Home Face Care चेहरे पर दाग धब्बे? Dark spot on Face?

चेहरे पर दाग धब्बे? Dark spot on Face?

0
चेहरे पर दाग धब्बे? Dark spot on Face?
चेहरे पर दाग धब्बे?

नमस्कार दोस्तों स्वागत है; आपका हमारे फ्री सिंपलीफाइड इंफॉर्मेशन की वेबसाइट पर आज का हमारा विषय है, चेहरे पर दाग धब्बे? दोस्तों चेहरा यह हर एक इंसान की पहचान है, हर कोई इंसान एक दूसरे को चेहरे के जरिए ही पहचानता है, हर एक इंसान कि आज एक अलग रंग रूप है, वह उसके रंग रूप और शारीरिक खूबसूरती के तौर पर पहचाना जाता है; और शरीर का सबसे खूबसूरत अंग यानी वह है, चेहरा और चेहरे का सबसे खूबसूरत अंग है आंखें| तो दोस्तों आज हमें केवल चेहरे के बारे में जानना है| कि चेहरे पर दाग धब्बे किस वजह से आते हैं?

दोस्तों आपने किसी नवजात शिशु को देखा ही होगा हाल ही में पैदा होने वाला नवजात शिशु यहां पर 10 साल आयु वाले छोटे बच्चे इनके चेहरे पर आपने देखा होगा कि एक अलग ही चमक एक अलग ही सुंदरता खूबसूरती झलकती है| ठीक है ऐसे ही सभी प्रकार के इंसानों की चेहरे की खूबसूरती यह उनके बचपन में 10 सालों तक या उससे अधिक रहती है; लेकिन जैसे जैसे इंसान बड़ा होते जाता है, उसके चेहरे पर दाग धब्बे पिंपल्स रासेश न जाने कई प्रकार की एलर्जी होने लगती है| तो आखिर यह दाग धब्बे पिंपल्स क्यों होते हैं, इसके बारे में हम आपको आज इस आर्टिकल में जानकारी देने वाले हैं, जिसका आपको आपके निजी जीवन में अधिक उपयोग होने वाला है| तो चलिए आगे की जानकारी में देखते हैं चेहरे पर दाग धब्बे क्यों आते हैं?

चेहरे पर दाग धब्बे क्यों आते हैं? Dark spot on Face?

दोस्तों आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी भी इंसान के पास इतना समय नहीं है; या फिर वह खुद खुद के लिए समय नहीं निकालता है इसका एक कारण है, वह है डिजिटल दुनिया कोई भी इंसान आज एक घंटा या पूरा दिन अपने मोबाइल में टाइम वेस्ट करेगा लेकिन खुद की सेहत के लिए उसे अगर 5 मिनट भी मांगो तो वह बोलता है काफी बिजी शेड्यूल है मेरे पास टाइम नहीं है| तो दोस्तों चेहरे पर दाग धब्बे आने का सबसे बड़ा कारण खुद इंसान ही है जो खुद के सेहत के लिए ध्यान नहीं देता है और ना ही समय निकाल पाता है|

