कई सारी महिलाओं को पीरियड के पहले सफेद पानी (White Discharge) निकलने की समस्या होती है और यह होना कोई बड़ी बात नहीं है | देखा जाए तो यह पानी अधिक मात्रा में निकल रहा है, तो यह आपकी सेहत के बारे में बताता है यानी कि आपको किसी प्रकार का इंफेक्शन होने के कारण भी यह होता है | यदि यह पानी कम मात्रा में निकल रहा है, तो इससे कोई नुकसान नहीं है |
महिला की योनि से आमतौर पर जो सफेद पानी निकलता है उसे ल्यूकोरिया कहा जाता है | ल्यूकोरिया में शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और फ्लूएड महिला की योनि से बाहर निकलते हैं और यह सफेद रंग का होता है | लिकोरिया में आमतौर पर आधा या एक चम्मच सफेद पानी महिलाओं के यौन अंग से बाहर निकलता है |
महिला के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ने की वजह से यह सफेद पानी के रूप से महिला के यौन अंग से बाहर निकलता है | प्रोजेस्टेरोन हार्मोन महिला के पीरियड साइकिल को और प्रेगनेंसी के लिए जरूरी होता है |
महिला के शरीर में अक्सर पीरियड आने से पहले एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है और यह पतला सफेद पानी के रूप में बाहर निकलता रहता है | आमतौर पर यह पीरियड आने के पहले दो-तीन दिन पहले आना शुरू हो जाता है |
महिला की योनि से सफेद पानी निकलना कोई बुरी बात नहीं है, क्योंकि सफेद पानी के साथ साथ महिला के शरीर में मौजूद बैक्टेरिया बाहर निकल जाते हैं और इससे उनका मासिक धर्म कब आ रहा है इस बात का पता चल जाता है |
Table of Contents
पीरियड के पहले सफेद पानी निकलने का कारण क्या होता है ?
हमेशा देखा जाए तो सफेद पानी निकलने की अन्य कई कारण है, इसलिए हम जानते हैं कि क्या कारण है सफेद पानी निकलने का :
सफेद पानी निकलना मतलब आप का प्रजनन अंग सुरक्षित है :
पीरियड के आने से पहले सफेद पानी आना और पीरियड आने के बाद सफेद पानी जाना यह महिला शरीर का नियमित चक्र है |
आमतौर पर यह सफ़ेद पानी गाढ़ा और चिपचिपा होता है | यदि आप को सफेद पानी निकलते समय दर्द और जलन महसूस नहीं हो रही है तब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है |
गर्भनिरोधक गोली का सेवन :
यदि किसी महिला ने यह लड़की ने गर्भावस्था को रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोली का सेवन किया है तब यह पानी अधिक मात्रा में निकल सकता है |
गर्भनिरोधक गोली का सेवन करने की वजह से महिला के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन में असंतुलन होने लगता है | एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन की मात्रा बढ़ने की वजह से सफेद पानी निकलने की समस्या होती है |
इंफेक्शन की वजह से:
75% महिलाएं ऐसी है जी ने अपने जीवन में कभी ना कभी प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन का सामना करना पड़ा है, यदि महिला को अपने जननांग में जलन महसूस हो रही है और सफेद पानी निकलते समय भी दर्द महसूस हो रहा है तब महिला को समझ जाना चाहिए कि उसे यीस्ट इन्फेक्शन की समस्या हुई है | ऐसे समय में आपको अपने यौन अंगों को साफ सुथरा रखना जरूरी होता है | हो सके तो आपको डॉक्टर इस समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी बहुत जरूरी होती है |
सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिसीसिस की वजह से :
वैसे देखा जाए तो सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज यह यौन अंग में होने वाला रोग है इसरो की वजह से महिला के योनि से सफेद पानी निकलने की समस्या होती रहती है | गोनोरिया और chlamydia की वजह से मासिक धर्म के दौरान सफेद पानी की समस्या हो सकती है |
यदि आपको यह पानी का रंग पीले रंग का यह हरे रंग का दिखाई दे रहा है और आपको मछली की तरह बदबू आ रही है तब आपको डॉक्टर की सलाह लेनी बहुत आवश्यक होती है |
पीरियड के पहले सफेद पानी निकलना प्रेगनेंसी का लक्षण है :
कई बार प्रेग्नेंट महिला को सफेद पानी निकलने की समस्या होती रहती है और यदि आपका पीरियड आने की तारीख नजदीक आ रही है और आपका सफेद पानी निकल रहा है और आपका मासिक धर्म नहीं आया तब आपको समझ जाना चाहिए कि यह प्रेगनेंसी का लक्षण है | देखा जाए तो यह जानना आसान नहीं है कि महिला प्रेग्नेंट है या नहीं | इस बात का पता लगाने के लिए आपको प्रेगनेंसी टेस्ट करना बहुत जरूरी है |
मासिक धर्म के दौरान क्या सावधानियां बरतें
पीरियड के दौरान अलग-अलग रंग का पानी निकलना इसका मतलब क्या है ?
