• Home
    • Death Clock
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    • Home
    • Death Clock
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Subscribe
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Home » Health Care » छोटे बच्चों को भूख लगने के घरेलू उपाय
    Health Care

    छोटे बच्चों को भूख लगने के घरेलू उपाय

    prashantBy prashantDecember 10, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    छोटे बच्चों को भूख लगने के घरेलू उपाय
    छोटे बच्चों को भूख लगने के घरेलू उपाय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमस्ते दोस्तों आज हम जानेंगे छोटे बच्चों को भूख लगने के लिए घरेलू उपाय | हम सभी जानते हैं कि आजकल छोटे बच्चों को खाना खाने की इच्छा नहीं रहती, वह ज्यादातर खेलने में व्यस्त रहते हैं | अपने माता-पिता की बातें नहीं सुनते | ज्यादा से ज्यादा फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं | जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हो सकती है |

    कभी कभी माताएं बच्चों के ऐसे व्यवहार से हमेशा परेशान रहती है | बच्चे के भूख ना लगने के एक ही बाद से वह परेशान सी रहती है और उन्हें भूख लगे इसके लिए तरह-तरह के उपाय करके देखना चाहती है | लेकिन हमें पता है क्या भूख ना लगने के कई कारण हो सकते हैं |

    इसके पीछे बच्चों के सिर्फ नखरे ही नहीं हो सकते कभी-कभी कोई गंभीर हेल्थ इशु भी हो सकता है | लेकिन सवाल यह है की हम कैसे जाने भूख ना लगने के क्या क्या कारण है | बच्चों को भूख ना लगने के कारण मैं उनका खराब ऐपेटाइट या गलत आदतें यह भी कारण हो सकता है | हमें यह जानना जरूरी है की बच्चों को भूख लगने के लिए हम क्या क्या उपाय कर सकते हैं |

    Table of Contents

    • बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए अपना आइए यह उपाय:
      • इलायची:
        • अब सवाल यह है इलायची का उपयोग कैसे करें ?
      • अदरक:
      • लीची का सेवन करें:
      • छाछ का सेवन :
      • अजवाइन का सेवन करें:
      • आंवला का सेवन करें:
      • सौंफ का सेवन करें :
      • समय पर खाना खाए:
      • Related posts:

    बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए अपना आइए यह उपाय:

    बच्चों को खाना खिलाना एक चुनौती भरा काम हो सकता है | क्योंकि आजकल बच्चों की चॉइस बड़ी बदल रही है | उन्हें पौष्टिक खाना नहीं फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद है | और उनको मनाने में माता-पिता को बहुत सी दिक्कत है आती है |

    See also  शरीर की थकान के कारण और उपाय

    चलो तो फिर जान लेते हैं की बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए हम कौन से खाद्य पदार्थ है उनकी भोजन में में शामिल कर सकते हैं |

    इलायची:

    बहुत सारे बच्चों को पेट दर्द गैस या पेट फूल जाने जैसी दिक्कतों का सामना कर करना पड़ता है, इसकी वजह से उन्हें भूख नहीं लगती | इलायची को पाचन के लिए बहुत असरदार माना गया है | इलायची की वजह से पाचन संस्था में सुधार आता है जिसकी वजह से बच्चों को भूख लग सकती है |

    अब सवाल यह है इलायची का उपयोग कैसे करें ?

    अगर आप बच्चों को इलायची खाने को दें, तो वह नखरे दिखाएंगे वह आसानी से इलायची नहीं खाएंगे | इसलिए रात को सोते समय बच्चों को इलायची गर्म दूध में पीसकर मिलाकर पिलाएं | जिसकी वजह से वह आसानी से इलायची का सेवन भी करेंगे और उनकी तबीयत में सुधार आएगा | रेगुलर इलायची का सेवन करने की वजह से उनकी पाचन संस्था सुधर जाएंगे और उन्हें भूख भी लगेंगी |

    अदरक:

    अदरक का भी हमारी पाचन संस्था से बहुत गहरा रिश्ता है | माना जाता है कि, अदरक हमारे जठराग्नि ट्रैक पर असरदार साबित होता है | बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए पेरेंट्स उनके खाने में थोड़ा अदरक का इस्तेमाल करें |

    हम और एक उपाय कर सकते हैं जिसमें हमें अदरक के बारीक छोटे-छोटे टुकड़े करने हैं | और उसमें सेंधा नमक मिलाकर बच्चों को खाने से आधे घंटे पहले रोजाना खिलाना शुरू करना है | धीरे-धीरे इस उपाय की वजह से बच्चों को भूख ना लगने की समस्या मिट जाएंगी | और उन्हें रेगुलर बच्चों की तरह भूख लगना शुरू हो जाएगी | अदरक ऐसे बहुत असरदार है, इसलिए इसका उपाय हमें करना ही चाहिए |

