Home Health Care हमेशा जवान दिखने के लिए क्या खाएं ? जानिए जवानी का रहस्य

हमेशा जवान दिखने के लिए क्या खाएं ? जानिए जवानी का रहस्य

0
हमेशा जवान दिखने के लिए क्या खाएं ? जानिए जवानी का रहस्य
हमेशा जवान दिखने के लिए क्या खाएं ? जानिए जवानी का रहस्य

नमस्कार दोस्तों, आज के दौर में दुनिया में सभी जगह पर भारी मात्रा में प्रदूषण फैल चुका है। जिसका असर सीधा सीधा हमारे त्वचा पर होता है। और हम भरी जवानी में बूढ़े जैसे दिखने लगते हैं। इसी से हमारे त्वचा में रैशेस होना, एलर्जी होना, फंगल इन्फेक्शन और काफी तरह कि न जाने बहुत सारी बीमारियां होती है। जिससे हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको इस टॉपिक के जरिए हमेशा जवान दिखने के लिए क्या खाएं? और क्या करें? यह बताने वाले हैं। जिसके कारण आप बुढ़ापे में भी जवान दिखेंगे।

आज के मॉडर्न जीवन में स्किन की केयर करना बहुत ही इंपॉर्टेंट है। क्योंकि हमारे स्किन की वजह से ही हमारी पर्सनालिटी खुलकर बाहर आती है। जिससे हम काफी यंग और एनरजेटिक और कॉन्फिडेंट लगते हैं। और महिलाओं के लिए यह टॉपिक तो बहुत याने बहुत ही इंपॉर्टेंट है। क्योंकि भरी जवानी में महिलाओं को स्किन के प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। इसी कारण बहुत सारे प्रॉब्लम्स अपनी जिंदगी में झेलने पड़ते है, जैसे की शादी ना होना; अच्छी जॉब ना मिलना। और कई सारी ऐसी मेरी कॉलेज नौजवान सहेलिया है।

जिन्हें अपने खराब स्किन के कारण बॉयफ्रेंड या अपने फ्रेंड्स से बात करना मुश्किल हो जाता है। तो आइए बढ़ते हैं, कि कैसे हमेशा जवान बने रहे कौन सी ऐसी चीज है? जो हम अपनी रोजाना लाइफ में खाए तो हम हमेशा नौजवान दिखे। और कौन सी ऐसी चीज है? जो हमें अपने रोजमर्रा के लाइफ में मना हैकरना है। जिससे हमारे स्किन की रक्षा कर सकते हैं। और हमारे पर्सनैलिटी को सुधार सकते हैं।

नींबू पानी पीने से रहे हमेशा जवान :

जी हां दोस्तों केवल रोजाना एक नींबू के सेवन से आप अपनी त्वचा को बहुत ही मुलायम और सॉफ्ट रख सकते है। जैसे कि नींबू पानी में विटामिन सी होने के कारण वह हमारे त्वचा के डेड सेल्स को मारता है। और उन्हें फिर से पैदा करने की ताकत रखता है। जिसके कारण हमारी त्वचा में ग्लो आकर के हम खूबसूरत और अच्छे दिखने लगते हैं। और नींबू पानी पीने से हमारे पेट के मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया फास्ट हो जाती है। जिससे हमेंने खाया हुआ खाना बहुत जल्दी पाचन हो करके हमें उसमें से आयन मिलता है। जो की स्किन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। और उसे हमारी स्किन में निखार आ जाता है। और हम जवान दिखने लगते हैं।

ड्राई फ्रूट्स खाकर रहो यंग :

ड्राई फ्रूट्स यानी इसमें आते अक्रोड, काजू, बादाम, पिस्ता, ख़जूर, मनुका इत्यादि। इनका रोजाना सेवन करने से आपके बॉडी में एनर्जी मिलती है। और यह कोशिकाओं को एनर्जी प्रदान करते हैं। जिससे हमारी त्वचा को रौनक मिलती है। और त्वचा की पेशियों में जान आ जाती है। जिससे वह निखार जाती है, ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा 3, ओमेगा 6 और विटामिन सी और प्रोटीन, फैटी एसिड भारी मात्रा में मिलता है। इसीलिए रोजाना अपने लाइफ में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें जिससे आप हमेशा जवान दिखेंगे।

नारियल पानी पियोगे तो रहोगे हमेशा यंग :

