फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Subscribe
    • Health Care
    • Swapna Shastra
    • Beauty Tips
    • Fitness
    • Hair Tips
    • मराठी में जानकारी
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Home » Health Care » शरीर में खून की कमी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे
    Health Care

    शरीर में खून की कमी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

    raftaarBy raftaarSeptember 27, 2019No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    लडकी का दिल कैसे जीते ?
    लडकी का दिल कैसे जीते ?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या आपको शरीर में खून की कमी कैसे दूर करते है पता है ? जानिए इस लेख में |

    हमारी जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी हो गई है। कि उसमें हम अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखते हैं। कहीं पर भी जो मिले बिना सोचे समझे खा लेते हैं। यह ध्यान नहीं रखते है, कि हमारे शरीर में जो पोषक तत्व रोज़ाना मिलना चाहिए। वह उन चीजों से मिल पाएंगे या नहीं।

    जब हम अपने खान-पान का ध्यान नहीं दे पाते हैं, तो शरीर में खून की कमी होने लगती हैं। जिसके कारण कई सारी बीमारियाँ हो सकती हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि शरीर में खून की कमी के वजह से क्या बीमारियाँ हो सकती है।

    खून की कमी के लक्षण और शरीर मे खून की कमी कैसे दूर करें? इसके लिए कौन से घरेलू नुस्खे का उपयोग करें? आयरन शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन को बराबर मात्रा में पहुंचाने का काम करता है।

    अगर आपके शरीर में खून की कमी हो जाती है। तो आपके शरीर को ऑक्सीजन बराबर मात्रा में नहीं मिल पाता है। जिसके कारण आपको बहुत ज्यादा कमज़ोरी आने लगती है, सांस फूलने लगती है, और थकावट महसूस होने लगती हैं।

    इसके लिए जब भी आपको ऐसा लगे तो आपको एक बार आपकी खून की जांच कर लेनी चाहिए। क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके शरीर में खून की कमी है या नहीं। जाच करने से आप आगे आने-वाले समय में खून की कमी से होने वाले बीमारियों से बच सकते हैं।

    जब हम रोज़ाना समय पर खाना नहीं खाते हैं। उसकी वजह से हमारे शरीर में कमजोरी आने लगती है। और हमारी रोग प्रतिकारक शक्ति कम होने लगती है। जिसकी वजह आयरन की कमी के कारण हिमोग्लोबिन कम होने लगता है।

    हिमोग्लोबिन की कमी के कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी आने लगती है। क्योंकि हिमोग्लोबिन ही शरीर के हर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।

    Table of Contents

      • खून की कमी के कारण उसे कैसे सावधानी बरतें :
    • खून की कमी से होने वाले दुष्परिणाम :
    • खून की कमी से होने वाली बीमारियाँ :
      •  एनीमिया :
      • डिप्रेशन में जाना :
      • हृदय संबंधित बीमारियां :
      • महिलाओं में मासिक धर्म के समय बहुत ज्यादा दर्द होना :
      • बुखार होना :
      • वायरल इन्फेक्शन होना :
    • खून बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए :
      • नींबू और शहद :
      • पालक :
      • सेब :
      • चुकंबर :
      • अनार :
      • अंकुरित अनाज :
      • मूंगफली और गुड़ :
      • हरी सब्जियां :
      • जामुन :
      • ड्राई फ्रूट्स :
      • सिंघाड़ा :
      • खजूर :

    खून की कमी के कारण उसे कैसे सावधानी बरतें :

    खून की कमी के कारण
    खून की कमी के कारण

    अगर आपके शरीर में खून की कमी है। और इसके लिए आप कुछ पोषक तत्वों का सेवन कर रहे हैं लेकिन साथ ही साथ में चाय या कॉफी का भी सेवन करते हैं तो यह नुकसान कारक है, क्योंकि चाय और कॉफी आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का प्रमाण बढ़ने नहीं देती है।

