फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Subscribe
    • Health Care
    • Swapna Shastra
    • Beauty Tips
    • Fitness
    • Hair Tips
    • मराठी में जानकारी
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Dabur Product

    डाबर लाल तेल कितने महीने के बच्चो को लगाना चाहिए

    prashantBy prashantDecember 9, 2022Updated:December 10, 2022No Comments6 Mins Read
    डाबर लाल तेल कितने महीने के बच्चो को लगाना चाहिए
    डाबर लाल तेल कितने महीने के बच्चो को लगाना चाहिए

    नमस्ते दोस्तो आज हम जानेंगे की डाबर लाल तेल कितने महीने के बच्चो को लगाना चाहिए | हम सभी जानते है, आज कल मार्केट मे बच्चो की ग्रोथ के लिये तरह तरह के तेल मौजूद है | आज कल की माता अपने बच्चो की ग्रोथ को लेकर बडे सावधानिया बरतती है |

    सभी मा चाहती है की बचपन से ही उनके बच्चो के मांसपेशियां मजबूत रहे, इसलिए वह हमेशा अपने बच्चों के मालिश को लेकर सतर्क रहती है | डाबर लाल तेल के बारे में तो आप सभी लोग जानते ही होंगे इससे बच्चों की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत रहती है | लेकिन यह जान लेना बहुत जरूरी है कि, डाबर लाल तेल लगाने का सही समय क्या है ?

    Table of Contents

    • डाबर लाल तेल क्या है?
    • डाबर लाल तेल बच्चों को कब लगाना शुरू करना चाहिए ?
      • डाबर लाल तेल से बच्चों के शरीर को मालिश करने के तरीके :
      • डाबर लाल तेल में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियां :
      • डाबर लाल तेल के फायदे:
      • क्या डाबर लाल तेल के नुकसान होते है:
      • Related posts:

    डाबर लाल तेल क्या है?

    डाबर लाल तेल एक नैसर्गिक वनस्पति और जड़ी बूटियों से बना हुआ एक ऑर्गेनिक तेल है | जिसमें कोई भी हार्मफुल केमिकल मौजूद नहीं होते है | डाबर लाल तेल के उपयोग से नवजात बच्चों के ग्रोथ में बहुत फायदा होता है | कहा जाता है कि जिन बच्चों को डाबर लाल तेल से मालिश की जाती है, वह नवजात बच्चे जल्दी से चलना सीखते हैं | ऐसे कई सारे महत्व डाबर लाल तेल के है.

    डाबर लाल तेल बच्चों को कब लगाना शुरू करना चाहिए ?

    नवजात शिशु की मां को अपने बच्चे की तबीयत की चिंता हमेशा लगी रहती है | कई बार वह इस उलझन में पड़ जाती है कि बच्चों को मालिश करने के लिए कौन सा तेल उपयुक्त रहेगा | अगर हम डाबर लाल तेल की बात करें तो यह बच्चों की हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत काम आ सकता है | लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि डाबर लाल तेल बच्चों को कौन से उम्र से लगाना शुरू करना चाहिए ? तो इसका जवाब हमारे पास है |

    See also  काले नमक सेवन करने की वजह से होने वाले शरीर को अलग-अलग प्रकार के फायदे

    अगर आपका बच्चा 6 महीने या उससे ऊपर है, तो आप उसे डाबर लाल तेल से मालिश करना शुरू कर सकते हैं | लेकिन एक बात जरूर ध्यान में रखें तेल लगाने से पूर्व हमें बच्चे के पाव या हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा कर देखना चाहिए | अगर उस जगह पर कोई रिएक्शन या रैशेज ना आए तो समझ लेना डाबर लाल तेल हम यूज कर सकते हैं | लेकिन अगर आपके बच्चे के शरीर पर रैशेज आए तो, आपको तुरंत यह तेल यूज़ करना बंद करना चाहिए | और अगर गंभीर समस्या हो हो जाए तो डॉक्टर के परामर्श से ही तेल फिर से यूज़ करें अथवा नहीं |

    डाबर लाल तेल से बच्चों के शरीर को मालिश करने के तरीके :

    पुराने जमाने से छोटे बच्चों को तेल से मालिश करते आ रहे हैं | ऐसे कहा जाता है कि तेल से मालिश करने से बच्चों की हड्डियां एवं मांस पेशिया मजबूत हो जाती है, लेकिन सही तरीका आजमाना भी जरूरी है | चलो तो जानते हैं सही तरीके से मालिश कैसे करते हैं |

