फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Subscribe
    • Health Care
    • Swapna Shastra
    • Beauty Tips
    • Fitness
    • Hair Tips
    • मराठी में जानकारी
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Health Care

    कंधे में दर्द होना? Shoulder pain?

    Sailor1stBy Sailor1stDecember 30, 2021No Comments7 Mins Read
    कंधे में दर्द होना?
    कंधे में दर्द होना?

    नमस्कार दोस्तों स्वागत है; आपका हमारे फ्री सिंपलीफाइड इंफॉर्मेशन की वेबसाइट पर जहां पर आज हम कंधे में दर्द होना? के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जैसे कि कंधे में दर्द क्यों होता है? दर्द होने पर उसके परिणाम स्वरूप किस प्रकार के लक्षण ना आपको भुगतने पड़ते हैं? या फिर कंधे में दर्द होने पर किस प्रकार का इलाज करके आप जल्द से जल्द दर्द से छुटकारा पा सकते हैं| इत्यादि जैसे सवालों पर हम आप को संक्षिप्त रूप में जानकारी देने वाले हैं, जिसका आपको आपके निजी जीवन में भरपूर फायदा होने वाला है|

    दोस्तों इंसान के शरीर का सबसे अहम और ताकतवर हिस्सा होता है, कंधा, इंसान हर तरह का भोज अपने कंधे पर ही उठाता है, कंधा यह हमारे सर को यानी की गर्दन को जोड़ें रखता है और हमारे हाथों से जुड़ा हुआ होता है, कंधे को सबसे बड़ा सपोर्ट पीठ की रीड की हड्डी का होता है| तो आज हम बारीकी से पूरी तरह कंधे के बारे में जानकारी लेने वाले हैं कि आखिर कंधा क्यों दर्द होता है; और किस प्रकार से आप उस पर घरेलू उपाय अपनाकर कंधे के दर्द से राहत पा सकते हैं?

    Table of Contents

    • कंधे में दर्द कैसे होता है? Shoulder me dard kaise hota hai?
    • कंधे में दर्द होने के लक्षण? Symptoms of Shoulder Pain?
    • कंधे में दर्द पर घरेलू उपाय? Shoulder dard par gharelu upay?
      • Related posts:

    कंधे में दर्द कैसे होता है? Shoulder me dard kaise hota hai?

    सबसे पहले देखते हैं, कि कंधा किस प्रकार से बना हुआ होता है; दोस्तों कंधे में तीन हड्डियां होती है पहली कुवेव्हीकल, दूसरी हड्डी होती है| स्कैपुला, और तीसरी हड्डी होती है ह्यूमरस और दो अन्य होती है, रोटेटर कफ और पेंडेंट लिगामेंट यह कंधे के हड्डियों का पूरा ग्रुप होता है| इनमें से किसी एक का भी बैलेंस अगर खराब हो जाए तो आपके कंधे में दर्द होना शुरू हो जाता है|

    दोस्तों कंधा यह कई प्रकार के अंगों से जुड़ा हुआ होता है जैसे की गर्दन, रीड की हड्डी, हाथ, सीना इत्यादि| दोस्तों कंधे में रोटेटर कफ नाम की मांसपेशी होती है जो कंधे को घुमाने में मदद करती है जैसे कि हाथों को अगर किसी प्रकार का कार्य करना हो तो हाथ हर दिशा में मोड़ने का काम यह रोटेटर कफ नाम की मांसपेशी करती है जो कि कंधे और हाथ से जुड़ी हुई होती है|

    See also  तरबूज का सेवन करने के फायदे और नुकसान क्या है ?

    तो आइए किन कारणों की वजह से कंधे में दर्द आ सकता है वह जान लेते हैं|

    • रोटेटर कफ मांसपेशी में अगर किसी वजह से सूजन आ जाए तो आप का कंधा दर्द कर सकता है|
    • किसी प्रकार की भारी-भरकम चीज अगर आपने ज्यादा समय से कंधे पर उठा रखी हो तो उसी से आपके कंधे की मांसपेशियों में यानी की कोशिकाओं में रक्त संचालन यह धीमी गति से होगा और उस जगह सूजन आकर आपका कंधा दर्द कर सकता है|
    • किसी भी प्रकार की स्लिप डिस्क होने पर आपका कंधा दर्द कर सकता है स्लिप डिस्क यानी कि कंधे की हड्डी अपनी जगह से सरक जाना|
    • कंधे को अगर किसी छोटे-मोटे एक्सीडेंट में जोर का झटका लगा हो तो वह दर्द कर सकता है|
    • ज्यादा वर्कआउट करने के कारण मांसपेशियों में जकड़न हो जाती है और उसका असर कंधे में होता है और कंधे में दर्द होना शुरू हो जाता है|
    • अगर किसी कारण कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव हो जाए तो कंधे में दर्द होता है|
    • रात को नींद में आप अगर एक ही साइड में ज्यादा समय तक सोते हो तो उसी से कंधे में दर्द होना अस्वाभाविक होता है|
    • शारीरिक क्षमता से अधिक काम करने की वजह से भी आपके कंधे में दर्द होता है|
    • एक्सीडेंट में किसी प्रकार का फ्रैक्चर हुआ हो तो उसका साइड इफेक्ट के तौर पर आपके कंधे में दर्द होता है|
    • अगर आपको संधिवात जैसी बीमारी हो तो आपके कंधे में जॉइंट पेन होता है|

    तो दोस्तों इत्यादि कारणों की वजह से आपके कंधे में दर्द होता है|

    See also  आंखों का तिलमिलाना इस समस्या पर अलग-अलग प्रकार के घरेलू उपाय :-

    कंधे में दर्द होने के लक्षण? Symptoms of Shoulder Pain?