  • खुद की सेहत के लिए समय निकाल पाना और ना ही ध्यान देना इससे शरीर में दिन-ब-दिन कचरा जमा होते जाता है जिसका अंजाम और परिणाम स्वरूप आपके चेहरे पर दाग धब्बे के रूप में आना शुरू हो जाता है।
  • देर रात तक मोबाइल खेलते रहने की वजह से चेहरे पर दाग धब्बे आना शुरू हो जाता है क्योंकि अधूरी नींद की वजह से आंखों के नीचे काले रिंकल्स आ जाते हैं|
  • अधिक केमिकल युक्त मेकअप की क्रीम इस्तेमाल करने की वजह से भी उसका साइड इफेक्ट होकर चेहरे के ऊपर ब्लैक स्पॉट यानी कि काले दाग धब्बे आने लगते हैं|
  • किसी भी प्रकार का साबुन चेहरे के लिए इस्तेमाल करने पर चेहरे पर दाग धब्बे आ सकते हैं|
  • चेहरे पर आए हुए पिंपल्स को फोड़ना उसकी वजह से चेहरे पर दाग धब्बे हो जाते हैं|
  • अपने चेहरे की साफ सफाई ना रखना जिसका अंजाम चेहरे पर किसी ना किसी प्रकार की एलर्जी घमोरियां हो जाता है|
  • अधिक दवाइयों का इस्तेमाल करना भी सेहत के लिए साइड इफेक्ट होता है और उसका परिणाम स्वरूप आपके चेहरे के ऊपर पिंपल्स आ सकते हैं|
  • अधिक गर्मी के कारण चेहरे के ऊपर पिंपल्स और दाग धब्बे आते हैं|
  • लगातार तेज धूप में काम करने की वजह से आपके चेहरे का रंग काला पड़ने लगता है|
  • दूषित और केमिकल युक्त पानी से अगर चेहरा धोया जाए तो उस पानी की रिएक्शन चेहरे के ऊपर हो सकती है|
  • दूषित वातावरण में रहने की वजह से भी चेहरे पर काले दाग धब्बे आते हैं|

चेहरे पर दाग धब्बे आने के परिणाम? Symptoms of Dark spot?

दोस्तों अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे आए हैं; तो कैसे पहचाने? सबसे पहले चेहरे पर छोटे-छोटे पिंपल्स होते हैं, और वह बड़ा आकार लेने लगते हैं जब वह पिंपल्स फूट जाते हैं तो उसमें से खून का बहाव होता है, और उस जगह जख्म होकर वह धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है| उसके वजह से आपके चेहरे पर काला धब्बा हो सकता है|

  • आंखों के नीचे बड़े-बड़े डार्क स्पॉट जिसे रिंकल कहते हैं; यानी कि आंखों के नीचे का हिस्सा पूरी तरह काला हो जाना जो आसानी से किसी का भी लक्ष्य केंद्रित कर सकते हैं और है चेहरे की खूबसूरती खराब करते हैं|
  • चेहरे पर घमौरियां जैसे छोटी-छोटी पिंपल्स दिखाई देना|
  • चेहरे पर ज्यादातर माथे के ऊपर काले दाग धब्बे आ जाते हैं|
  • दाग धब्बों की वजह से चेहरे की त्वचा में जलन महसूस होती है|
  • लगातार अधिक धूप में काम करने की वजह से चेहरा लाल पड़ने लगता है या फिर सावला होते जाता है|
  • तेज धूप की एलर्जी की तौर पर आपका चेहरा पूरी तरह से लाल होता है|
  • चेहरे की नमी कम हो जाती है चेहरे की ऊपर की त्वचा रूखी हो जाती है जिससे आपके चेहरे पर रासेश दिखाई देते हैं|
  • त्वचा की नमी कम हो जाने के कारण त्वचा अधिक सूखने लगती है और हो सकता है त्वचा पर अपने आप जख्म तैयार हो| जिनमें से खून का बहाव होने लगता है|

दाग धब्बों पर घरेलू उपाय? Home remedies on Dark Spot?

दोस्तों को चेहरे के दाग धब्बे हटाने के कई प्रकार के घरेलू उपाय आप आजमा सकते हैं; लेकिन यह अगर आप लगातार तौर पर नियमित रूप से आजमाते हैं| तो इसका रिजल्ट आपको जल्द से जल्द मिलता है; अगर आपने एक या दो बार घरेलू नुस्खा अपनाया और कहने लगे कि कोई भी नुस्खा किसी भी काम का नहीं है, तो ऐसा नहीं होता है| घरेलू उपाय आयुर्वेदिक संसाधन माने जाते हैं, और आयुर्वेद से किया जाने वाला इलाज यह धीरे-धीरे होता है| जो कि पूरी तरह से आपकी परेशानी को जड़ से उखाड़ फेंकता है| तो आइए देखते हैं किस प्रकार के घरेलू उपाय आप आजमा कर अपने चेहरे की खूबसूरती वापस ला सकते हैं|