    See also  भीगे हुए चने और स्प्राउट का सेवन करने की वजह से शरीर को कौनसे फायदे हो सकते हैं

    लीची का सेवन करें:

    लीची बच्चों के पाचन संस्था में सुधार लाता है | इसलिए रोजाना छोटे बच्चों को थोड़े प्रमाण में लीची जरूर खिलाएं इससे उनकी भूख बढ़ने में मदद होगी |

    छाछ का सेवन :

    ताजी छाछ में काला नमक मिलाकर पीने से पाचन संस्था में सुधार आता है | छाछ पचने में हल्का होने के कारण जल्दी से सेवन किया जा सकता है | बच्चों के आहार में छाछ का समावेश करें इससे उन्हें उपयुक्त विटामिंस भी मिलेंगे और उनकी तबीयत भी ठीक हो जाएगी |

    अजवाइन का सेवन करें:

    अजवाइन का सेवन करने से पेट में होने वाली गैस की समस्या से लाभ मिल सकता है | जैसे कि अजवाइन पाचन क्रिया सुधरता है | और डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बूस्ट करता है | इसलिए रोजाना बच्चों को थोड़ा सा अजवाइन भिगोकर उसका पानी देना चाहिए या फिर अजवाइन को काला नमक लगाकर रखें और भोजन होने के बाद इसका सेवन करें | इससे बच्चों को भूख न लगने की समस्याएं दूर हो जाएंगी |

    आंवला का सेवन करें:

    आंवला के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार आता है जिससे पाचन क्रिया बहुत जल्द सुधर जाती है |

    पुराने जमाने से आंवले के रस का उपयोग औषधि समझ के बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए किया जाता है | इसलिए आप भी अपने बच्चे को भूख बढ़ाने के लिए आंवले का रस पीला सकते हैं |

    सौंफ का सेवन करें :

    रात के समय साफ पानी में भिगोकर रखें | सुबह वह पानी अपने बच्चों को पीने को दीजिए | इससे उनकी पेट में होने वाली जठराग्नि शांत होगी और उन्हें खाना खाने की इच्छा होगी | एसिडिटी, गैस जैसे तकलीफ से उन्हें राहत मिलेंगी | खाना खाने के बाद भी सौंफ का सेवन करना चाहिए इससे खाने का पाचन जल्दी से होता है |

    See also  सोने में अलग-अलग परेशानियां निर्माण होना इस समस्या को दूर करने के लिए तरह-तरह प्रकार के घरेलू उपाय :-

    समय पर खाना खाए:

    रोजाना सुबह उठकर अपनी दिनचर्या का ख्याल रखना हमेशा से आरोग्यदाई माना गया है | आजकल के बच्चे देर से सोकर देर से उठते हैं, इसका भारी परिणाम उनकी पाचन संस्था पर देखा गया है | इसलिए अगर आप अपने बच्चे की पाचन संस्था ठीक करके उसकी भूक बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें टाइम शेड्यूल करके दे |

    जैसे कि सुबह जल्दी उठने के बाद उन्हें हेवी ब्रेकफास्ट दे | और दोपहर में खाना ब्रेकफास्ट से थोड़ा हल्का दे | और रात का खाना शाम 7:00 बजे तक ही दे ,और उसकी मात्रा हल्की रखें | जिससे उनकी भूख एवं पाचन प्रणाली पर बुरा असर नहीं पड़ेगा और वह तंदुरुस्त रहेंगे |

    तो दोस्तों ऊपर दी गई जानकारी का अगर आप अच्छी तरह कैसे इस्तेमाल करें तो आपके बच्चों को भी भूख ना लगने की समस्या से छुटकारा मिलेगा | आशा करते हैं कि आपको ऊपर दी गई सभी जानकारी का फायदा होगा | अगर आप कुछ सुझाव देना चाहते हो या आपका कोई सवाल हो तो कमेंट जरूर करें |

    धन्यवाद!

     

     

    Related posts:

    1. कंधे में दर्द होना? Shoulder pain?
    2. सिर दर्द का घरेलु इलाज कैसे करे?जानिए आसान तरीके
    3. शरीर में खून की कमी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे
    4. मुंह के लार फायदे की जानकारी और उसका महत्व
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलिपस्टिक लगाने से होने वाले फायदे : Lipstick lagane ke fayde:
    Next Article पतंजलि मेधा वटी का सेवन करने से हमारे शरीर को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं ?
    prashant

    Related Posts

    Health Care

    प्रेगनेंसी कितने दिन में पता चलता है

    May 19, 2023
    Health Care

    फणस खाने के नुकसान और फायदे – फणस खाने के बाद हमें कौन-कौन सी अलग-अलग चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

    May 14, 2023
    Beauty Tips

    गर्मियों में पसीना आना

    May 12, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.