    इसके लिए अगर आप चाय कॉफी का सेवन करते हैं। तो इसे बंद कर दीजिए। जब तक आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ ना जाए वैसे तो चाय और कॉफी शरीर के लिए नुकसान कारक होती है। इसके लिए आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

    मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को खून की कमी महसूस होती है। इसमें लिए इन दिनों में महिलाओं को ज्यादा फल और हरी सब्जिया खानी चाहिए।

    जिससे कि शरीर को पोषक तत्व मिले और आपके शरीर में किसी भी प्रकार की कमज़ोरी ना हो। या खून की कमी ना मैसेज महसूस हो।

    रोजाना खाने पीने का ध्यान न रखने से, या समय पर खाना ना खाने से और यदी हमारे खाने में अगर पोषक तत्वों की कमी है। तो हमारे शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व ना मिलने के कारण खून की कमी की समस्या हो सकती हैं।

    विटामिन सी युक्त आहार या फल हरि सब्जियां खाने से आप खून की कमी को दूर कर सकते है। क्योंकि पोषक तत्व वाला आहार आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

    खून की कमी से होने वाले दुष्परिणाम :

    खून की कमी से होने वाले दुष्परिणाम
    खून की कमी से होने वाले दुष्परिणाम
    • आंखों में धुंधलापन आना याने की कम दिखाई देना।
    • बहुत ज्यादा नींद आना।
    • ध्यान केंद्रित ना हो पाना।
    • खून की कमी के कारण नाखून और शरीर की त्वचा भी पीली पड़ने लगती है।
    • दिन में कोई भी काम करने से आपको बहुत ज्यादा थकावट महसूस होती है। तो यहां में खून की कमी के लक्षण हो सकते हैं।
    • अगर आप कुछ भी काम नहीं कर रहे हैं फिर भी आपको थकावट महसूस होती है।
    • थोड़ा सा चलने से या काम करने से तुरंत सांस फूलने लगती है।
    • बहुत ज्यादा कमज़ोरी महसूस होना।
    • छाती में दर्द होना।
    • अचानक से चक्कर आना।
    • खून की कमी से हमारे चेहरे की रंगत चली जाती है। और हमारा चेहरा बेजान बनने लगता है।
    • हाथों के और पैरों के नख टूटना। 
    • आंखों के नीचे काले घेरे यानी कि डार्क सर्कल्स होना।
    • हाथ, पैर दुखने लगना।
    • जीभ में छाले पड़ना जिसकी वजह से आप अच्छे से खाना नहीं खा पाते हैं।
    • हमेशा हाथ पैर ठंडे रहना।
    • खून की कमी के कारण सर दर्द होने लगता है।
    • शरीर को सही मात्रा में खून ना मिलने के कारण बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं।

    खून की कमी से होने वाली बीमारियाँ :

     एनीमिया :

    एनीमिया
    एनीमिया

    एनीमिया कोई बड़ी बीमारी नहीं है। परंतु इसके कमी के कारण आपके शरीर में बहुत सारे रोग होने की संभावना हो सकती है। क्योंकि खून की कमी के कारण आपके शरीर की रोग प्रतिकारक शक्ति कम हो जाती है। और कई सारे कीटाणु आपके शरीर में प्रवेश कर पाते हैं। इसकी वजह से आप बहुत सारी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

    एनीमिया आयरन की कमी के कारण हो जाता है। यह ज्यादातर महिलाओं और बच्चों में आसानी से हो जाता है। आयरन की कमी के कारण हिमोग्लोबिन कम हो जाता है।

    डिप्रेशन में जाना :

    डिप्रेशन में जाना
    डिप्रेशन में जाना

    यह खतरनाक बीमारी है। जो आपके दिमाग पर बहुत गहरा असर करती हैं। क्योंकि खून के कमी के कारण आपके दिमाग तक खून का प्रवाह होना कम हो जाता है। इसकी वजह से आपको दिमाग से संबंधित है किसी भी तरह की बीमारी होने का खतरा हो जाता है।

    हृदय संबंधित बीमारियां :

