• Home
    • Death Clock
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    • Home
    • Death Clock
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Subscribe
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Home » Hair care » बालों में देसी घी लगाने से होंगे यह अद्भुत फायदे
    Hair care

    बालों में देसी घी लगाने से होंगे यह अद्भुत फायदे

    adminBy adminFebruary 9, 2022Updated:February 10, 2022No Comments10 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    बालों के लिए देसी घी
    बालों के लिए देसी घी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे फ्री क्लासिफाइड इंफॉर्मेशन वेबसाइट में आज का हमारा विषय है देसी घी के इस्तेमाल से कैसे बनाएं अपने बालों को मजबूत और बालों के लिए घी का कैसे उपयोग करें? बालों में देसी घी लगाना अच्छा है क्या? बालों में देसी घी लगाने के नुकसान। चलिए तो जानते हैं इन सवालों का जवाब।

    Table of Contents

      • देसी घी के औषधीय गुण(desi ghee ke benifits)
    • बालों में देसी घी लगाने के फायदे
      • (desi ghee ke fayde)
      • देसी घी लगाने से डैंड्रफ को कम करें(desi ghe in dandruff)
      • देसी घी लगाने से बालों को सुलझाने में आसानी(balon ko suljane main fayde)
      • देसी घी सिर के त्वचा के इंफेक्शन से बचाएं(skin infection main fayde)
      • देसी घी बालों का विकास बढ़ाएं(balon ka vikas badhae)
      • देसी घी सफेद बाल आने से रोकता है(white hair ane se rokta hai)
      • देसी घी बाल मजबूत करें(balon ko strong banae)
      • देसी घी रूखे बालों के लिए फायदेमंद(dry hair main fayde)
      • देसी घी लगाने से दोमुंहे बालों से छुटकारा(straight hair ke liye)
    • देसी घी बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें(balon ke liye desi ghe ka istemal )
      • 1- देसी घी,बादाम का तेल और नींबू(desi ghee badam or nimbu ka istemal)
        • इससे होने वाले फायदे
      • 2- घी और अंडा का इस्तेमाल बालों के लिए(ghee or anda ka istemal se)
        • इससे होने वाले फायदे
      • 3- घी और एलोवेरा बनाए बालों को मजबूत(ghe or aloe vera ka istemal se)
        • इससे होने वाले फायदे
      • 4- घी और नारियल तेल का इस्तेमाल(ghe or nariyal ka istemal se)
        • इससे होने वाले फायदे
      • देसी घी के नुकसान(desi ghe ke nuksan)
      • Related posts:

    देसी घी के औषधीय गुण(desi ghee ke benifits)

    गाय के दूध से बना हुआ देसी घी सेहत के लिए फायदेमंद है। कहीं लोग इसे खाने में अधिक इस्तेमाल करते हैं। जब स्वास्थ्य की समस्या आती है तब डॉक्टर देसी घी खाने की सलाह देते है। लेकिन आपको पता है देसी घी हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे बालों को सेहतमंद बनाने के लिए भी लाभदायक है।पुराने समय बालों को मजबूत करने के लिए बालों को घी का ही उपयोग करते थे। शुद्ध घी अधिक फायदेमंद पदार्थ हैं। बालों को लगाने से बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है। घी मे एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जो बालों की समस्या को दूर करते हैं। देसी घी बालों में लगाने से सिर की त्वचा पर बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण होने नहीं देते है। इसीलिए बालों की देसी घी से मालिश कीजिए।

    घी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। घी का प्रयोग पुराने जमाने में बालों के कई रोग खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। घी से डैंड्रफ ,दोमुहे बाल, सफेद बाल, इनसे छुटकारा दिलाता है। जिन महिला लड़कियों की हेयर ग्रोथ धीमी होती है। घी से सिर की मालिश करने का फायदा उठा सकती है। बेजान बालों में नई जान डालने के लिए देसी घी का प्रयोग अन्य तेल के मुकाबले काफी फायदेमंद है। इसमें जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। देसी घी हेयर केयर के लिए बहुत जरूरी है। देसी की घरेलू उपाय है जिससे इस्तेमाल करने से अपने बालों को घना काला और चमकदार बनाते हैं।

    See also  पतंजलि कोकोनोट हेयर वॉश का इस्तेमाल करने की वजह से कौन-कौन से तरह-तरह प्रकार के फायदे हमें हो सकते हैं

