फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Subscribe
    • Health Care
    • Swapna Shastra
    • Beauty Tips
    • Fitness
    • Hair Tips
    • मराठी में जानकारी
    फ्री में जानकारीफ्री में जानकारी
    Home » Health Care » आंखों की एलर्जी ? allergy in eyes
    Health Care

    आंखों की एलर्जी ? allergy in eyes

    Sailor1stBy Sailor1stDecember 22, 2021Updated:December 23, 2021No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    आंखों की एलर्जी
    आंखों की एलर्जी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमस्कार दोस्तों स्वागत है, आपका हमारे फ्री सिंपलीफाइड इंफॉर्मेशन में आज का हमारा विषय है | आंखों की एलर्जी के बारे में जो कि इन दिनों अधिक लोगों में दिखाई देता है। आंखों की एलर्जी ? यह अक्सर प्रदूषण की वजह से और डिजिटल वस्तुओं का इस्तेमाल करने की वजह से ज्यादातर होता है। तो आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि आंखों की एलर्जी क्यों होती है, और अगर होती है, तो उसका किस प्रकार से सटीक इलाज आप कर सकते हैं। जिससे आपको आंखों की एलर्जी दूर भगाने में मदद मिलेगी दोस्तों इंसान के शरीर का यह हिस्सा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसकी मदद से हम हमारा रोजाना काम करते है। तो आइए जानते हैं आगे की जानकारी में की आंखों की एलर्जी कैसे होती है।

    Table of Contents

    • आंखों में एलर्जी कैसे होती है ? Eyes allergy kaise hoti hai ?
    • आंखों में दर्द हो तो क्या करें ? Pain in Eyes ? 
    • आंखों के दर्द के लिए घरेलू उपाय : Eyes ke liye gharelu upay:
      •  ककड़ी से करें आंखों की जलन को दूर : Kakadi kare aankho ki jalan ko dur:
      • ठंडे बर्फ से करें आंखों की जलन और दर्द को दूर : Ice cube ka istemal:
      • आंखों के लिए गुलाब जल : Rose water for eyes:
      • ठंडा पानी : Cold Water for eyes:
    • आंखों की केयर कैसे करें : Eyes precautions:

    आंखों में एलर्जी कैसे होती है ? Eyes allergy kaise hoti hai ?

    दोस्तों इंसान के शरीर का सबसे सुंदर अंग है, आंख, जिसकी मदद से हम दुनिया की खूबसूरती देख सकते हैं | और हमारा डेली रूटीन का काम आसानी से कर सकते हैं। तो आज हम यहां यही जानकारी देने वाले हैं कि आंखों की एलर्जी ? किस प्रकार से होती है।

    • सबसे पहला कारन है, आंखों की एलर्जी होने, का वह है प्रदूषण दोस्तों आजकल दुनिया में बहुत तेजी से आगे बढ़ने के लिए नए-नए अविष्कार आ रहे हैं | जिनको करने के लिए बहुत सारे प्रकार के केमिकल और अन्य प्रदूषण करने वाले साधनों का उपयोग किया जा रहा है। उसकी वजह से पृथ्वी की हवा प्रदूषित हो रही है, और पानी भी इसके साथ ही साथ प्रदूषित होता जा रहा है अगर ऐसी हवा या पानी आंखों में बार-बार जा रही हो तो उससे आंखों में एलर्जी हो जाती है। जैसे की आंखें लाल होना आंखों में जलन महसूस होना आंखें दर्द करना इस प्रकार की समस्या एक साधारण व्यक्ति को झेलनी पड़ती है।
    • दूसरा मुख्य कारण है, कि लोग दिन-ब-दिन डिजिटल बनते जा रहे हैं यानी कि वह अपनी आंखों के सामने अक्सर मोबाइल लैपटॉप या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस करते रहते हैं जिसकी मदद से आंखों में काफी तनाव पैदा हो जाता है जिसके कारण आंखें दर्द करने लगती है और कईयों को तो न जाने कम उम्र में ही बड़े भिंग जैसे चश्मा लग जाता हैं।
    • तीसरा कारण यह खास करके महिलाओं के लिए है, जो कि अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ज्यादातर कई प्रकार के केमिकल युक्त मेकअप किट यूज करती है, और वह अपने चेहरे पर लगाती है | जिसकी वजह से उस मेकअप के साधनों से आंखों को साइड इफेक्ट हो जाता है, और आंखें दर्द करने लगती है, या फिर आंखों में जलन होने लगती है, इसे ही हम आंखों की एलर्जी कहते हैं।

    आंखों में दर्द हो तो क्या करें ? Pain in Eyes ? 

    दोस्तों अगर आप की आंखों में किसी प्रकार का दर्द है तो; यही समझे आपके आंखों में एलर्जी ? हुई है तो इसके लिए सबसे पहले अपनी आंखों को ठंडे पानी से धो ले जिससे आपको किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है। अगर आपकी आंखें साधारण पोलूशन युक्त हवा की वजह से दर्द हो रही हो तो वह तुरंत रुक जाएगी या फिर अगर आपकी आंखों को किसी गंभीर प्रकार की एलर्जी हुई हो तो आपकी आंखें 2 से 4 दिनों तक दर्द करती रहेगी और उन में से पानी निकलते रहेगा या फिर आंखों में जलन होती रहेगी। ऐसे में आपको आपकी निजी डॉक्टर को अपनी समस्या के बारे में बताकर उनसे इलाज करवाना अनिवार्य होता है।