    • अगर कंधे में दर्द हो रहा हो तो कंधे में सूजन आ सकती है|
    • स्लिप डिस्क की वजह से आपके कंधे की हड्डी अपनी जगह से दूसरी जगह हो जाती है|
    • कंधे के इर्द-गिर्द की मांसपेशियों में सूजन आना|
    • शरीर के दोनों कंधों के जॉइंट में दर्द होना|
    • कंधे की मोमेंट करने पर कंधे के अंदर अधिक दर्द होना|
    • हाथ को हिलाने की वजह से कंधे में दर्द महसूस करना|
    • कंधे में दर्द होने के कारण आपके गर्दन के हिस्से में भी सूजन आ सकती है|

    कंधे में दर्द पर घरेलू उपाय? Shoulder dard par gharelu upay?

    दोस्तों कंधे में दर्द होना यह आम बात होती है; लेकिन अगर दर्द 1 से 2 दिनों के ऊपर रहता है, तो यह गंभीर समस्या बन सकती है, तो ऐसे में सबसे पहले आपने आपके निजी डॉक्टर के सलाह अनुसार कंधे का इलाज करवाना जरूरी होता है| तो चलिए अब देखते हैं कंधे पर घरेलू उपाय आजमाकर किस प्रकार से आप राहत पा सकते हैं|

    • सबसे पहले तो यह जान लें कि आपके कंधे का दर्द किस जगह और किस प्रकार से हो रहा है; अगर आपका कंधे का दर्द यह रोटेटर कफ के संबंधित होगा तो इसका इलाज केवल डॉक्टर ही आपको बता सकता है|
    • दोस्तों गर्म पानी को सिकाई करने वाली थैली में डालकर उसी से कंधे की अच्छे से सिकाई करें, गर्म पानी से नहाते वक्त कंधे की सिकाई करें|
    • गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर आप उसी से स्नान करें जिससे आपके कंधे की मांसपेशियों में लचीलापन आकर कंधे का दर्द दूर हो जाता है|
    • ठंडे बर्फ से आप कंधे की सिकाई कर सकते हैं बर्फ के दो तीन आइसक्रीम किसी भी कपड़े में बांधकर उसी से कंधे पर सिकाई करें जिससे सिकुड़ी हुई मांसपेशियां फैल जाती है और ब्लड सरकुलेशन नॉर्मल तरीके से बनाए रखती है जिससे किसी भी प्रकार का पेन कंधे में नहीं होता है|
    • बजरंग लेप लगाकर आप कंधे के दर्द से राहत पा सकते हैं, बजरंग लेप को पानी में मिलाकर उसे हल्का गर्म करें और गुनगुने लेप को आप अपने कंधे पर लगाए 10:15 मिनट सूखने के बाद उसे निकाल दे जिससे आपके कंधे का दर्द कम हो जाएगा|
    • कुछ दिनों तक कंधे से की जाने वाली अधिक गतिविधियों को कम कर दे या फिर कंधे को पूरी तरह आराम दें जिससे उसकी मांसपेशियों में ज्यादा तनाव ना आए|
    • आयोडेक्स और मुंव से कंधे पर मसाज करके आप कंधे के दर्द से राहत पा सकते हैं|
    • नारियल के तेल को गर्म करके आपको कंधे कि अच्छे से मसाज कर लेनी है जिससे आपका कंधे का दर्द जल्द से जल्द दूर हो जाएगा|
    • सोते समय उल्टा या सीधा सोए किसी भी एक कंधे पर ज्यादा वजन देकर ना सोए| आप सोते समय कंधे के नीचे तकिया लेकर सो सकते हैं जिससे कंधे को सपोर्ट मिलेगा और दर्द से राहत मिलने में मदद होगी|
    • कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए आप कंधे से जुड़े एक्सरसाइज और योगा अभ्यास कर सकते हैं जिससे आपके कंधे का दर्द जल्द से जल्द कम हो सकता है|
    See also  विटामिन ए की जानकारी Vitamin A ki jankari

    तो दोस्तों हमने आपको कंधे के दर्द से जुड़ी हुई सभी बातों का इस आर्टिकल में संक्षिप्त रूप में समझाने का प्रयास किया है, हम यही आशा करते हैं, कि आपको हमारी जानकारी पसंद आए और हमने दी हुई जानकारी आपके निजी जीवन में उपयुक्त हो| दोस्तों आप के कंधे का दर्द अगर गंभीर रूप में हो तो हम आप को यही सलाह देते हैं, कि आपके निजी डॉक्टर से जांच पड़ताल करने के बाद उनके सलाह अनुसार आप कंधे का इलाज करवाएं| धन्यवाद|

     

     

     

    Related posts:

    1. पैर की धमनी दुखना इस समस्या के अलग-अलग वजह और घरेलू उपाय :-
    2. लगातार सुस्ती आना इस समस्या को दूर करने के लिए अलग-अलग प्रकार के घरेलू उपाय
    3. छोटे बच्चों को भूख लगने के घरेलू उपाय
    4. ध्यान करने की वजह से हमारे सिर को कौन-कौन से अलग-अलग प्रकार के फायदे हो सकते हैं :-
    Sailor1st

    Related Posts

    प्रेगनेंसी कितने दिन में पता चलता है

    May 19, 2023

    फणस खाने के नुकसान और फायदे – फणस खाने के बाद हमें कौन-कौन सी अलग-अलग चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

    May 14, 2023

    गर्मियों में पसीना आना

    May 12, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    [pt_view id="ba3ee6b9l7"]
    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    फ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2023 FSI

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.