    देसी घी का प्रयोग आयुर्वेद में कोई समस्या को दूर भगाने के लिए किया जाता है। सिर से लेकर पांव तक,बाहरी से लेकर भीतरी समस्याओ तक।शुद्ध घी का प्रयोग आपको कहीं गुना फायदेमंद बनाता है।लेकिन आज हम जानेंगे कि शुद्ध देसी घी बालों के लिए कितना लाभदायक है।

    बालों में देसी घी लगाने के फायदे

    (desi ghee ke fayde)

    देसी घी का आयुर्वेदा में एक प्रमुख स्थान होता है और आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं कि देसी घी से कैसे हम अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं और उसे अपने को क्या-क्या फायदा हो सकता है तो चलिए जानते हैं देसी घी के बालों के लिए फायदे

    देसी घी लगाने से डैंड्रफ को कम करें(desi ghe in dandruff)

    प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण डैंड्रफ होता है।ज्यादातर लोगों को बालों में डैंड्रफ होने की समस्या होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल करें। उपर हमने बताया है कि;घी और नारियल तेल एकत्रित लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।

    देसी घी लगाने से बालों को सुलझाने में आसानी(balon ko suljane main fayde)

    घी त्वचा की नमी बरकरार रखने में मदद करता हैं। इसलिए बाल मुलायम बने रहते हैं। इस कारण बालों को सुलझाने मैं कम समस्या आती हैं। घी लगाने से बाल मुलायम हो जाते हैं जब हम बाल सुलझाते हैं तो बाल टूटते नहीं है। इसलिए बाल पतले होने की समस्या आती नहीं है।

    देसी घी सिर के त्वचा के इंफेक्शन से बचाएं(skin infection main fayde)

    घी वसायुक्त डेयरी उत्पाद है। इसीलिए उसमें कहीं अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। बालों में देसी घी लगाने से सिर की त्वचा इंफेक्शन से दूर रखती हैं। देसी घी बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने के लिए काफी मददगार साबित होती है।सिर की खुजली के कारण लक्षण और सिर में खुजली होना के उपाय

    देसी घी बालों का विकास बढ़ाएं(balon ka vikas badhae)

    देसी घी का उपयोग बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए भी अच्छा होता है। बालों का विकास बढ़ाने के लिए विटामिन ए और विटामिन ई की जरूरत होती है जो देसी घी में अधिक पाई जाती है। इसीलिए देसी घी बालो का विकास बढ़ाता है।

    देसी घी सफेद बाल आने से रोकता है(white hair ane se rokta hai)

    आजकल तो समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं। दरअसल सूरज की तेज किरणों से बालों का प्रोटीन को नुकसान पहुंचता है। सूरज के किरणों के कारण बालों के रंगत पर भी असर पड़ता है। देसी घी में विटामिन ई अधिक मात्रा में होता है जो बालों में मौजूद प्रोटीन को बढ़ावा देता है। इसीलिए बालों की कोशिकाओं को होने वाली दिक्कतों से बचाता है।

    आयुर्वेदा में बताया गया है कि; नाक में घी डालने से, समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या से कम किया जा सकता है। लेकिन ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    See also  बाल टूटने से बचाने का शैंपू से बालो को लंबा करके बनाए आकर्षक

    देसी घी बाल मजबूत करें(balon ko strong banae)

    बालो पे अगर सीधे घी लगाया जाए तो वह अपनी चिकनाई से बालों के टेक्चर में सुधार लाता है। इसे लगाने के लिए बस एक चम्मच घी गुनगुना गर्म करें और अपनी उंगलियों के मदद से धीरे-धीरे सिर और बालों के जडो मैं लगाए। इससे आपको कुछ दिनों में आपके बाल मजबूत होते हुए दिखेंगे।इतना ही नहीं गुनगुना घी अपने बालों को मालिश करने से सिर में ब्लड सरकुलेशन भी अच्छा होता है इसलिए बाल घने और लंबे होने लगते हैं। अगर आपके बालों की ग्रोथ धीमी है तो आप रोजाना देसी घी से मालिश कीजिए।

    हमने अब तक देखा कि देसी घी कैसे बालों के लिए फायदेमंद साबित होता है अब हम आपको बताएंगे कि देसी घी का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है और उसकी प्रक्रिया क्या रहेगी