दोस्तों नारियल पानी किसी अमृत से कम नहीं है। क्योंकि आपने देखा ही होगा हर बीमार आदमी को डॉक्टर हमेशा नारियल पानी पीने की सलाह देता है। क्योंकि उसी से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। और हम सेहतमंद महसूस करते हैं। नारियल पानी में एंटी ऑक्सीडेंट,अमीनो एसिड, एंजाइम, विटामिन सी विटामिन बी इनकी मात्रा भरपूर होती है। जिससे हमारे शरीर की त्वचा की पेशियों को एनर्जी मिलती है। और वह निखर जाती है। और उसमें से डेड सेल को स्किन से बाहर निकाल सकते है। और हम जवान दिखने लगते हैं। इसीलिए रोजाना आपको नारियल पानी पीना ही पीना है।

पालक खाने से बूढ़ा आदमी होता है जवान :

दोस्तों पालक की सब्जी 100 में से 60 लोगों को नापसंद होती है। क्योंकि उसके कड़वाहट किसी भी आदमी को ज्यादातर पसंद नहीं है। लेकिन जितनी उसकी कड़वाहट है। उसके कई गुना ज्यादा उसीसे हमारे शरीर में लाभ होते हैं। दोस्तों पालक से हमारे शरीर का रक्त शुद्ध होता है। जिससे हमारी धमनी और भी तेजी से रक्त प्रवाह करती है। और हमारे त्वाचे के पेशियों में रक्त शुद्ध होकर पेशियों में नई जान आ जाती है। जिससे वह साधारण पिंक कलर की दिखती है। और हमारी त्वचा में उसी से निखार आता है। जैसे नए जन्मे हुए बच्चे की त्वचा होती वैसे ही हमारी त्वचा होने लगती है। और हम जवान दिखने लगते हैं। तो रोजाना आपको दिन में से एक टाइम तो भी पालक का सेवन करना है। अगर आपको पालक की सब्जी पसंद नहीं है। तो आप पालक का सलाद बना कर भी खा सकते हैं।

दही खाने से रहेंगे हमेशा तंदुरुस्त और जवान :

दोस्तों दही में काफी मात्रा में कैसीन में होता है। और दही हमारे शरीर की मेटाबोलिज्म प्रक्रिया तेज करके उसको जल्द से जल्द हजम करने के लिए मदद करता है। जिससे हमारे शरीर में आया हुआ भोजन पाचन हो करके हमारी त्वचा को एनर्जी मिलती है। और दही से हमारे शरीर को न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। और दही में सॉफ्टनेस होने के कारण उसे अगर हमारे त्वचा के ऊपर से भी लगाओगे तो हमारी रूखी सूखी त्वचा को मुलायम और सॉफ्ट होती है। जिससे हम हमेशा जवान दिखते हैं। हमेशा रात के भोजन के बाद आपको एक बाउल भर के दही खाना है। जिसमें आप शक्कर का भी प्रयोग कर सकते हैं।

पानी पीने से करें त्वचा को साफ :

एक़ दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पियोगे तो आपके शरीर से और आपके शरीर की त्वचा से सारा कचरा अपने मूत्र विसर्जन मार्ग से निकल जाता है। जिससे हमारी त्वचा की पेशियां फ़िल्टर हो करके उनमें नई जान आ जाती है; और वह निखर जाती है। और हमारे स्किन पर पिंपल्स आना, या ड्राइनेस आना ऐसी साधारण एलर्जी से हमें छुटकारा मिलता है। और त्वचा पानी जैसी कोमल दिखने लगती है। तो रोजाना दोस्तों आपको 7 से 8 लीटर पानी पीना है। और साइंस के अनुसार 70% हमारी बॉडी पानी से ही बनी है। तो इसीलिए आपको रोजाना पानी पी कर के जवान रहना है।

पूरी नींद ले कर रहिये जवान:

आजकल के नौजवान मोबाइल, कंप्यूटर या सोशल मीडिया के वजह से देर रात तक जगते हैं। जिससे हमारे शरीर की त्वचा को आराम नहीं मिल पाता है। और उनके पेशियां धीरे धीरे मरने लगते हैं। और हमारे शरीर की त्वचा पर रूखापन आ जाता है। आंखों के नीचे की त्वचा पर रिंकल्स आते है, और आंखों के काले धब्बे आ जाते है। जिससे हम और भी ज्यादा बेहूदा लगने लगते हैं। तो दोस्तों आपको रात को जल्द से जल्द सो करके सुबह जल्दी उठना है। और रोजाना आपको 8 से 9 घंटा सो कर अपनी त्वचा को एनर्जी प्रदान करना है। जिससे हम हमेशा नौजवान रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here