए –

    दिवाली के दिन झाड़ू को क्यों पूजते है ? लक्ष्मी माता को प्रसन्न करे

    Related posts:

    1. मेरी उम्र क्या है? What Is My Age
    2. महाराष्ट्र की ग्रामीण आबादी में बाल रोग एनीमिया का मूल्यांकन
    3. घरों में कांटों के पेड़ क्यों नहीं लगाए जाते हैं और इसकी वजह से कौन-कौन से तरह-तरह प्रकार के नुकसान हमें हो सकते हैं :-
    4. मछली खाने के बाद क्या न खाए Machali khane ke bad kya Na khaye
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएम आर आई स्कैन क्या है? और यह क्यों किया जाता है?
    Next Article ब्लड प्रेशर के लक्षण और उपाय की जानकारी
    raftaar

    Related Posts

    Knowledge

    रात के सफर में भूत देखने पर क्या करें सच में भूत होते है क्या? 

    June 30, 2023
    Knowledge

    आइब्रो के बालों की देखभाल कैसे करे

    May 25, 2023
    Knowledge

    किसी भी तरह के एडिक्शन से छुटकारा कैसे पाएं

    May 25, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.