फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Subscribe
    • Health Care
    • Swapna Shastra
    • Beauty Tips
    • Fitness
    • Hair Tips
    • मराठी में जानकारी
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Home » Health Care » आलू के फायदे और नुकसान | कैसे आलू शरीर के लिए फायदेमंद है ?
    Health Care

    आलू के फायदे और नुकसान | कैसे आलू शरीर के लिए फायदेमंद है ?

    raftaarBy raftaarNovember 24, 2019Updated:March 10, 2022No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    आलू के फायदे और नुकसान | कैसे आलू शरीर के लिए फायदेमंद है ?
    आलू के फायदे और नुकसान | कैसे आलू शरीर के लिए फायदेमंद है ?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमस्ते दोस्तों, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि आलू के फायदे और नुकसान और कैसे यह फ़ायदेमंद है आपके शरीर के लिए। आलू का बॉटनिकल नाम सोलेनम ट्यूब्बरोसम है। आलू एक ऐसी सब्जी है जो रोज़ाना हर किसी के घर में इस्तेमाल होती है। आलू में अनेक औषधीय गुण-धर्मों होते हैं। यह चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए भी फायदेमंद है।

    आलू में कई सारे पोषक तत्वों का समावेश है। जैसे कि आयरन, विटामिन सी, बी कांप्लेक्स, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, पौटेशियम, फास्फोरस  होता है। आलू में ज्यादा प्रमाण में स्टाँँर्च होता है। आलू एक एंटी ऑक्सीजन एजेंट के रूप में भी काम करता है। लेकिन बहुत लोग यह नहीं जानते हैं कि आलू में कई सारे ऐसे पोषक तत्व है। जो आपके शरीर के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद है। बहुत सारे लोग आलू के बारे में अलग ही धारणा बनाए रखे हैं। जैसे कि आलू खाने से वजन बढ़ता है। या फिर यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

    दुनिया भर में लोग आलू का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं। यह लोगों की पसंदीदा सब्जी है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि आलू के फायदे क्या है ?  आलू में से कौन से पोषक तत्व होते हैं। जो आपके शरीर के लिए फ़ायदेमंद है। यह सबसे ज्यादा उगाने वाली सब्जी है। आलू के उत्पादन में भारत तीसरे क्रमांक पर है। आलू लोगों की मन पसंदीदा सब्जी होने के कारण इससे कई सारे चटपटे पदार्थ बनाए जाते हैं। जैसे कि सबका मन पसंदीदा वडापाव, आलू चाट, आलू की सब्जी, समोसा, वेबर इतना ही नहीं बल्कि आलू किसी भी सब्जी में मिक्स करके बनाया जा सकता है। आलू के सेवन से इंसान मोटा होता है इसके लिए कई सारे लोग इसका परहेज करते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ आलू में कई सारे ऐसे गुण धर्म है। जिसकी वजह से.आलू फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं। आलू के फायदे और नुकसान क्या है ?

    Table of Contents

    • आलू के फायदे :
      • पतले से मोटा होने की लिए करे आलू का इस्तेमाल :
      • खांसी से छुटकारा पाने के लिए करें आलू के पत्तों का इस्तेमाल :
      • दाद खुजली से छुटकारा पाने के लिए करें आलू के पत्तों का करें इस्तेमाल :
      • चेहरा सुंदर बनाने के लिए करे आलू का प्रयोग :
      • शरीर के जले हुए घाव को ठीक करने के लिए करें आलू का इस्तेमाल :
      • हमेशा स्वस्थ रहने के लिए कच्चे आलू का रस पिए :
      • पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए :
      • सूजन को घटाने में लाभदाई है आलू :
      • हृदय की बीमारियों के लिए लाभदाई है आलू :
      • किडनी स्टोन से छुटकारा पाने के लिए :
      • दिमाग को तेज करने के लिए :
      • बालों से संबंधित समस्याओं के लिए आलू के फायदे :
      • रक्तचाप के लिए फ़ायदेमंद है आलू :
    • आलू के नुकसान :

    आलू के फायदे :

