फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Subscribe
    • Health Care
    • Swapna Shastra
    • Beauty Tips
    • Fitness
    • Hair Tips
    • मराठी में जानकारी
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Home » पीरियड्स » क्या पहली बार पीरियड आने के बाद हाइट बढ़ना बंद हो जाती है ? जानिए
    पीरियड्स

    क्या पहली बार पीरियड आने के बाद हाइट बढ़ना बंद हो जाती है ? जानिए

    Dr. PatilBy Dr. PatilApril 22, 2019Updated:April 10, 20221 Comment7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    क्या पहली बार पीरियड आने के बाद हाइट बढ़ना बंद हो जाती है ? जानिए
    क्या पहली बार पीरियड आने के बाद हाइट बढ़ना बंद हो जाती है ? जानिए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दोस्तों अक्सर अपने पीरियड से संबंधित बहुत सारे सवाल लडकियों के मन में आते रहते हैं | उन सवालों में से आज हम “पीरियड्स के आने के बाद हाइट का बढ़ना बंद होता है या नहीं ?” इस सवाल का जवाब जानेंगे |

    अक्सर लड़कियों को अपने जीवन में ऐसा महसूस होता है कि जब उनकी पीरियड साइकिल शुरू हो जाती हैं, उस समय के बाद यानी की यौवन अवस्था के बाद उनकी हाइट में कुछ ज्यादा बदलाव उन्हें दिखाई नहीं देता है |

    हर किसी को हट्टा कट्टा और ऊंचा दिखाई देना पसंद होता है, लेकिन अक्सर लड़कियां अपने माता पिता की हाइट को देख कर यह सोचती है कि उनकी हाइट भी अपने माता पिता की तरह होनी चाहिए, लेकिन देखा जाए तो हर किसी का हाइट का संबंध उनके जेनेटिक जींस पर निर्भर होता है | अक्सर ऐसा पाया जाता है कई लड़कियां अपने माता पिता से ज्यादा ऊंची होती है, तो कई लड़कियां उनसे छोटी हाइट की होती है |

    अब हम जानते हैं,

    Table of Contents

    • क्या पीरियड्स आने के बाद लड़की की हाइट तुरंत बढ़ना बंद हो जाती है ?
    • यौन अवस्था के बाद हाइट का बढ़ना कम हो जाता है :
    • पीरियड्स आने के बाद हाइट कैसे बढ़ती है ?
      • विटामिन डी का सेवन करें :
      • शरीर में कैल्शियम की मात्रा को संतुलित रखें :
    • पीरियड आने के बाद भी ऊंचाई को बढ़ाने के लिए योग करना चाहिए :
      • ताड़ासन योग आसन करें :
      • उष्ट्रासन योग करे :

    क्या पीरियड्स आने के बाद लड़की की हाइट तुरंत बढ़ना बंद हो जाती है ?

    सबसे पहले इस सवाल का जवाब है –

    नहीं,  यह तुरंत नहीं होता है |

    महिला शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की मात्रा अच्छी होने पर पीरियड्स आने के पहले आमतौर पर सालाना 8 सेंटीमीटर यानी कि 3 इंच उनकी हाइट बढ़ती है, केयरिंग फॉर किड्स ने इस बात की पुष्टि की है |

    पीरियड्स आने के बाद 2 साल तक लड़की की हाइट बढ़ती रहती है और इसमें कोई कमी नहीं आती है, लेकिन पीरियड्स आने के 2 साल बाद अक्सर लड़की की हाइट बढ़ने की गति बहुत धीमी हो जाती है | आमतौर पर यदि लड़की के पीरियड से 12 साल की उम्र में आ रहे हैं, तो 2 साल तक यानी के 14 साल की उम्र तक उसकी ऊंचाई बढ़ सकती है, लेकिन 14 साल की उम्र के बाद अक्सर लड़कियों की ऊंचाई का विकास होना बंद हो जाता है |

    जब लड़की का पहला मासिक धर्म आता है तब यदि वह अपने खानपान की तरफ विशेष प्रकार से ध्यान देती है, जैसे कि अपने डाइट में यदि विटामिन डी और कैल्शियम की मात्रा अच्छी मात्रा में लेती है, तो इस दौरान लड़की की ऊंचाई बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है |

    जब लड़की के पीरियड आने के 2 साल बाद उसकी हाइट बढ़ना बंद हो जाती है, तब वह अपनी हाइट को लेकर कुछ नहीं कर सकती |

    यौन अवस्था के बाद हाइट का बढ़ना कम हो जाता है :

    जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि जब लड़की के पहली बार पीरियड आते हैं, तब उसके कुछ समय बाद यानी कि लगभग 2 साल बाद उसकी हाइट बढ़ना बंद हो जाता है ।
    लड़की का मासिक धर्म आने से पहले उसके ऊंचाई बढ़ने की गति साल में 3 इंच की होती है लेकिन पीरियड आने के बाद 2 साल तक यह ऊंचाई बढ़ने की गति 2 इंच की हो जाती है |

    वैसे देखा जाए तो हाइट बढ़ने की गति रुकने का यह सिर्फ एक कारण नहीं है , अन्य कई कारणों की वजह से भी लड़कियों की हाइट बढ़ना रुक जाता है |

    स्टडीज में ऐसा भी पाया गया है कि कुछ लड़कियां ऐसी भी है जिनकी 10 साल की उम्र में मासिक धर्म आना शुरू हो गया है, लेकिन फिर भी साल में 4 इंच से ज्यादा उनकी हाइट में बदलाव दिखाई दिया है |

    पीरियड्स आने के बाद हाइट कैसे बढ़ती है ?