पीरियड के दौरान सफेद पानी निकलना का जवाब आपको तो मिल ही गया होगा , अब हम जानते हैं पीरियड के दौरान पानी का रंग अलग हुआ तो इसका मतलब क्या है |
पीरियड के दौरान भूरे रंग का पानी :
अगर आपको पीरियड के पहले ग्रे रंग का पानी निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब बैक्टीरियल वेजाइनोसिस माना गया है | इस समय पर आपको डॉक्टर की सलाह लेनी बहुत आवश्यक होती है |
पीरियड के दौरान हरे या पीले रंग का पानी आना :
अगर आपको पीरियड के पहले हल्का पीले रंग का पानी आ रहा है तो यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन यदि यह गाढ़ा पीला रंग या हरे रंग का पानी दिख रहा है तो यह इंफेक्शन का खतरा माना गया है |
पीरियड के दौरान गुलाबी रंग का पानी आना :
पीरियड के दौरान गुलाबी रंग का पानी आना यह अक्सर पीरियड के शुरुआती समय में या फिर योन क्रिया करने के बाद यह दिखाई देता है | यदि आपको गुलाबी रंग का पानी दिखाई दे रहा है तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है |
पीरियड के दौरान लाल रंग का पानी निकलना :
वैसे देखा जाए तो पीरियड का खून का रंग लाल ही होता है , लेकिन यदि आपको ऐसा लग रहा है कि आप के यौन अंग से निकला हुआ लाल पानी खून नहीं है, तब आपको इस विषय की चिंता करनी चाहिए |
पीरियड के दौरान या पहले लाल पानी आना यह इंफेक्शन का खतरा माना गया है इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी आवश्यक है |
तो दोस्तों यह थी पीरियड्स के दौरान अलग-अलग रंग का पानी आने की समस्या की जानकारी |
पीरियड के दौरान सफेद पानी निकलने की समस्या का घरेलू इलाज :
यदि आपको सफेद पानी की समस्या हो रही है, तब आपको कुछ घरेलू उपाय आजमाने चाहिए जैसे कि :
- महिला को अपने प्राइवेट पार्ट को साफ सुथरा रखना जरूरी है और जितना हो सके उतना अपने यौन अंगों को सूखा रखने का प्रयास करें |
- हो सके तो आपको पतली अंडरवियर का इस्तेमाल करना चाहिए , टाइट अंडरवियर का इस्तेमाल करने से यह इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है | आप पेंटीलाइनर का इस्तेमाल भी कर सकती है |
- यदि आप को सफेद पानी की समस्या हो रही है तब आपको टैंपोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए |
- प्रोबायोटिक का सेवन करना चाहिए आपको दही का सेवन करना चाहिए |
- जितना हो सके उतना पानी अधिक मात्रा में सेवन करते रहिए |
यदि पीरियड के दौरान और पीरियड के बाद सफेद पानी आने की समस्या के बारे में जानकारी | यदि आपको अन्य किसी प्रकार की मदद की जरूरत है तो आप नीचे कमेंट में लिख कर पूछ सकती है |
मासिक धर्म का खून का रंग बताता है आपकी सेहत के बारे में
sir periaod ke baad safed paani daily aata he kya ladki pregnent he