Home Health Care शरीर में सूजन आना? Swelling in body?

शरीर में सूजन आना? Swelling in body?

0
शरीर में सूजन आना? Swelling in body?
शरीर में सूजन आना?

नमस्कार दोस्तों स्वागत है; आपका हमारे फ्री सिंपलीफाइड इंफॉर्मेशन की वेबसाइट पर, आज का हमारा विषय है, शरीर में सूजन आना? दोस्तों शरीर में सूजन आना यह आम बात होती है; लेकिन देखा जाए तो यह नजरअंदाज करने वाली बात भी नहीं है| शरीर में सूजन आना है यानी कि शरीर के किसी भी एक अंग में या पूरे शरीर में या फिर चेहरे पर सूजन आती है; इसमें हमारी त्वचा गुब्बारे की तरह फूल आ जाती है, जिसे हम सूजन कहते हैं|

सूजन को अंग्रेजी में स्पेलिंग कहते हैं जो कि एक किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है| लेकिन डरिए नहीं हम आपको आज शरीर में आने वाली सूजन के बारे में गहराई से संक्षिप्त रूप में जानकारी देने वाले हैं| जिससे आप जान सकेंगे कि शरीर में आने वाली सूजन किन कारणों की वजह से आती है; या फिर उसके परिणाम स्वरूप किस प्रकार के लक्षण आपके शरीर पर दिखाई देते हैं, जिससे आपको सूजन के बारे में जानकारी लेने में अधिक मदद होगी| तो आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि सूजन क्यों आती है?

सूजन क्यों आती है? Swelling Kyu Hoti Hai?

दोस्तों इंसान का शरीर यह बहुत बड़ा अविष्कार है; और ऐसे शरीर को जानने के लिए हमारे काफी सारे डॉक्टर सर साइंटिस्ट सालों से कुछ का अभ्यास कर रहे हैं, और रोजाना कुछ ना कुछ नई खोज मिलती जा रही है| अगर हम इसके बारे में संक्षिप्त रूप में जानकारी लेने जाएंगे तो हमें बहुत अधिक समय लग सकता है| तो हम सिर्फ आज का जो हमारा विषय है, शरीर में सूजन आना? केवल इसके बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे शरीर में रहने वाली कोशिकाएं हमारे शरीर में ब्लड सरकुलेशन करती है| और सारे विटामिंस प्रोटींस एनर्जी इसी कोशिकाओं के जरिए हमारे शरीर में खेलते हैं| तो शरीर में सूजन आना यानी कि कोशिकाओं में भी सूजन आना है, या फिर कोशिकाओं के रास्ते में किसी प्रकार की अड़चन आना है, जिसके वजह से उनको काम करने में कठिनाई होती हो| उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो; अगर आप लंबे समय से एक जगह बैठे हो तो इससे आपकी कोशिकाएं सिकुड़ सकती है| और जिसने आपका ब्लड सरकुलेशन यह धीमी गति से हो सकता है जिसका परिणाम स्वरूप आपकी उस जगह सूजन आ सकती है|

  • या फिर आपको मधुमेह जैसी बीमारी हो तो इस बीमारी में शरीर के किसी भी अंग में सूजन आना स्वाभाविक होता है ज्यादातर यह सुजान चेहरे के ऊपर ही आती है|
  • हो सकता है आपको अगर ह्रदय विकार या मोटापे की बीमारी हो तो ऐसे में भी आपके शरीर के किसी भी अंग में सूजन आ सकती है क्योंकि कोशिकाओं में ब्लड सरकुलेशन यह बहुत ही कम और धीमी गति से होता है उसी वजह से कोशिकाओं में सूजन आ जाती है; और उस जगह की मांसपेशियों में भी सूजन आना स्वाभाविक होता है| लेकिन यह सूजन ज्यादा देर तक नहीं रहती है यह चार-पांच घंटे या फिर 1 दिन तक रह सकती है|
  • पाचन तंत्र से भी जुड़ा हुआ होता है सूजन आने का कारण अगर आप का पाचन तंत्र ठीक तरह से काम नहीं करता हो तो आपको शरीर में सूजन आ सकती है|
  • अगर आपको किडनी से संबंधित किसी भी प्रकार की छोटी मोटी बीमारी हो तो यह भी आपके शरीर पर सूजन ला सकता है|
  • आपको लिंफ नोड्स की बीमारी हो तो आपके शरीर में लिंफ नोड्स में सूजन आ सकती है|
  • साधारण सर्दी जुकाम की वजह से भी आपके गले में गर्दन में और चेहरे पर सूजन आने का यह भी एक आम कारण होता है|
  • अगर आपको किसी प्रकार की चोट लग गई हो या गंभीर मार लगा हो जिसकी वजह से आपके शरीर के अंग पर सूजन आ सकती है|
  • किसी भी प्रकार के कीटाणु के काटने के वजह से भी आपकी त्वचा में सूजन आ सकती है|
  • दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण भी आपके शरीर में सूजन आ सकती है|

सूजन आने के लक्षण? Symptoms of swelling?