मुल्तानी मिट्टी : Multani Mitti :

दोस्तों मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से आप आपके चेहरे के दाग धब्बे कम कर सकते हैं|

एलोवेरा का इस्तेमाल : Allovera ka istemal :

एलोवेरा का जेल से रोजाना अगर आप आपके चेहरे को दिन में दो बार मसाज करते हैं या फिर रात को सोने से पहले केवल एक ही बार ही करते हैं तो आपके चेहरे की नमी वापस आ जाती है और चेहरा चमकने लगता है|

कच्चे अंडे से चमकाए अपना चेहरा : Eggs ka istemal :

कच्चे अंडे को फोड़ कर उसी से निकलने वाला सफेद जेल को अपने चेहरे पर लगाएं जिससे आपके चेहरे की नमी बढ़कर आपका चेहरा चमकदार होता है और आपके पिंपल्स को दूर भगाने में मदद मिलती है|

नींबू का इस्तेमाल : Lemon Ka istemal :

नींबू के रस से अगर आप चेहरे के ऊपर मसाज करते हैं; तो नींबू में विटामिन सी होने के वजह से वह चेहरे की त्वचा की कोशिकाओं के भीतर जाकर दाग धब्बे हटाने में मदद करता है|

चेहरे के लिए टमाटर : Tomato ka istemal :

टमाटर की मदद से आप अपना चेहरा चमका सकते हैं; जैसे कि टमाटर का रस बनाकर उसे अपने चेहरे पर लगाकर रखें और थोड़े समय बाद अगर आप ठंडे पानी से धोते हैं| तो आपका चेहरा चमकने लगेगा और दाग धब्बे कम होने में मदद मिलेगी क्योंकि टमाटर में भी विटामिन सी होता है, और एंटी ऑक्सीडेंट नामक गुण होता है जो चेहरे को एलर्जी से बचाता है|

दूध की मलाई : MIlk malai ka istemal :

दूध की मलाई आपको चेहरे की नमी लौटाने में बहुत मदद करती है; और चेहरे के काले दाग धब्बे मिटाने में भी मलाई अधिक फायदेमंद साबित होती है, सर्दियों में आपके लिए रामबाण उपाय दूध की मलाई ही होता है, जिससे आपको रूखी त्वचा से छुटकारा मिलता है|

पपीता का इस्तेमाल : Papita Ka istemal :

पपीता यह चेहरे के लिए अधिक महत्वपूर्ण संसाधन है जिसमें पपीन नामक गुण होते हैं, और वह त्वचा की सुंदरता और खूबसूरती बनाए रखने में अधिक महत्वपूर्ण काम करते हैं इसीलिए अगर आप पपीता पीसकर उसका अपने चेहरे पर लगाते हैं तो वह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है|

ज्यादा पानी पिए : Drink more water :

ज्यादा पानी का सेवन आपके चेहरे की साफ-सफाई रखने में मदद करता है; अधिक पानी पीने के कारण आपके शरीर के अंदर का कचरा जाने की बैक्टीरिया और न जाने कई प्रकार का कचरा पानी के जरिए मुद्रा से ऐसे निकल जाता है और आपका चेहरा साफ रखने में मदद करता है|

चंदन पाउडर : Chandan Power :

दोस्तों चंदन आप सभी को पता ही है जो काफी महंगा मिलता है; अगर आप चंदन पाउडर को अपने चेहरे के ऊपर लगाते हैं| तो आपका चेहरा महकने लगेगा और साथ ही साथ चमकने लगेगा चंदन यह बहुत ही उपाय कारक संसाधन है; जो इंसान के शरीर के लिए किसी भी परेशानी का हल होता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here