    हृदय संबंधित बीमारियां
    हृदय संबंधित बीमारियां

    अगर खुन की समस्या का कारण ज्यादा बढ़ जाए तो आपका ह्रदय काम करना बंद कर देगा और इसके परिणाम से आपकी मृत्यु भी हो सकती हैं।

    महिलाओं में मासिक धर्म के समय बहुत ज्यादा दर्द होना :

    मासिक धर्म के समय बहुत ज्यादा दर्द
    मासिक धर्म के समय बहुत ज्यादा दर्द

    इस समय महिलाओं में खून की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से एनीमिया की समस्या बढ़ जाती है। इस समय महिलाओं को शरीर बहुत ही कमजोर हो जाता है। इसके लिए आपको उन दिनों में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए।

    बुखार होना :

    बुखार होना
    बुखार होना

    बुखार शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण हो सकता है। क्योंकि हिमोग्लोबिन की कमी के कारण शरीर में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। और इससे कई सारी समस्याएं और बुराइयां उत्पन्न होते हैं।

    बुखार की वजह से आपका शरीर पूरी तरह से कमजोर हो जाता है। और अगर बुखार दिमाग तक पहुंच गया तो इसमें इंसान की जान भी जा सकती हैं।

    वायरल इन्फेक्शन होना :

    वायरल इन्फेक्शन होना
    वायरल इन्फेक्शन होना

    वायरल इनफेक्शन एक सामान्य बीमारी है। जिससे आपको सिरदर्द सर्दी, खासी, जुकाम और बुखार हो जाता है।

    अगर शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी बनी रहती है। तो आपकी रोग प्रतिकारक शक्ति भी कम हो जाती है। जिसकी वजह से आपको वायरल इनफेक्शन तुरंत हो जाता है। वायरल इनफेक्शन से बाहर की गंदगी और वातावरण में मौजूद कीटाणु आपके शरीर में प्रवेश करके आपको बीमारी हो जाते हैं।

    खून बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए :

    खून बढ़ाने के लिए क्या खाना
    खून बढ़ाने के लिए क्या खाना

    खून के कमी बढ़ाने के लिए आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना पड़ता है। और अपने खाने में हरी सब्जियां फल इत्यादि का सेवन करना पड़ता है। क्योंकि हरी सब्जियां और फलों में कई सारे विटामिंस होते हैं। और ऐसे पोषक तत्व होते हैं।

    जो आपके शरीर के लिए बहुत ही उपयुक्त साबित होते हैं। इनके सेवन से आपका हिमोग्लोबिन बढ़ जाता है। और खून की कमी की वजह से होने वाली समस्याएं भी खत्म हो जाती है।

    नींबू और शहद :

    नींबू और शहद
    नींबू और शहद

    एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू और दो चम्मच शहद आपको रोज खाली पेट लेना है। इससे आपके शरीर में खून की कमी जल्दी से दूर होने में आपकी मदद होगी और यह आपके शरीर को तंदुरुस्त रखने में भी आपकी मदद करेगा। और आपकी रोग प्रतिकारक शक्ति भी बढ़ जाएगी।

    पालक :

    पालक
    पालक

    पालक में ऐसे कई सारे विटामिंस और मिनरल्स,पोषक तत्वों का समावेश होता है। जो आपके शरीर के लिए बहुत ही उपयुक्त हैं। अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है। तो आपको रोज पालक उबालकर उसका पानी आपको पीना है। केवल एक ही हफ्ते में आपको इसके परिणाम नजर आ जाएंगे। तुरंत ही आपका हिमोग्लोबिन बढ़ जाएगा।

    सेब :

    सेब
    सेब

    सेब आपके शरीर के लिए बहुत ही उपयुक्त है। क्योंकि इसमें विटामिंस और मिनिरल्स की मात्रा बहुत ज्यादा प्रमाण में होती है। इसका आपको रोज ताजा जूस पीना है। आप इसे ऐसे ही कट करके भी खा सकते हैं।