    देसी घी रूखे बालों के लिए फायदेमंद(dry hair main fayde)

    अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई है। तो आप रोजाना देसी घी की मालिश जरूर कीजिए। इससे बालों में नेचुरल हाइड्रेशन मिलेगा और प्राकृतिक रूप से बाल मुलायम और और रेशमी बनेंगे।आप चाहे तो देसी घी में थोड़ा सा जैतून का तेल भी मिला सकते हैं।

    देसी घी लगाने से दोमुंहे बालों से छुटकारा(straight hair ke liye)

    अक्सर महिलाओं को दो मुंहे बालों से परेशानी होती है। दो मुंहे बालों से ग्रोथ में रुकावट आ जाती है।इसीलिए महिला पार्लर में जाकर बाल कट कर लेते हैं। इसलिए बालों की लंबाई भी कम हो जाती है। जितने लंबे बाल होते हैं उतने ही महिला अधिक सुंदर दिखाई देती हैं। इसलिए दो मुंहे बालों की आपको दिक्कत है तो आप पार्लर में बाल कट करने के लिए ना जाए।घर पर ही देसी घी का इलाज कीजिए।

    आप लगातार 15 दिन देसी घी से रोजाना मालिश करे। और बाल की जड़ से लेकर आखरी सिरे तक घी लगाना है। आप रोजाना देसी घी से मालिश करें तो आपको 15 दिन में ही रिजल्ट जरूर मिलेगा।

    देसी घी बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें(balon ke liye desi ghe ka istemal )

    आज हम जानेंगे कि देसी घी से कैसे अपने बालों को फायदा हो सकता है हम आपको उसके फायदे और उसे कैसे इस्तेमाल करें और उसमें किन-किन चीजों का समावेशी रहेगा यह सब बातें बताएंगे तो चलिए जानते हैं एक-एक करके

    1- देसी घी,बादाम का तेल और नींबू(desi ghee badam or nimbu ka istemal)

    प्रक्रिया: तीन चम्मच पिघला हुआ देसी घी, दो चम्मच बादाम का तेल, एक चम्मच नींबू का रस। एक कटोरी में तीनो सामग्री को अच्छे से मिक्स कीजिए। बालों को छोटे छोटे हिस्से में बांट लीजिए। अब इस मिश्रण को सिर की त्वचा और बालों को अच्छे से लगा लीजिए। 10 से 15 मिनट तक बालों की मालिश कीजिए। आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी से बाल धो लीजिए। यह प्रयोग आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

    इससे होने वाले फायदे

    नींबू का रस बालों में से डैंड्रफ निकालने के लिए मदद करता है उसके साथ-साथ बाल झड़ने और टूटने को कम करता है। बालों के लिए बादाम का तेल बहुत लाभदायक साबित होता है। बादाम के तेल में विटामिन ई की मात्रा अधिक होती है। जो बाल झड़ने की समस्या को दूर करता है और बाल भी मजबूत बनाता है।

    See also  बालों के लिए योगा Yoga for Healthy Hair in Hindi

    घी बालों के लिए कई प्रकार के फायदे दिलाता है।उसमें कोई भी शक नहीं है। घी मे एंटीमाइक्रोबीयल गुण मौजूद होता है। जो बैक्टीरिया और फंगस कारण होने वाली समस्याओं को दूर करता है। इतना ही नहीं बालों को पोषण देने के लिए भी मदद करता है। बालों को मुलायम और मजबूत बनाने में बहुत लाभदायक है।

    2- घी और अंडा का इस्तेमाल बालों के लिए(ghee or anda ka istemal se)

    प्रक्रिया: एक कटोरी में अंडे को अच्छे से फेट लीजिए। फिर इसमे दो चम्मच घी को अच्छे से मिलाइए। अब इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों में लगाइए। लगाने के बाद सिर को ढक लीजिए। 30 मिनट के बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लीजिए। इसका प्रयोग महीने में दो बार कर सकते हैं।

    इससे होने वाले फायदे

    बालों के लिए देसी घी कितना गुणकारी है यह तो हमने पहले ही जान लिया है। अंडे में सल्फर फास्फोरस सेलेनियम आयोडीन जिंक और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए बालों का विकास बढ़ाने के लिए मदद होती है। इतना ही नहीं अंडे में विटामिन बी होता है जो डैमेज बालों को जान डालने में मदद करता है।