    यदि आपको ऐसा लग रहा है कि पहली बार मासिक धर्म आने के बाद आपकी ऊंचाई में कुछ बदलाव ही दिखाई दिया है, तो आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर अपनी हाइट को बढ़ा सकते हैं |

    विटामिन डी का सेवन करें :

    बच्चों का विकास होने के लिए विटामिन डी बहुत ही लाभदायक होता है और यह हाइट बढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन माना गया है | नेशनल हेल्थ केयर सेंटर ने विटामिन डी के बारे में इस बात की पुष्टि की है की यदि हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी महसूस होती है, तो उससे हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर रहती है और हड्डियों का विकास ठीक से नहीं होता है, इसीलिए विटामिन डी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है |

    विटामिन डी मिलने के लिए क्या खाना चाहिए ?

    पीरियड आने के बाद हाइट बढ़ाने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है और यदि आपको ऐसा लग रहा है कि आप की ऊंचाई नहीं बढ़ रही है, तो आपको खाने में –

    • पालक का सेवन करना चाहिए |
    • सोयाबीन का सेवन करना चाहिए |
    • सालमन मछली का सेवन करना चाहिए |
    • चीज का सेवन करना चाहिए |
    • अंडे का सेवन करना चाहिए |
    • टूना मछली का सेवन करना चाहिए |

    यदि आप ऊपर दिए हुए पदार्थों का सेवन करते हो तो आपको पीरियड आने के बाद हाइट बढ़ाने के लिए इससे मदद मिलती है |

    शरीर में कैल्शियम की मात्रा को संतुलित रखें :

    जिस प्रकार हमारे शरीर में हड्डियों का विकास और हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम जरूरी होता है, उसी प्रकार ऊंचाई बढ़ाने के लिए भी हमें कैल्शियम लाभदायक होता है |

    शरीर में कैल्शियम की मात्रा का संतुलन आपको ठीक से रखना चाहिए, उसके लिए आप कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन कर सकते हो |

    हमें कैल्शियम कैसे मिलता है ?

    ऊंचाई बढ़ाने के लिए कैल्शियम बहुत ही जरूरी होता है, इसलिए आपको खाने में –

    • चीज का सेवन करना चाहिए |
    • दही का सेवन करें |
    • बादाम का सेवन करें |
    • व्हे प्रोटीन का सेवन कर सकती हो |
    • हरी सब्जियों का सेवन करें |
    • दूध का सेवन करना चाहिए |

    पीरियड में सिर दर्द की समस्या का इलाज कैसे करे ?

    पीरियड आने के बाद भी ऊंचाई को बढ़ाने के लिए योग करना चाहिए :

    लड़कियों की पीरियड आने के बाद हाइट बढ़ाने के लिए योग बहुत ही गुणकारी माना गया है | देखा जाए तो इंसानी शरीर में ऊंचाई बढ़ाने के लिए जेनेटिक और नॉन जेनेटिक कारण होते हैं |बाबा रामदेव जी ने ऊंचाई बढ़ाने के लिए कुछ योगसन बताएं है, यदि आप इन आसनों को नियमित तरीके से करते हो तो आपको ऊंचाई बढ़ाने के लिए जरूर मदद मिलेगी |

    ताड़ासन योग आसन करें :

    ताड़ासन योग आसन में हमारे शरीर की नसों में खिंचाव पैदा होता है और मसल मजबूत बनाने लगते हैं | ताड़ासन करते समय आपको खड़े होकर अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर खींचना है और अपने दोनों पैरों को एक दूसरे से लगाना है |

    हल्के से आपको अपने दोनों हाथों को एक दूसरे से मिला कर उसे ऊपर की दिशा की ओर खींचना है और अपने दोनों पैरों को अपने तलवों को ऊपर दिशा में लाना है |

    ताड़ासन करने के लिए आप ऊपर दिए हुए फोटो का इस्तेमाल भी कर सकते हो |

    उष्ट्रासन योग करे :

    योग क्रिया में उष्ट्रासन यानी कि कैमल पोज बहुत ही असरदार माना गया है | जिन लोगों को ब्लड प्रेशर जैसी समस्या है और जिनकी कमर में दर्द हो रहा है, वह इस आसन को कर सकते हैं |

    ऊंचाई बढ़ाने के लिए कैमल पोज भी गुणकारी है | उष्ट्रासन को करते समय सबसे पहले आपको वज्रासन करना है और आपके घुटनों के ऊपर तनाव देकर अपने दोनों हाथों को पिछली दिशा की ओर लेना है |

    अपने दोनों पैरों के तलवे को अपने हाथों से पिछले दिशा से पकड़ना है जैसे कि ऊपर फोटो में आपको दिखाई दे रहा है | आप को हल्के से अपनी सांस को अंदर बाहर करना है और फिर साधारण स्थिति में आ जाना है | उष्ट्रासन करने से आपको जल्द ही अपनी हाइट में बदलाव दिखाई देने लगेगा |

    तो दोस्तों यह थी पीरियड्स के दौरान ऊंचाई बढ़ती है या नहीं इस विषय की जानकारी, यदि आपको किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं |

    महीने में दो बार पीरियड आना मतलब क्या होता है ?

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dr. Patil

    Related Posts

    पीरियड में पूजा कैसे करनी चाहिए ? जानिए सच्चाई

    October 5, 2019

    पीरियड में दर्द कम करने की टेबलेट की जानकारी

    May 25, 2019

    पीरियड के दौरान नहाना चाहिए या नहीं ?

    May 4, 2019
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Naren on July 18, 2020 9:14 pm

      My daughter got period at age of 10 years. Now she is 13.5 years old . She is just 5 feet 1 inch in height . Is it possible now to increase her height by yoga or diet.

      Reply

    Leave A Reply Cancel Reply

    [pt_view id="ba3ee6b9l7"]
    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    फ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2023 FSI

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.