    चुकंबर :

    चुकंबर
    चुकंबर

    चुकंबर यानी कि बीट का रस बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो गई है। चुकंदर का रस पीने से आपका हिमोग्लोबिन तेजी से बढ़ने लगता है। और इससे आपकी खून की कमी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाती है। यह आपके शरीर को तंदुरुस्त रखने में आपकी सहायता करता है। इसे आप रोज सुबह पी सकते हैं।

    अनार :

    अनार
    अनार

    अनार का जूस पीने से आपका हीमोग्लोबिन जल्द से जल्द बढ़ जाएगा। यह बहुत ही उपयुक्त घरेलू नुस्खा है। अनार में बहुत ज्यादा प्रमाण में पोषक तत्व होते हैं। जो आपको आपके शरीर की खून की कमी से छुटकारा पाने में मदद करता हैं।

    अंकुरित अनाज :

    अंकुरित अनाज
    अंकुरित अनाज

    अंकुरित अनाज जैसे कि मोठ, मूंग, चना मैसूर और राजमा इन सब चीजों को आप सुबह एक कटोरी भर कर कच्चा ही खाइए। जब तक कि आपका आपके शरीर में खून की कमी पूरी तरह से खत्म ना हो जाए।

    यह आपकी हिमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करता है। क्योंकि इसमें ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और विटामिंस होते हैं।

    मूंगफली और गुड़ :

    मूंगफली और गुड़
    मूंगफली और गुड़

    मूंगफली के दाने और गुड़ मिश्रित करके खाने से आप के शरीर में खून तेजी से बने लगता है। और आपकी खून की कमी की समस्या खत्म हो जाती है। यह बहुत ही फायदेमंद घरेलू नुस्खा है।

    हरी सब्जियां :

    हरी सब्जियां
    हरी सब्जियां

    खुन की कमी से होने वाली समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको आपके आहार में हरी सब्जियां जैसे कि मेथी, सरसों पुदीना, धनिया, टोमेटो जैसे हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इन सब में विटामिन और प्रोटीन बहुत ज्यादा मात्रा में होते हैं। जो आपकी शरीर में खून की कमी को कम करते हैं और हिमोग्लोबिन बढ़ाते हैं।

    जामुन :

    जामुन
    जामुन

    जामुन खाने से भी आपके शरीर के खून की कमी कम होती है। और यह आपके शरीर को पोषक तत्व देखकर आपके शरीर को तंदुरुस्त रखने में आपकी मदद करता है।

    ड्राई फ्रूट्स :

    ड्राई फ्रूट्स
    ड्राई फ्रूट्स

    अगर आप खुन कमी से परेशान हो गए हैं। और आपका हिमोग्लोबिन बढ नहीं रहा है। तो आप को ड्राई फ्रूट्स खाना चाहिए। ज्यादा करके क अरोड में बहुत ज्यादा पोषक तत्व होते। जिसकी वजह से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का प्रमाण बढ़ जाता है।

    सिंघाड़ा :

    सिंघाड़ा
    सिंघाड़ा

    सिंघाड़े में ऐसे कई सारे विटामिंस और मिनिरल्स होते हैं। जो आपके शरीर के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का प्रमाण बढ़ जाता है। और आप तंदुरुस्त हो जाते हो।

    खजूर :

    खजूर
    खजूर

    खजूर के सेवन से भी आपकी हीमोग्लोबिन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। यह बहुत ही फायदेमंद घरेलू नुस्खा है। इसका आप रोजाना सेवन करिए इससे आपकी खून की कमी की समस्या बहुत ही जल्द खत्म हो जाएगी।

    जानिए –

    सर्दी जुकाम से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    raftaar

    Related Posts

    मॉर्निंग वॉक के फायदे

    February 25, 2023

    किवी फल खाने के फायदे और नुकसान

    February 25, 2023

    करेले का जूस पीने के फायदे और नुकसान

    February 25, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    [pt_view id="ba3ee6b9l7"]
    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    फ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2023 FSI

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.