    3- घी और एलोवेरा बनाए बालों को मजबूत(ghe or aloe vera ka istemal se)

    प्रक्रिया: एक कटोरी में तीन चम्मच एलोवेरा जेल, दो चम्मच देसी घी अच्छे से मिला लीजिए। अब यह मिश्रण सिर की त्वचा और बालों पर अच्छे से लगा लीजिए। बालों को ढक लीजिए आप शावर कैप पेहेन सकते हैं। आधे घंटे के बाद ठंडे पानी से बाल धो लीजिए।

    इससे होने वाले फायदे

    एलोवेरा बाल कम झड़ने के लिए अच्छा मदद करता है। इसके अलावा एलोवेरा डैंड्रफ कम करने के लिए और सिर की त्वचा को संक्रमण से बचाने के लिए अच्छा कारगर सिद्ध होता है। घी में मौजूद विटामिन ए,विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की नमी अच्छे रखने के लिए मदद करता है।

    4- घी और नारियल तेल का इस्तेमाल(ghe or nariyal ka istemal se)

    प्रक्रिया: दो चम्मच घी और एक चम्मच नारियल तेल एक कटोरी में अच्छे से मिला लीजिए। अब यह मिश्रण बाल और बालों के जड़े को अच्छे से लगा लीजिए। हल्की उंगलियों के मदद से 15 मिनट बालों का मसाज कीजिए। आधे घंटे के बाद ठंडे पानी से अपने बाल धो लीजिए। 15 दिन में एक बार आप इस प्रयोग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इससे होने वाले फायदे

    नारियल तेल बहुत लाभकारी माना जाता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए नारियल तेल फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा नारियल तेल बालों को सूरज की तेज किरणों से भी बचाता है। इस वजह से बालों में डैंड्रफ नहीं होता है और बालों का रूखापन दूर करके बालों में नई चमक नारियल तेल लगाने से आता है।

    देसी घी के नुकसान(desi ghe ke nuksan)

    • उपर हमने बताया कि देसी घी के क्या क्या फायदे होते है?? अब जान लेते हैं कि देसी घी के नुकसान।
    • हर चीज के जितने फायदे होते हैं उतने नुकसान भी होते हैं। देसी घी अधिक इस्तेमाल करने से दृष्ट परिणाम भी दिखाई देते हैं। दरअसल देसी घी ऑईली होता है। देसी घी अधिक इस्तेमाल करने से कुछ नुकसान सामने आ सकते हैं।
    • देसी घी ऑइली होता है अगर हमने देसी घी से बालों की मालिश की है और अच्छे से बाल नहीं धुए तो डैंड्रफ की समस्या समस्या बढ़ती है।
    • कुछ लोगों को देसी घी की एलर्जी हो सकती है। इससे सिर की त्वचा पर रैशेश या खुजली की समस्या हो सकती है। अगर आपको देसी घी लगाने से ऐसे दिक्कत आ रही है तो कृपया देसी घी लगाना बंद कर दीजिए आप डॉक्टर की सलाह लीजिए।
    • देसी घी ऑइली होता है अगर सिर की त्वचा हमेशा ऑइली रहे तो  मुंहासों की समस्या आ सकती हैं।

    Related posts:

    1. बाल झड़ने की समस्या से परेशान तो आजमाएं यह घरेलू उपाय(Hair Fall Tips)
    2. डैंड्रफ होने के लक्षण और कारण क्या है? डैंड्रफ से बचने के घरेलू उपाय
    3. लंबे घने काले बालो के लिये घरेलू नुस्के
    4. बालो पर एलोवेरा का इस्तेमाल
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपने में विधवा देखना इसका मतलब क्या है? Widow in Dream Meaning
    Next Article बाल झड़ने की समस्या से परेशान तो आजमाएं यह घरेलू उपाय(Hair Fall Tips)
    admin
    • Website

    Related Posts

    Hair care

    सिर की खुजली के कारण लक्षण और सिर में खुजली होना के उपाय

    May 20, 2023
    Hair care

    बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए कुछ बेहतरीन उपाय

    May 6, 2023
    Hair care

    कच्चे अंडे को बालों में लगाने के फायदे

    May 4, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.