    लेकिन कई बार आंखों की एलर्जी थोड़े समय के लिए होती है लेकिन इंसान अधिक डर जाते हैं जिसकी वजह से वह एलर्जी और बढ़ जाती है, और उनको न जाने किसी छोटी मोटी सर्जरी करने का सामना करना पड़ता है।

    अगर आंखों में दर्द हो या फिर आंखों में जलन हो या फिर आंखों में से लगातार पानी आ रहा हो तो इस पर सबसे पहले घरेलू उपाय करें जिससे आपको राहत मिलने में मदद होती है। तो आइए आंखों का दर्द भगाने के लिए किस प्रकार के घरेलू उपाय आप अपना सकते हैं, उनके बारे में जानकारी ले लेते हैं।

    आंखों के दर्द के लिए घरेलू उपाय : Eyes ke liye gharelu upay:

    दोस्तों आँखों का दर्द बंद होने के लिए हम आपको घरेलु उपाय बताने जा रहे; जिसका इस्तेमाल करके आप आपको केयर कर सकते है | तो आइये जानकारी देखते है;

     ककड़ी से करें आंखों की जलन को दूर : Kakadi kare aankho ki jalan ko dur:

    दोस्तों ककड़ी जो कि हम खाने के साथ सलाद के तौर पर खाते हैं जिसे हम खीरा भी कहते हैं वह आंखों की जलन के लिए अधिक फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि ककड़ी के अंदर पानी की मात्रा अधिक होती है और वह ककड़ी को भीतर से अधिक ठंडा रखती है। अगर आप ककड़ी के छोटे-छोटे पीस काट कर अपनी आंखों पर 5 से 10 मिनट रखें तो आपकी आंखों की जलन आसानी से दूर हो सकती है।

    ठंडे बर्फ से करें आंखों की जलन और दर्द को दूर : Ice cube ka istemal:

    अगर आपकी आंखों में किसी प्रकार से सूजन आई हो या फिर आपकी आंखे जल रही है, तो आपको एक छोटी सी साधारण क्रिया करनी होती है जिसमें आपको एक कपड़े में बर्फ को लपेटकर उस बर्फ से अपनी आंखों को चारों ओर से सिकाई करें जिससे आपकी आंखों की नसों में लचीलापन आ जाता है, और आपकी आंखों की सूजन भी कम हो जाती है।

    आंखों के लिए गुलाब जल : Rose water for eyes:

    दोस्तों अगर आप की आंखों में खुजली हो रही है, या फिर आपकी आंखों में जलन हो रही है, तो गुलाब जल यह बेहतर उपाय माना जाता है। गुलाब जल की 2-3 बूंदे हर 1 घंटे में अगर आप आंखों में डालते हैं, तो इससे आंखों को ठंडा यानी कि शांत रखता है | और आंखों की खुजली को भी वह दूर कर देता है। गुलाब जल यह काफी शिथिल होता है जिसकी वजह से आंखों को दर्द से राहत पाने में मदद होती है।

    ठंडा पानी : Cold Water for eyes:

    ठंडा पानी से आंखें धोने से आंखें शांत होती है, जिससे आंखों को ठंडा महसूस होता है। दोस्तों अगर आप की आंखों में किसी प्रकार की एलर्जी है तो अपनी आंखों को सादर और ठंडे पानी से धोएं धोने की एक विशिष्ट प्रकार की प्रक्रिया होती है, जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

    अपने हाथों में थोड़ा थोड़ा ठंडा पानी लेकर पानी की छीटे अपनी आंखों में मारे छीटे मारते वक्त आंखों को खुला रखें इससे आंखों में ठंडा पानी आसानी से जाता है, और आंखों को पूरी तरह से साफ कर देता है जिससे आंखों में फंसा हुआ कचरा निकल जाता है, और आंखों को दर्द से छुटकारा मिलने में मदद होती है।

    आंखों की केयर कैसे करें : Eyes precautions:

    • दोस्तों अपनी आंखों को प्रदूषित हवा से बचाने के लिए आंखों पर गॉगल लगाएं |
    • आंखों को रोजाना दो वक्त ठंडे पानी की छीटे मारकर धोये |
    • रोज सुबह नींद से उठने के बाद हल्के हाथों से आंखों की मसाज करें |
    • काम करते वक्त हर 1 घंटे में आंखों की एक्सरसाइज करें जैसे कि ऊपर नीचे दाएं दाएं गोल-गोल आंखों को घुमाए |
    • ज्यादातर डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल कम करें जिससे आंखों में तनाव कम होता है |
    • खासकर महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल कम करें |
    • ज्यादा वक्त कंप्यूटर पर काम करते हो तो साधारण चश्मा यूज़ करें |
    • हमेशा अच्छा भोजन सेवन करें जिससे आंखों को एनर्जी मिल सकती है |
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sailor1st

    Related Posts

    मॉर्निंग वॉक के फायदे

    February 25, 2023

    किवी फल खाने के फायदे और नुकसान

    February 25, 2023

    करेले का जूस पीने के फायदे और नुकसान

    February 25, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    [pt_view id="ba3ee6b9l7"]
    Categories
    • Beauty Tips
    • Blog
    • Body Building
    • Dabur Product
    • Face Care
    • Festivals
    • Fitness
    • Food Recipe
    • Hair care
    • Hair Tips
    • Health Care
    • Knowledge
    • News
    • Periods Problem
    • Relation
    • Skin care
    • Swapna Phal
    • Swapna Shastra
    • Vashikaran
    • Vastu Shastra
    • खानपान
    • पीरियड्स
    • प्रेगनेंसी
    • बेबी केयर
    • मौसम
    • वास्तु की जानकारी
    फ्री में जानकारी
    Facebook Twitter Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    © 2023 FSI

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.