  • अगर आपके शरीर के किसी भी अंग पर आपको ऐसा महसूस होता हो जैसे कि गुब्बारे में जैसे हवा भर दी जाती है वैसे ही आपकी त्वचा फूली हुई दिखती है|
  • सूजन आने के बाद शरीर का वह अंग जिस जगह सूजन आई हो वह दर्द करने लगता है|
  • आमतौर पर सूजन हाथ में और चेहरे पर या फिर गर्दन में या फिर पेट के ऊपरी हिस्से में आती है, और कई मामलों में तो पैरों में भी सूजन दिखाई देती है|
  • सूजन आने के बाद आपको थकावट महसूस होने लगती है|
  • नींद ना लगना यह भी सूजन आने का है 1 लक्षण हो सकता है|
  • चेहरे पर सूजन आने के वजह से आपकी नाक बंद हो सकती है| साथी साथ गले में सूजन आने की वजह से आपका आवाज चेंज हो सकता है और आपको गले में खराश महसूस होती है|
  • सूजन आने के बाद हो सकता है त्वचा में जलन महसूस हो|

सूजन आने पर क्या करें? Swelling aane par kya kare?

दोस्तों शरीर के किसी भी अंग में जब सूजन आती है, तो वह मांसपेशियों में ही होती है; जिसकी वजह से हमें उस जगह दर्द भी होता है| अगर आप की सूजन आम कारण के वजह से आई हो जैसे कि आप एक जगह काफी देर तक बैठे हो या फिर आपको किसी प्रकार की चोट लग गई हो तो उस जगह सूजन आ सकती है| तो ऐसे में आप गर्म पानी से सिकाई कर के सूजन से राहत पा सकते हैं|

  • दूसरा यह उपाय कर सकते हैं गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर उस पानी से अगर आप नहाते हो तो इससे आपके शरीर में होने वाली सूजन कम हो जाती है|
  • दोस्तों आप को गुनगुने पानी में जीरा और शक्कर को पीसकर मिलाना है और वह पानी पीना है, इससे आपके शरीर पर होने वाली सूजन यह कम हो जाती है और आप जल्द ही सूजन से राहत पा सकते हैं|
  • रोजाना खाना खाने के बाद दो खजूर का सेवन भी आपके शरीर को सूजन से दूर रखने में मदद करता है|
  • अगर आपको किसी कारण चोट लगी हो और उस जगह सूजन आई हो तो आप उस पर हल्दी लगा सकते हैं|
  • नारियल के तेल को गर्म करके गुनगुने तेल से अगर आप शरीर की सूजन वाले हिस्से पर मसाज करते हैं तो इससे आपको जल्दी ही राहत मिलने में मदद होती है|
  • अगर आप आयोडेक्स का इस्तेमाल करते हो जिस जगह भी सूजन आई हो उस जगह आयोडेक्स लगाकर अच्छे से मसाज करने पर आप सूजन से जल्दी ही राहत पा सकते हैं|
  • मुव का स्प्रे भी है बहुत फायदेमंद जिस जगह पर भी आपको सूजन आई हो उस जगह स्प्रे करने के बाद तुरंत आपको सूजन से राहत मिलती है|
  • अगर आप की सूजन गंभीर हो और वह दो-तीन दिन से ज्यादा रहती हो तो आप आपके निजी डॉक्टर के सलाह अनुसार इलाज कर सकते हैं|

तो दोस्तों हमने आपको शरीर में सूजन आना? के बारे में जानकारी दी हुई है; जिसे पढ़कर और आजमा कर आप आपके शरीर में किसी भी अंग में अगर सूजन आती है, तो उस पर इलाज कर सकते हैं| लेकिन आपके शारीरिक अंगों की सूजन अगर अधिक समय तक रहती है; तो आपको हम यही सलाह देते हैं; कि आपके निजी डॉक्टर के द्वारा चेकअप करवा के डॉक्टर के सलाह अनुसार इलाज करवाएं| धन्यवाद|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here