    आलू में मौजूद पोषक तत्व जैसे कि मैग्निशियम, कैल्शियम, विटामिन सी, बी कॉन्प्लेक्स, फास्फोरस जैसे खनिज हमारे शरीर के लिए लाभदाई है। आलू में  कई सारे औषधीय गुण धर्मा होने के कारण यह कई सारी बीमारियों के लिए लाभदाई है। तो चलिए जानते हैं आलू के फायदे। आलू में ऐसे कई सारे औषधीय गुण धर्म होते है, जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही उपयुक्त साबित होते हैं। आलू के साथ साथ आलू के छिलके में भी पोषक तत्व होते हैं। जो बहुत ही गुणकारी होते हैं। आलू के रस का सेवन करने से आपके कई सारी बीमारियों का इलाज हो सकता है। बहुत लोगों की आलू पसंदीदा सब्जी होती है। वह आलू खाने के बहुत शौकीन होते हैं। यदि ऐसा है तो आप आलू का छिलके के साथ सेवन करें क्योंकि आलू के साथ-साथ उसके छिलके में भी पोषक तत्व होते हैं। जो आपके शरीर के लिए लाभदाई है।

    पतले से मोटा होने की लिए करे आलू का इस्तेमाल :

    आलू में ज्यादा प्रमाण में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। अगर आप पतले हो और मोटे होना चाहते हो, तो आपको रोज़ाना आलू का सेवन करना चाहिए। जिससे कि आपका पतलापन दूर हो जाएगा। और आप जल्दी मोटे हो जाओगे। इसके लिए नियमित रूप से आपको आलू का सेवन करना चाहिए।

    खांसी से छुटकारा पाने के लिए करें आलू के पत्तों का इस्तेमाल :

    यदि आप खांसी से परेशान हैं। तो आप आलू के पत्ते का इस्तेमाल करें इससे आप सूप की तरह बनाकर या काढा की तरह बनाकर रोज़ाना पिए। इससे आपको खासी से छुटकारा मिलेगा।

    दाद खुजली से छुटकारा पाने के लिए करें आलू के पत्तों का करें इस्तेमाल :

    जिनको दाद या खुजली की समस्या है। तो वह लोग आलू के पत्तियों का रस निकालकर उसे अपने दाद या खुजली पर रोज़ाना लगाए। इससे आपको बहुत ही जल्द आराम मिलेगा। यह एक रामबाण औषधि है दाद खुजली से छुटकारा पाने के लिए।

    चेहरा सुंदर बनाने के लिए करे आलू का प्रयोग :

    यदि आपको चेहरे से संबंधित परेशानियां हैं जैसे की कील, मुंहासे दाग-धब्बे जिसकी वजह से आपका चेहरा काला दिखाई देता है। तो आपको आलू का रस निकालकर या आलू पीसकर अपने चेहरे पर रोजाना लगाना है। इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे कील मुंहासे खत्म हो जाएंगे। और आपका चेहरा सुंदर दिखाई देगा।

    शरीर के जले हुए घाव को ठीक करने के लिए करें आलू का इस्तेमाल :

    यदि किसी कारणवश आपके शरीर जल जाता है और घाव हो जाता है। तो आप इस पर आलू लगाए। इससे आपके ज़ख्म पर ठंढक मिलेगी। और जलने के कारण जो घाव हुआ है उसके भी निशान नहीं रहेंगे।

    हमेशा स्वस्थ रहने के लिए कच्चे आलू का रस पिए :

    कच्चे आलू का रस पीने से शरीर हमेशा तंदुरुस्त रहता है। जैसे कि दाद, ग्यास, मांसपेशियों की समस्या, फुंसियां इत्यादि में राहत मिलती है।

    पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए :

    आलू में ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। और प्रोटींस बहुत कम होते हैं। आलू अगर उबालकर खाया जाए और उसमें ज्यादा मिर्च मसाले ना लगाया जाए और तल के ना खाया जाए तो आलू पाचन के लिए बहुत ही उपयुक्त हैं। और इससे पाचन शक्ति भी बढ़ती है।

    सूजन को घटाने में लाभदाई है आलू :

    यदि किसी कारणवश आपके शरीर में कोई घाव हो गया है। उसके कारण शरीर के आंतरिक या बाहरी हिस्से में सूजन हो गई है। तो आलू के रोजाना सेवन से यह सूजन कम हो जाएगी।

    हृदय की बीमारियों के लिए लाभदाई है आलू :

    आलू के सेवन से आपके हृदय से संबंधित बीमारियों से बचाता है। आलू में मौजूद खनिजों के साथ साथ इसमें एक कैरोटीनोइट्स मौजूद होता है। जो आपके ह्रदय के लिए बहुत ही लाभदाई है। लेकिन याद रखिए इसका अति सेवन भी ना करें क्योंकि यह आपके शरीर के लिए नुकसान कारक हो सकता है।

    किडनी स्टोन से छुटकारा पाने के लिए :

    अगर शरीर में किडनी स्टोन हो जाता है। तब किडनी स्टोन को बाहर निकालने के लिए फाइबर और पोटेशियम की मदद से यह बाहर निकाला जा सकता है। और आलू में ज्यादा मात्रा में पोटेशियम और फाइबर का प्रमाण होता है। जिसके सेवन से पथरी को ठीक किया जा सकता है।