    सबसे पहले बच्चों के शरीर को गुनगुने पानी से और अंदर में सूती कपड़े से साफ कर ले फिर उसके बाद बच्चे का शरीर पूरी तरह से सूखने के बाद उसे डाबर लाल तेल से मालिश करना शुरू करें | थोड़ा सा तेल अपने हथेली पर ले ले और बच्चे के पैर तथा हाथों पर लगा ले | गोलाकार तरीके से धीरे-धीरे कांस्टेंट प्रेशर बनाकर ऊपर से नीचे तक मालिश करना शुरू करें | धीरे-धीरे शरीर का सारा एरिया कवर करें फिर बच्चे को उल्टा लेटा कर धीरे से बच्चे की गर्दन तथा पीठ की मालिश करते रहे | इससे आपका बच्चा रिलैक्स फील करने लगेगा ध्यान रखें मालीश धीरे-धीरे ही करनी चाहिए |

    See also  बार बार पेशाब आने की समस्या के कारण

    फिर थोड़ा सा तेल हथेली पर लेकर बच्चे की सिर की मालिश करें | उंगलियों के बीच में गर्दन के नीचे और पिछले हिस्से में तेल लगाना ना भूलें | बच्चे के कानो को धीरे-धीरे उंगलियों से मसाज करें | इससे बच्चे के शरीर का सारा तनाव दूर हो जाएगा |

    थोड़ा सा तेल हथेली पर लेकर बच्चे के तलवे में भी लगाए | इससे उन्हें राहत महसूस होगी | तो इस प्रकार धीरे-धीरे बच्चों की मालिश करनी चाहिए | मालिश होने के बाद 2 से 3 घंटे बच्चे को सुला दे, और उसके बाद ही गुनगुने पानी से बच्चे को नहाने लेकर जाइए |

    डाबर लाल तेल में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियां :

    जैसे की हम सब जानते हैं, डाबर लाल तेल आयुर्वेदिक वनस्पतियों से बना हुआ तेल है | यह ऑर्गेनिक होने के कारण इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होते और यह हमारी स्किन पर भी हानिकारक साबित नहीं होता है, इससे अपनी त्वचा अच्छी होती है |

    डाबर लाल तेल में शंखपुष्पी, तिल का तेल, कपूर और रतन ज्योति जैसे पदार्थ होते हैं | इन सब सामग्रियों से हमें एंटीबैक्टीरियल गुण मिलते हैं | जिससे त्वचा का कोई इंफेक्शन नहीं होता | और ढेर सारी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां जिससे हमारी मांस पेशिया मजबूत होती है |

    डाबर लाल तेल के फायदे:

    डाबर लाल तेल के बहुत से फायदे हैं, जैसे कि रोजाना डाबर लाल तेल की मालिश करने से बच्चों के मांस पेशियों में ताकत आती है, खिंचाव अच्छा होने की वजह से उन्हें तंदुरुस्त महसूस होता है और शरीर का तान निकल जाता है |

    डाबर लाल तेल की मालिश करने से बचपन में ही बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है | मजबूत हड्डियों की वजह से उन्हें ज्वाइंट डिसलोकेशन की प्रॉब्लम नहीं हो सकती है | ऐसे कई सारे अच्छे फायदे डाबर लाल तेल की वजह से हो सकते हैं |

    See also  खाना खाने के बाद गुड खाने के फायदे

    क्या डाबर लाल तेल के नुकसान होते है:

    डाबर लाल तेल के वैसे तो कोई साइड इफेक्ट नहीं है | फिर भी अगर आपके बच्चे की त्वचा ज्यादा सेंसिटिव है, या उसे किस प्रकार की एलर्जी है, तो सबसे पहले डॉक्टर से मशवरा ले और उसके बाद ही तेल का उपयोग करना शुरू करें | जिसकी वजह से आगे जाकर कोई परेशानी नहीं होगी |

    देखिए दोस्तों ऊपर दी गई जानकारी से आपको पता चल सकता है, कि डाबर लाल तेल कितने महीने के बच्चो को लगाना चाहिए, डाबर लाल तेल के क्या गुण है इससे क्या फायदा हो सकता है | और डाबर लाल तेल को कैसे यूज़ करें आशा करते हैं, कि आपको इस जानकारी से फायदा हो अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो कमेंट जरूर करें |

    धन्यवाद!

     

     

    Related posts:

    1. केले में मौजूद पोषक तत्व की जानकारी / फायदे और नुकसान
    2. चक्कर आने के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय Home Remedies for Dizziness
    3. वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवाई
    4. करेले की सब्जी खाने की वजह से हमारे शरीर को कौन से फायदे हो सकते हैं
    prashant

    Related Posts

    प्रेगनेंसी कितने दिन में पता चलता है

    May 19, 2023

    फणस खाने के नुकसान और फायदे – फणस खाने के बाद हमें कौन-कौन सी अलग-अलग चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

    May 14, 2023

    गर्मियों में पसीना आना

    May 12, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    [pt_view id="ba3ee6b9l7"]
    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    फ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2023 FSI

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.