    दिमाग को तेज करने के लिए :

    आलू में मौजूद पोषक तत्व दिमाग के लिए बहुत ही उपयुक्त साबित होते हैं। इसके सेवन से आपका दिमाग तेज हो जाता है। यह आपके दिमाग को नियंत्रित करके कार्यशील करता है।

    बालों से संबंधित समस्याओं के लिए आलू के फायदे :

    अगर आपको बालों की समस्या है और आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं और आपको सफेद बालों के साथ साथ गिरते हुए बालों की भी समस्या है। तो आप आलू के छिलके को पानी में उबालकर इस पानी में आलू के रस को मिलाकर उसमें थोड़ा नारियल तेल, एलोवेरा जेल और कच्चा दूध मिलाकर इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाए। इससे आपकी बालों की समस्या अधिकतर कम हो जाएगी। यहा आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

    रक्तचाप के लिए फ़ायदेमंद है आलू :

    आलू में मौजूद पोषक तत्व जैसे कि विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर रक्तचाप को नियंत्रण करने के लिए बहुत ही प्रभावशाली तत्व है। जो कि आलू में मौजूद होते हैं। जिसकी वजह से रक्तचाप की समस्या को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त साबित होते हैं। आलू मैं कोलेस्ट्रोल नहीं होने के कारण यह रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त पदार्थ है।

    आलू के नुकसान :

    जैसे हर चीज के फायदे होते हैं वैसे ही उसके नुकसान भी होते हैं। उसी प्रकार आलू के औषधीय गुण धर्मों के साथ-साथ आलू की वजह से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जो हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएँगे और इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि आलू एक ऐसी सब्जी है। जो हम अधिकतर सभी सब्जियों में मिश्रित करके सेवन करते हैं। और आलू जिस प्रकार औषधीय गुण धर्मों से परिपूर्ण है। उसी प्रकार अगर आप आलू का अतिरिक्त मात्रा में सेवन करते हैं। तो यह आपके शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। इसीलिए आपको कभी भी आलू को उबालकर खाना चाहिए। और उसे किसी भी तरह का मिर्च मसाले ज्यादा मात्रा में मिलाकर प्रयोग ना करें जिसके लिए यह आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

      • आलू में ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। जिससे मोटापा बढ़ सकता है। इसके लिए आलू को ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
      • अगर आप आलू का अतिरिक्त सेवन कर रहे हैं तो यह आपका ब्लड प्रेशर बना सकती हैं। और आपको ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
      • जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं। उन लोगों के लिए आलू खतरनाक साबित हो सकता है। उनको आलू का परहेज करना चाहिए। क्योंकि उसने मौजूद तत्व शुगर का प्रमाण बढ़ा देता है। जो डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत नुकसान कारक है। और जो लोग आलू का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं उनको भी डायबिटीज होने की संभावना हो सकती है।
      • अगर आप आलू खाते हैं। तो यह ध्यान रखें कि हरे आलू का सेवन ना करें। क्योंकि यह किसी जहर से कम नहीं है। इसके सेवन से आपको नुकसान हो सकता है।
      • जिसे मैंने अपने लेख में बताया है, कि आलू में पोटेशियम का प्रमाण बहुत ज्यादा होता है। इसके लिए अगर आलू का अतिरिक्त मात्रा में सेवन हो गया तो यह आपके शरीर में पोटेशियम का प्रमाण ज्यादा कर देती है। जिसके परिणाम कारक आपको उल्टी होने लगेगी, छाती में दर्द होगा और सांस लेने में तकलीफ़ होगी इसलिए इन चीजों का ध्यान रखें।

    इस प्रकार आलू आलू के फायदे के साथ-साथ उसके नुकसान भी है। इसके लिए आपको यह सतर्कता रखना बहुत जरूरी है कि आप रोजाना अति मात्रा में आलू का सेवन ना करें। जिसके कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। और आलू का सेवन करते समय यह ध्यान रखें कि आलू में ज्यादा मसाले मिक्स ना करें। या आलू को तल कर ना खाएं। जो आपके शरीर के लिए हानिकारक है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    raftaar

    Related Posts

    मॉर्निंग वॉक के फायदे

    February 25, 2023

    किवी फल खाने के फायदे और नुकसान

    February 25, 2023

    करेले का जूस पीने के फायदे और नुकसान

    February 25, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    [pt_view id="ba3ee6b9l7"]
    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    फ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2023 FSI

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.